• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूस के गैस केमिकल प्लांट में भीषण आग, 7 की मौत; 9 चीनी कर्मचारी लापता

Writer D by Writer D
26/08/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Massive fire at Russian gas-chemical plant

Massive fire at Russian gas-chemical plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में चीन की सीमा के पास स्थित अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स में मंगलवार को भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 चीनी नागरिक शामिल हैं। वहीं, 9 अन्य चीनी कर्मचारियों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। आग पर काबू पा लिया गया है और राहत-बचाव अभियान जारी है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, स्वोबोदनी इलाके के पास स्थित कॉम्प्लेक्स की मुख्य पाइरोलिसिस यूनिट के एक सहायक तकनीकी हिस्से में अंतिम टेस्टिंग और कमीशनिंग के दौरान विस्फोट हुआ। इसके बाद वहां आग भड़क गई और कुछ ही देर में परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

कंपनी के अनुसार, हादसे में मुख्य उपकरणों को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग लगने के बाद कुछ तकनीकी गैसों का नियंत्रित तरीके से जलना जारी रहा, जबकि इमरजेंसी टीमें मौके पर तैनात रहीं। आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

100 से ज्यादा लोगों के घायल होने की रिपोर्ट

हादसे में बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। शुरुआती रिपोर्ट में अस्पताल में भर्ती घायलों की संख्या कम बताई गई थी, लेकिन बाद में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई। हालांकि, मृतकों और घायलों के आंकड़ों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्लांट प्रशासन ने 6 चीनी नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। वहीं, 9 चीनी कर्मचारियों के लापता होने के बाद उनकी तलाश के लिए बचाव दल अभियान चला रहे हैं।

रूस-चीन की बड़ी साझेदारी वाला प्रोजेक्ट

अमूर गैस केमिकल कॉम्प्लेक्स रूस की पेट्रोकेमिकल कंपनी सिबुर और चीन की सरकारी तेल एवं गैस कंपनी सिनोपेक का संयुक्त प्रोजेक्ट है। इसमें सिबुर की 60 फीसदी और सिनोपेक की 40 फीसदी हिस्सेदारी है। यह दुनिया की बड़ी प्रस्तावित पॉलिमर उत्पादन परियोजनाओं में शामिल है।

अधिकारियों ने फिलहाल किसी बाहरी ड्रोन हमले या अन्य हमले की आशंका से इनकार किया है। हादसे की जांच के लिए विशेष आयोग का गठन किया गया है। शुरुआती जांच में औद्योगिक सुरक्षा नियमों के संभावित उल्लंघन के पहलू को भी शामिल किया गया है।

Tags: # world newsinternational NewsRussia
Previous Post

फेस के शेप के अनुसार लगाएं बिंदी, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Next Post

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित

14/09/2026
Main Slider

हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: सीएम धामी

14/09/2026
Main Slider

स्व गिरिजा शंकर जोशी का असमय जाना हम सभी के लिए बड़ी क्षति : धामी

14/09/2026
AK Sharma
Main Slider

जनता की सुविधा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी में लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई: ए के शर्मा

14/09/2026
Next Post
Havoc caused by floods in Nepal

नेपाल में बाढ़ का कहर, तेज पानी में बह गया हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स

यह भी पढ़ें

cm dhami

सीएम धामी से मेजर जनरल संजीव खात्री और कर्नल समीर ने की भेंट

16/06/2022
Sudhir Naik

भारत के दिग्गज सलामी बल्लेबाज का निधन, मुंबई के हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

06/04/2023
electrocution

करंट लगने से होटल कर्मी की दर्दनाक मौत

17/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version