• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

असम-मिजोरम सीमा विवाद: गृहमंत्री ने दोनों राज्यों के CM से बात की, कांग्रेस ने शाह को बताया जिम्मेदार

Desk by Desk
27/07/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुवाहाटी. असम और मिजोरम के बीच सीमा विवाद का मुद्दा सोमवार को हिंसक हो गया। दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच झड़प हुई। दोनों तरफ से पहले लाठियां चलीं, मामला बढ़ा तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। इस बीच फायरिंग भी हुई। हिंसा के बाद तनाव के बीच असम और मिजोरम के बीच विवादित बॉर्डर पर CRPF तैनात की गई हैं।

इससे पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि फायरिंग में असम पुलिस के 6 जवानों की मौत हो गई है। कछार जिले के SP वैभव निंबालकर चंद्रकार भी घायल हुए हैं। उनके पैर में गोली लगी है और वे ICU में हैं। इसके साथ ही 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं।

अतिक्रमण हटाने को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच ये विवाद शुरू हुआ। इसके बाद हालात बिगड़ते चले गए और दोनों तरफ से लाठी, पत्थर से हमला शुरू हो गया। गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में असम का दौरा किया था। उनके दौरे के दो दिन बाद यह हिंसा हुई है।

शातिर जालसाजों ने अमेज़न को लगाया लाखों का चूना, गिरफ्तार

गृह मंत्री ने दोनों राज्यों के CM से बात की

न्यूज एजेंसी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार की हिंसा पर असम और मिजोरम के मुख्यमंत्रियों से बात की है। उन्होंने सीमा विवाद को शांति से हल करने को कहा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार देर शाम को दोनों राज्यों की पुलिस विवादित जगह से लौट गई है।

गृह मंत्री ने दो दिन पहले ही नॉर्थ-ईस्ट राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ सीमा विवाद को लेकर शिलांग में मीटिंग की थी। इसमें असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और सिक्किम के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और पुलिस प्रमुख शामिल हुए थे।

असम-मिजोरम सीमा विवाद: कांग्रेस ने 7 मेंबर्स की कमेटी बनाई, सोनिया गांधी को सौंपेगी रिपोर्ट

ट्विटर पर भिड़े दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने पुलिस और आम लोगों के बीच हुई झड़प का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले में फौरन दखल देने की मांग की है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया है कि असम की पुलिस ने आम लोगों पर आंसू गैस के गोले और लाठियां बरसाई हैं।

सोमवार को विवाद के बाद असम-मिजोरम बॉर्डर पर लाठी-पत्थर लिए लोग जमा हो गए थे।

इधर, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को टैग करते हुए लिखा, ‘मैंने अभी-अभी मिजोरम के CM जोरमथंगा जी से बात की है। असम दोनों राज्यों की सीमा पर यथास्थिति और शांति बनाए रखेगा। जरूरत पड़ी तो मैं खुद बात करने के लिए आइजोल जाऊंगा।’

कर्नाटक के नए CM  की कवायद तेज, मुख्यमंत्री चुनने के लिए बेंगलुरु जा रहे अरुण सिंह

सरमा ने एक और ट्वीट किया, ‘जोरमथंगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के SP ने हमसे कहा है कि जब तक हम अपनी पोस्ट से पीछे नहीं हट जाते, तब तक उनके नागरिक हिंसा नहीं रोकेंगे। ऐसे हालात में सरकार कैसे चला सकते हैं?’ इसके बाद उन्‍होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा है, ‘आशा है कि आप जल्‍द से जल्‍द दखल देंगे।’

हिंसा के दौरान पुलिस की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया।

इस ट्वीट के जवाब में जोरमथंगा ने ट्वीट किया, हिमंत जी, अमित शाह जी ने दोनों मुख्‍यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण बैठक कराई थी। उसके बाद आश्‍चर्यजनक रूप से आज मिजोरम में वेरिंगटे ऑटो रिक्‍शा स्‍टैंड के पास असम पुलिस की दो कंपनियां नागरिकों के साथ आईं और वहां मौजूद नागरिकों पर आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया। उन्‍होंने CRPF और मिजोरम पुलिस के जवानों को भी खदेड़ दिया।’

असम पुलिस पर मेघालय में बिजली के खंभे उखाड़ने और कांग्रेस नेता के साथ मारपीट का आरोप

कांग्रेस ने शाह को बताया जिम्मेदार

असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस और नागरिकों के बीच हुए खूनी संघर्ष को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में भाजपा गठबंधन की सरकार है। केंद्र में खुद भाजपा बैठी है। इन राज्यों के मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहे और लोगों को बेवजह हिंसा में धकेल दिया। यहां सीधे तौर पर गृह मंत्री अमित शाह की जिम्मेदारी बनती है। उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

Tags: "Minister Amit Shahamit shahAssam and Mizoramassam policeAssam-Mizoram border disputebjpBJP President Home Minister Amit ShahChief Minister of Assam Himal World Sharmahome minister amit shahJawan ShaheedMizoram Policeअसम और मिजोरम की सीमाअसम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्माअसम पुलिसअसम-मिजोरम सीमा विवादजवान शहीदमिजोरम पुलिस
Previous Post

अगले 72 घंटे में भारी बारिश और व्रजपात, इस राज्य में अलर्ट जारी

Next Post

राज कुंद्रा की नहीं मिली राहत, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

माफिया और मच्छर की तरह समाप्त हो गया इंसेफेलाइटिस : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

16/09/2026
Main Slider

पीआरडी जवानों को योगी सरकार का दोहरा तोहफा, ड्यूटी भत्ता बढ़ा और कैशलेस इलाज को मंजूरी

16/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना से यूपी में बढ़ेगी सिंचाई क्षमता, यमुना को भी मिलेगा नया जीवन: योगी

15/09/2026
Main Slider

किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, सीएम धामी बोले- आठ दशक का इंतजार अब होगा खत्म

15/09/2026
Main Slider

योगी कैबिनेट में 23 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, एक्सप्रेसवे से लेकर शिक्षा और रोजगार तक लिए गए बड़े फैसले

15/09/2026
Next Post
Raj Kundra

राज कुंद्रा की नहीं मिली राहत, कोर्ट ने भेजा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

यह भी पढ़ें

लेटे हुए हनुमान जी का मां गंगा ने अपनी लहरों से जलाभिषेक कर पांव पखारे

05/08/2021
Dead Body

पूर्व सीएमएस की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सरकारी आवास में मिला शव

11/05/2021
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version