• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पांच जिलों में शत प्रतिशत, 21 जिलों में 90 फीसदी पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

Writer D by Writer D
16/09/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Digital crop survey

Digital crop survey

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में फसलों के डिजिटल सर्वे (Digital Crop Survey) का कार्य तेज गति से जारी है। सभी 75 जिलों में सर्वे का कार्य जारी है। वहीं 54 जिलों के 10-10 राजस्व ग्रामों में क्रॉप सर्वे का कार्य भी तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 सितंबर तक सभी 54 जिलों में सर्वे (Digital Crop Survey)  के कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। फिलहाल इनमें से पांच जिलों में शत प्रतिशत सर्वे पूरा कर लिया गया है। वहीं 21 जिलों में कार्य 90 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका है। इसके अलावा 13 जिलों में 70 से 90 फीसदी, 13 जिलों में 50 से 70 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। जबकि मात्र दो जनपदों में धीमी प्रगति पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। जिलाधिकारियों को तेज गति से सर्वे पूरा करने की सख्त हिदायत दी गई है।

किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलेगा डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) 

बता दें कि मोबाइल एप के जरिए कृषि सहित अन्य विभागों के कर्मचारी खेतों में उगी फसलों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं। योगी सरकार इसके जरिए प्रदेश में पैदा की जा रही फसलों का पूरा डेटा तैयार करा रही है। सर्वे के माध्यम से फसलों के जो आंकडे़ प्राप्त होंगे, उससे प्रदेश के किसानों के लिए योजना बनाने में बहुत सुविधा प्राप्त होगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे किसानों के जीवन में खुशहाली की नई राह खोलने का एक उपक्रम है।

1.19 करोड़ से अधिक कृषि प्लॉटों का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे (Digital Crop Survey) 

सर्वे के कार्य में लगे प्रत्येक सर्वेयर को प्रतिदिन 50 प्लॉटों का सर्वे करने का लक्ष्य दिया गया है, जिसकी मॉनीटरिंग स्वयं जिलाधिकारी करेंगे। पूरे प्रदेश में इस कार्य में कुल 5764 सर्वेयर लगाये गये हैं, जिसमें 1437 कृषि विभाग, 2733 राजस्व विभाग और 1594 पंचायत सहायक हैं। इन्हें प्रदेश के 27641 ग्रामों में कुल 1.19 करोड़ से अधिक कृषि प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे करना है।

किस जिले में कितनी प्रगति

अपडेट आंकड़ों की बात करें तो बागपत, आजमगढ़, अमरोहा, बलरामपुर और गोंडा में सर्वे (Digital Crop Survey) का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा गाजीपुर, अंबेडकर नगर, सोनभद्र, बलिया, मुजफ्फरनगर, फतेहपुर, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, बरेली, ललितपुर, मेरठ, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, अमेठी, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, श्रावस्ती, रायबरेली और महाराजगंज में सर्वे का कार्य 90 फीसदी से ऊपर पूरा कर लिया गया है।

गांधी जयंती तक प्रदेश में चलेगा मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय अभियान

इसी प्रकार बांदा, गाजियाबाद, शाहजहांपुर, कानपुर नगर, रामपुर, सिद्धार्थनगर, उन्नाव, बदायूं, संभल, शामली, लखनऊ, बहराइच और कुशीनगर में सर्वे का कार्य 70 से 90 फीसदी पूरा हो चुका है। जबकि पीलीभीत, बिजनौर, मऊ, इटावा, मथुरा, कन्नौज, प्रयागराज, मैनपुरी, एटा, कासगंज, कानपुर देहात, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में कार्य 50 से 70 फीसदी के बीच पूरा हुआ है।

वहीं मात्र दो जनपद हापुड़ और बाराबंकी में अभी भी 50 फीसदी से कम कार्य हुआ है। इसे लेकर मुख्यमंत्री ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को सख्त हिदायत दिये हैं।

Tags: agric ulture newsDigital crop surveyFarmers Newsfarming newsYogi News
Previous Post

गांधी जयंती तक प्रदेश में चलेगा मेरा विद्यालय-स्वच्छ विद्यालय अभियान

Next Post

पीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे के साथ उभरेगा ‘इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग हब’, 12 जिलों में 46,660 करोड़ रुपये के निवेश की तैयारी

26/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश यानी सेफ्टी, स्टेबिलिटी एंड स्पीड की गारंटीः मुख्यमंत्री

26/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम के हाथों पुरस्कार पाकर बढ़ा हौसला

26/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बेटियों ने पुलिस ट्रेनिंग में दिया मजबूती, तत्परता, समर्पण व अनुशासन का परिचय: सीएम योगी

26/04/2026
Next Post
Atal Residential School

पीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे

यह भी पढ़ें

CBSE

CBSE 10th board: हिन्दी में लाने हैं अच्छे नंबर तो इन बातों का रखें ध्यान

23/12/2020
taliban government

तालिबान ने जारी किया नया फरमान, एक क्लास में साथ नहीं पढ़ेंगे लड़के-लड़कियां

29/08/2021
मकान में विस्फोट

बलरामपुर : मकान में विस्फोट मामले में पांच पुलिसकर्मी निलंबित, जांच के आदेश

08/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version