• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अभिषेक शर्मा के तूफान में उड़ा इंग्लैंड, टीम इंडिया ने धांसू अंदाज में दर्ज की जीत

Writer D by Writer D
22/01/2025
in Main Slider, खेल
0
team India defeated England in 13 overs

team India defeated England in 13 overs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम (Team India) ने धमाल मचा दिया है। उसने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 7 विकेट से जीत लिया है। मैच में इंग्लैंड ने 133 रनों का टारगेट दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में ही चेज कर लिया। इस जीत के हीरो अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती रहे हैं।

कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम (Team India) ने ताबड़तोड़ शुरुआत की। हालांकि संजू सैमसन 20 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हुए। जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव खाता भी नहीं खोल सके। एक समय भारतीय टीम ने 41 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए थे।

अभिषेक ने 20 गेंदों पर जड़ी फिफ्टी

तब अभिषेक ने मोर्चा संभाला और ताबड़तोड़ अंदाज में 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी। इस दौरान उन्होंने 6 छक्के और 3 चौके जमाए। अभिषेक ने अपनी पारी के दम पर भारतीय टीम को 12.5 ओवर में 7 विकेट से मैच जिताया। इस तरह भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब अगला यानी दूसरा मैच 25 जनवरी को चेन्नई में होगा।

कोलकाता में हुए टी20 मैच में अभिषेक ने 34 गेंदों पर कुल 79 रनों की पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके जड़े। तिलक वर्मा 19 और हार्दिक पंड्या 3 रन बनाकर नाबाद रहे। अभिषेक और तिलक के बीच तीसरे विकेट के लिए 42 गेंदों पर 84 रनों की पार्टनरशिप हुई। इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ही सफल रहे। उन्होंने ही यह दोनों विकेट हासिल किए।

अर्शदीप और वरुण के आगे इंग्लैंड टीम पस्त

टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अर्शदीप सिंह शुरुआत से ही इंग्लिश टीम पर पूरी तरह हावी नजर आए। उन्होंने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद पारी के तीसरे ओवर में बेन डकेट को रिंकू सिंह के हाथों कैच आउट कराया।

इस तरह इंग्लैंड टीम ने 17 रनों पर ही दूसरा विकेट गंवा दिया मगर कप्तान जोस बटलर ने टीम को संभाला और स्कोर 50 के पार पहुंचाया। यहां आते ही स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने एक ही ओवर में हैरी ब्रूक और लियाम लिविंगस्टोन को आउट कर 65 रनों पर चौथा झटका दिया।

इन सबके बीच बटलर ने 34 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। आखिर में बटलर 44 गेंदों पर 68 रन बनाकर आउट हुए। इंग्लैंड के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। आखिर में इंग्लैंड टीम 132 रनों पर ढेर हो गई। भारतीय गेंदबाजों में वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। जबकि अर्शदीप सिंह, हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं।

Tags: ind vs engIndiaT20 Series
Previous Post

नगर विकास मंत्री का प्रयाग को एक और बड़ा तोहफ़ा

Next Post

सरगुजा में तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

निरंतर हो रही बारिश से परेशान किसानों के बीच पहुंचें प्रशासनिक अधिकारी: मुख्यमंत्री

04/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने परोसा मिड-डे मील, बच्चों से कहा- रोज स्कूल आना

04/04/2026
CM Dhami met Union Minister Manohar Lal Khattar
Main Slider

कुंभ-2027 की तैयारी तेज: धामी ने केंद्र से मांगे ₹325 करोड़, RRTS-मेट्रो विस्तार का प्रस्ताव

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
Raghav Chadha
Main Slider

Raghav Chadha पर AAP का बड़ा एक्शन, उपनेता पद से हटे, बोलने पर भी रोक

02/04/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

सरगुजा में तिरंगा फहराएंगे मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

भारत में क्यों मर रहे हैं पक्षी, क्या किसी अनहोनी की है दस्तक?

04/01/2021
Keshav Maurya

… और पत्रकारों के साथ धरने पर बैठ गए डिप्टी सीएम केशव मौर्य, फिर जो हुआ

07/07/2022
Bihar Elections

विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने अपना थीम सॉन्ग भी लॉन्च

18/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version