• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में क्यों मर रहे हैं पक्षी, क्या किसी अनहोनी की है दस्तक?

Desk by Desk
04/01/2021
in Main Slider, गुजरात, नई दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, राष्ट्रीय, हिमाचल प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच देशभर में पक्षियों के मरने की खबरे आ रही हैं। कई राज्यों में एक साथ ही पक्षियों की मौत के मामले ने चिंता बढ़ा दी है। राज्य सरकारों ने इसे लेकर शासन-प्रशासन को अलर्ट पर रखा है। वैज्ञानिक भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर पक्षियों की मौत के पीछे वजह क्या है?

हिमाचल के पोंग डैम में पक्षियों की रहस्यमयी मौत

मैदानी इलाकों के अलावा पहाड़ों पर भी पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश स्थित पोंग डैम इलाके में 1,400 से अधिक प्रवासी पक्षियों की रहस्यमयी मौत हो गई। इसके बाद कांगड़ा जिला प्रशासन ने बांध के जलाशय में सभी तरह की गतिविधियों में अगले आदेश तक रोक लगा दी है। पक्षियों के सैंपल भी जांच के लिए भोपाल स्थित हाई सिक्यॉरिटी एनिमल डिजीज लैब में सैंपल भेजे जा चुके हैं। जांच के बाद ही पक्षियों की मौत के कारणों का पचा चल सकेगा।

राजस्थान में भी चिंताजनक स्थिति

राजस्थान में कौओं की मौत के अचानक मामले सामने आने लगे हैं। जयपुर समेत 7 जिलों में 24 घंटों में 135 और कौओं की मौत होने की सूचना मिली है। इससे पहले एक साथ 50 से अधिक कौओं की मौत के मामले सामने आए थे। हालात किस कदर चिंताजनक हैं, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार ने हालात की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए हैं, साथ ही चार संभागों में विशेषज्ञ दल भी भेजे गए हैं।

मध्य प्रदेश के कौओं में मिला एच-5 एन-8 वायरस

मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के एक निजी कॉलेज परिसर में 100 से ज्यादा कौओं की मौत का मामला सामने आया है। जब इनकी जांच की गई तो इनमें से दो कौओं में ‘एच-5 एन-8’ वायरस पाए गए। कौओं में वायरस की पुष्टि होने के बाद राज्य के लोकस्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधीन कार्यरत पशु चिकित्सा विभाग और अन्य संबंधित विभाग सक्रिय हो गए हैं।

गुजरात के जूनागढ़ में भी पक्षियों की मौत

गुजरात के जूनागढ़ में भी पक्षियों की मौत के मामले सामने आए हैं। यहां 53 पक्षियों के मरने की खबर के बाद राज्य प्रशासन अलर्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि पक्षियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

Tags: bird deathbirdsNational newsnew updaterajasthan newssecret deaths of birds
Previous Post

नकली पान मसाला बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, दो लोग गिरफ्तार

Next Post

देश में कोरोना के 16504 नए मामले, रिकवरी दर 96.19 फीसदी प्रतिशत

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

बाढ़ प्रभावित इलाकों में सफाई अभियान तेज, योगी सरकार का जलनिकासी और स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

12/10/2026
उत्तराखंड

हरिद्वार में कैबिनेट के 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर, ऋषिकुल में बनेगा प्राच्य शोध संस्थान

12/10/2026
उत्तराखंड

उत्तराखंड में ग्रामीण सड़क कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, PMGSY-IV के तहत ₹2,708 करोड़ के प्रस्तावों पर बनी सहमति

12/10/2026
Main Slider

कुंभ-2027 का शंखनाद: धामी ने लॉन्च किया लोगो, वेबसाइट और गीत

12/10/2026
Next Post

देश में कोरोना के 16504 नए मामले, रिकवरी दर 96.19 फीसदी प्रतिशत

यह भी पढ़ें

missing

संदिग्ध हालत में निजी गनमैन लापता, परिजनों को अनहोनी की आशंका

04/03/2021
murder

इस राज्य के मेयर की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

30/07/2021
indian railway

Railway Recruitment 2020: बिना परीक्षा 10वीं पास के लिए बंपर भर्तियां

03/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version