• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टीम इंडिया ने 2 रनों से जीता पहला टी-20 मैच, अक्षर पटेल की फिरकी में फंसे लंकाई बल्लेबाज

Writer D by Writer D
03/01/2023
in खेल
0
team india

Team India won the first T20 match by 2 runs

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 162 का स्कोर खड़ा किया। टीम इंडिया (Team India) की ओर से दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल ने मैच जिताऊ पारी खेली, तो वहीं भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने भी कमाल दिखाया। डेब्यू कर रहे शिवम मावी ने श्रीलंकाई टीम को लगातार झटके दिए और 4 विकेट लिए। आखिरी ओवर में अक्षर पटेल की फिरकी ने श्रीलंका को फंसा दिया।

भारत ने इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका (Sri Lanka) के सामने 163 रन का लक्ष्य रखा। इसके जवाब में श्रीलंका 20 ओवर में 160 रन पर ऑलआउट हो गयी।

हुड्डा ने आधी भारतीय टीम (Team India) के 94 रन पर पवेलियन लौटने के बाद पारी को संभाला और 23 गेंदों पर ताबड़तोड़ 41 रन बनाये। हुड्डा ने अक्षर पटेल के साथ 35 गेंदों पर 68 रन की विस्फोटक साझेदारी की जिसने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।

श्रीलंका ने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए 68 रन पर पांच विकेट गंवा दिये, लेकिन कप्तान दसुन शनाका ने 27 गेंदों पर ताबड़तोड़ 45 रन की पारी खेलकर टीम को मैच में बरकरार रखा।

पारी के 17वें ओवर में शनाका का विकेट गिरने के बाद भारत की निगाहें जीत पर थीं, हालांकि चमिका करुणारत्ने (23 नाबाद) की बदौलत श्रीलंका ने 19वें ओवर में 16 रन जोड़े और मैच रोमांचक स्थिति में पहुंच गया।

भारत को आखिरी ओवर में 13 रन की रक्षा करनी थी और कप्तान पांड्या ने यह जिम्मेदारी अक्षर को दी। करुणारत्ने ने ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का जड़ा, लेकिन अक्षर ने आखिरी तीन गेंदों पर सिर्फ दो रन दिये और दो बल्लेबाजों के रनआउट होने के साथ श्रीलंका 160 रन पर सिमट गयी।

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, दो कोच क्षतिग्रस्त

भारत ने टॉस हारकर बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में 17 रन जोड़े, हालांकि श्रीलंका ने इसके बाद रनगति पर लगाम कसना शुरू कर दी। महीष तीक्षणा ने तीसरे ओवर में शुभमन गिल को आउट किया, जबकि चमिका करुणारत्ने ने तीन ओवर बाद सूर्यकुमार यादव को पवेलियन भेज दिया।

संजू सैमसन (पांच रन) के आउट होने के बाद ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने पारी को संभाला, हालांकि श्रीलंकाई स्पिनरों ने भारत की रनगति नहीं बढ़ने दी। किशन ने 29 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के साथ 37 रन बनाये, जबकि पांड्या ने 27 गेंदों पर चार चौकों के साथ 29 रन की पारी खेली।

भारत ने 14 ओवर में केवल 94 रन बनाकर पांच विकेट गंवा दिये, जिसके बाद हुड्डा और अक्षर ने अर्द्धशतकीय साझेदारी करके टीम को संकट से निकाला।

हुड्डा ने 23 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों के साथ 41 रन बनाये, जबकि अक्षर ने 20 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्का लगाकर 31 रन का योगदान दिया। दोनों की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने आखिरी पांच ओवरों में 61 रन जोड़ते हुए 20 ओवर में 162/5 के स्कोर पर पारी समाप्त की।

श्रीलंका के लिये वानिंदू हसरंगा ने चार ओवर में 22 रन देकर एक विकेट लिया, जबकि महीष तीक्षणा ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट हासिल किया। दिलशन मदुशंका, करुणारत्ने और धनन्जय डी सिल्वा को भी एक-एक सफलता हासिल हुई।

Tags: cricket newsCricket News in Hindisports enws in hindisports newssri lankat-20team india
Previous Post

पश्चिम बंगाल में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, दो कोच क्षतिग्रस्त

Next Post

अब चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Virat Kohli
खेल

विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा

28/04/2026
Gurbux Singh Grewal
खेल

ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी गुरबक्स सिंह ग्रेवाल का निधन

25/04/2026
Yusuf Pathan
खेल

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान के ससुर गिरफ्तार, लगा ये बड़ा आरोप

21/04/2026
CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
Next Post
champat rai

अब चंपत राय ने की राहुल गांधी की तारीफ, कह दी ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें

Nand Gopal Gupta Nandi

‘नंदी’ की फ्लीट की गाड़ी ट्रैक्टर से टकराई, CRPF के तीन जवान और ड्राइवर घायल

01/12/2024
CM Yogi

वैश्विक शतरंज की बिसात पर चमका भारतीय गौरव: सीएम योगी

12/12/2024
double murder

जमीन विवाद के चलते सेवानिरवृत दारोगा ने दुकानदार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version