• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण औषधि है तेजपत्ता

Writer D by Writer D
17/08/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
tejpatta benefits

तेजपत्ता के फायदे

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफस्टाइल डेस्क। डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है, जिसे धीमा जहर कहा जाता है। पूरी दुनिया में अगर सबसे ज्यादा इससे पीड़ित कहीं हैं तो वो है भारत। इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन के मुताबिक, भारत में 2019 तक डायबिटीज के मरीजों की संख्या 7.7 करोड़ थी। अब तो यह संख्या बढ़ भी गई होगी।

हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी कि डायबिटीज के मरीज कोरोना वायरस की चपेट में जल्दी आ रहे हैं और इसकी वजह से उनकी मौत का खतरा भी बढ़ गया है। वैसे डायबिटीज को पूरी तरह से खत्म तो नहीं किया जा सकता, लेकिन दवाइयों या फिर घरेलू उपायों को आजमाकर उसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों में तेजपत्ता का सेवन भी शामिल है। इससे न सिर्फ डायबिटीज के मरीजों को फायदा होता है बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं। आइए जानते हैं तेजपत्ता के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में…

तेजपत्ते का इस्तेमाल टाइप-2 डायबिटीज मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इससे दिल को भी फायदा पहुंचता है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।

मालाबार पत्ता के नाम से भी जाने जाने वाले तेजपत्ता विटमिन-ए और विटमिन-सी पाया जाता है और ये तो आप जानते ही होंगे कि विटमिन-ए हमारी आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने का काम करता है जबकि विटमिन-सी शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बनाए रखने में मदद करता है। दरअसल, व्हाइट ब्लड सेल्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत बनाते हैं।

पाचन संबंधी समस्याओं के लिए तेजपत्ते का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है। यह पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत दिलाता है। इसके इस्तेमाल से कब्ज, एसिडिटी और मरोड़ जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है। सुबह चाय के साथ भी इसका सेवन कर सकते हैं।

अगर आप नींद न आने की समस्या से परेशान हैं तो सोने से पहले तेजपत्ते के तेल की कुछ बूंदों को पानी में मिलाकर पिएं। इससे आपको अच्छी नींद आएगी। अगर आप किडनी से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं तो तेजपत्ते को उबालकर उस पानी को ठंडा करके पिएं। इससे किडनी स्टोन और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं में काफी राहत मिलती है।

अगर आप सिरदर्द या बदन दर्द से जूझ रहे हैं तो तेजपत्ते का तेल आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके तेल से मसाज काफी हद तक राहत दिला सकता है।

Tags: bay leaf benefitshealth benefits of bay leafhealth benefits of tej pattaHOME REMEDIEStej patta benefits for diabetestej patta diabetestejpatta benefitstejpatta benefits in hinditejpatta ke faydetejpatta tea benefitsघरेलू उपायघरेलू नुस्खेतेजपत्ता के गुणतेजपत्ता के घरेलू उपायतेजपत्ता के घरेलू नुस्खेतेजपत्ता के फायदेतेजपत्ता खाने के फायदेतेजपत्ता डायबिटीज
Previous Post

शरीर में होती है बहुत ज्यादा गर्मी तो योगासन आएंगे काम

Next Post

ऑयली हेयर की समस्या को करें हमेशा के लिए बाय-बाय

Writer D

Writer D

Related Posts

Peeli Sarson
फैशन/शैली

पीली सरसों से करें ये उपाय, दूर हो जाएगी पैसों की किल्लत

06/08/2025
Raksha Bandhan
धर्म

रक्षाबंधन पर भाई को लगाएं केसर का तिलक, चमकने लगेगा भाग्य

06/08/2025
Puja Ghar
Main Slider

पूजाघर से जुड़े इन वास्तु नियमों को ना करें अनदेखा, घर में आती है विपदा

06/08/2025
Laughing Buddha
धर्म

इस मूर्ति को रखें इस दिशा, घर में होगी खुशियों की बरसात

06/08/2025
Pradosh Vrat
Main Slider

कब रखा जाएगा सावन काआखिरी प्रदोष व्रत, ऐसे करें पर महादेव को प्रसन्न

06/08/2025
Next Post
Oily Hair

ऑयली हेयर की समस्या को करें हमेशा के लिए बाय-बाय

यह भी पढ़ें

CM Yogi

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई

17/09/2024
second phase of corona vaccination

सीनियर सिटीजंस का कोरोना वैक्सीनेशन शुरू, CM योगी ने अस्पताल का लिया जायजा

01/03/2021
राकेश टिकैत Rakesh Tikait

जब तक किसानों की समस्या का समाधान नहीं होगा आंदोलन करते रहेंगे : टिकैत

29/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version