• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अनुष्का यादव ने बेटी को दिया जन्म… तेज प्रताप बोले- मेरा कोई लेना देना नहीं

Writer D by Writer D
09/02/2026
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Tej Pratap Yadav

Tej Pratap Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जनशक्ति जनता दल प्रमुख और लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियों में आईं अनुष्का यादव मां बन गई हैं। उन्होंने रविवार (8 फरवरी) को बेटी को जन्म दिया है। इस बीच तेजप्रताप का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से उनका कोई संबंध नहीं है।

अनुष्का यादव के मां बनने के बाद तेजप्रताप यादव (Tej Pratap) ने साफ कहा कि उनका अनुष्का या उसके बच्चे से न तो कोई रिश्ता है और न ही कोई लेना देना है। इसके साथ ही तेजप्रताप मे उन्हें बदनाम करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जयचंदों के इशारे पर उन्हें बदनाम किया जा रहा है। इन जयचंदो ने मुझे बदनाम किया है, हम इस संबंध को खारिज करते हैं।

वहीं अनुष्का यादव के साथ फोटो वायरल होने के सवाल पर तेज प्रताप (Tej Pratap) ने कहा कि उनकी अनुष्का यादव के साथ जो तस्वीर वायरल हुई थी उस समय उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया गया था।

उन्होंने कहा कि ये संबंध उन पर थोपा गया है। उन्होंने कहा कि ये एक गिरोह है जिसका संचालन पूर्व विधायक मुकेश रौशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुकेश रौशन उनकी हत्या कराना चाहते हैं।तेजप्रताप यादव ने खुलासा करते हुए कहा है कि हमारे साथ पिछले दिनों जो व्यवहार हुआ, मुझे घर से निकाला गया उसके पीछे 5 जयचंद हैं।

‘अनुष्का यादव का आलोक गुर्जर के साथ रिश्ता’

यही नहीं तेज प्रताप यादव (Tej Pratap) ने अनुष्का यादव का किसी और के साथ रिश्ता होने का खुलासा भी किया। उन्होंने कहा कि अनुष्का यादव का आलोक गुर्जर नाम के शख्स के साथ संबंध है। उन्होंने सवाल किया कि आलोक गुर्जर कौन है और अनुष्का का उसके साथ क्या संबंध है उसे बताना चाहिए, ये वो बताएंगे। उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ वो कोर्ट जाएंगे और पीएम मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

इसके साथ ही जनशक्ति जनता दल प्रमुख ने ये भी कहा कि उनके पिता ने दही चूड़ा कार्यक्रम में आए थे और उन्हें आशीर्वाद दिया था, ये लोगों को रास नहीं आया। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने मुझे डिप्रेशन में पहुंचा दिया था, यहां तक की फांसी लगाने जैसी नौबत आ गई। उन्होंने कहा कि बिहार के गृह मंत्री ने भी उनसे कहा है कि उन्हें बुलाया जाएगा।

क्या है मामला

दरअसल तेज प्रताप यादव पिछले साल अनुष्का यादव के साथ रिश्ते को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने अनुष्का यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। हालांकि कुछ ही देर बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी थी। बाद में उन्होंने कहा था कि उनका अकाउंट हैक हो गया था।

इसके साथ ही उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान ये भी स्वीकार किया था कि अनुष्का के साथ उनका रिश्ता था। उन्होंने अपने प्यार को कुबूल करते हुए कहा था कि अनुष्का के साथ फोटो उन्होंने ही पोस्ट की थी। तेज प्रताप ने कहा था कि उन्होंने अनुष्का से प्यार किया है, कोई गुनाह नहीं।

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करने के बाद तेज प्रताप को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव ने कहा था कि मैं इसे बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Tags: anushka yadavbihartej pratap
Previous Post

हर नागरिक की सेवा, सुरक्षा को प्रतिबद्ध है सरकारः मुख्यमंत्री

Next Post

Pariksha Pe Charcha: हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए… PM Modi ने AI पर स्टूडेंट्स को दी एडवाइज

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

मुख्यमंत्री धामी ने किया दून बुक फेस्टिवल-2026 का शुभारंभ

04/04/2026
क्राइम

कार कुएं में गिरी, एक ही परिवार के 6 बच्चों समेत नौ की मौत

04/04/2026
Main Slider

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनके परिजन बनारसी कचौड़ी-जलेबी के हुए कायल

04/04/2026
cm yuva yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में लक्ष्य से अधिक लोन वितरित कर जौनपुर ने मारी बाजी

02/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

शासन-प्रशासन एवं प्रेस का एक ही उद्देश्य है कि समाज के प्रत्येक नागरिक का जीवन खुशहाल बनाना है – मुख्य सचिव

02/04/2026
Next Post
PM Modi's advice to students on Pariksha Pe Charcha

Pariksha Pe Charcha: हमें तकनीक का गुलाम नहीं बनना चाहिए... PM Modi ने AI पर स्टूडेंट्स को दी एडवाइज

यह भी पढ़ें

Kiran Rao

आमिर खान से अलग होने के 3 साल बाद किरण राव ने तोड़ी चुप्पी

22/07/2024
Khargone Bus Accident

Khargone Bus Accident: हादसे में तीन बच्चों समेत 22 की मौत

09/05/2023
bundelkhand expressway

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को किया राष्ट्र को समर्पण, बोले- UP की तस्वीर लगातार बदल रही

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version