• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को किया राष्ट्र को समर्पण, बोले- UP की तस्वीर लगातार बदल रही

Writer D by Writer D
16/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, जालौन
0
bundelkhand expressway

bundelkhand expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जालौन। यूपी का बुंदेलखंड क्षेत्र अब विकास की नई रफ़्तार छूने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (Bundelkhand Expressway) का उद्घाटन किया। साथ ही एक प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करते हुए कहा कि यूपी की तस्वीर लगातार बदल रही है। एक्सप्रेस सिर्फ वाहनों को ही गति नहीं देगा,बल्कि पूरे औद्योगिक गति को रफ्तार मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि पुरानी सोच को छोड़कर हम नई सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं। 2017 के बाद कनेक्टिविटी के लिए बेहतर काम शुरू हुए हैं। बड़े शहरों के साथ ही छोटे शहरों की कनेक्टिविटी पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

इससे पहले सीएम योगी ने कहा कि आज बुंदेलखंड के लिए ऐतिहासिक दिन है। एक्सप्रेस वे यूपी और बुंदेलखंड की अर्थव्यवस्था को नया आयाम प्रदान करेगा। पूरी दुनिया 28 महीने से कोरोना की मार झेल रही थी। लेकिन इसी बीच एक्सप्रेसवे का निर्माण रिकॉर्ड समय में किया है।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के कर-कमलों द्वारा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का राष्ट्र को समर्पण…#VikasKaExpressway https://t.co/JyaBrAbaiX

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 16, 2022

रिकॉर्ड समय और अनुमानित लागत से कम खर्च में बने इस एक्सप्रेसवे से न सिर्फ बुंदेलखंड के लोगों को देश की राजधानी दिल्ली पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि औद्योगिक विकास भी सुनिश्चित हो सकेगा। प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

इससे पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर-कमलों से आज प्रदेश के चहुंमुखी विकास में अभूतपूर्व भूमिका निभाने जा रहे ‘बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे’ का उद्घाटन होगा। यह एक्सप्रेस-वे ‘नए भारत के नए उत्तर प्रदेश’ में समृद्ध बुंदेलखंड के सामाजिक और आर्थिक विकास की ऐतिहासिक गति का कारक बनेगा।

ये है एक्सप्रेसवे की खासियत

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के बन जाने से चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर और जालौन के लोगों के लिए दिल्ली का सफर आसान हो जाएगा। इस एक्सप्रेस-वे पर 250 से ज्यादा छोटे पुल, 15 से ज्यादा फ्लाईओवर, 6 टोल प्लाजा और 12 से ज्यादा बड़े पुल और 4 रेल पुल बनाए गए हैं। 24 घंटे पुलिस पेट्रोलिंग और एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की लंबाई 296 किलोमीटर है। चार लेन चौड़े बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ अतिरिक्त जमीन भी है जिससे भविष्य में अगर गाड़ियों की आवाजाही बढ़े तो इसको चौड़ा कर 6 लेन तक बढ़ाया जा सके।

आज पीएम देंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे की सौगात

अभी तक चित्रकूट से दिल्ली पहुंचने में लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती थी। इसमें करीब 12 से 14 घंटे का समय लगता था। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे बन जाने के बाद ये दूरी सिर्फ 630 किलोमीटर ही रह जाएगी और समय भी बचेगा। दावा किया जा रहा है कि सफर की दूरी घटने से एक्सप्रेस-वे के रास्ते चित्रकूट से दिल्ली तक का सफर केवल 6 घंटे में पूरा हो जाएगा। 296 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे पर लोगों की सहूलियत के लिए 4 जन सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 4 पेट्रोल पंप भी बनाए जाएंगे।

Tags: budelkhand expresswayCM Yogi Newspm modiup news
Previous Post

बहुत कम कीमत में आते हैं Jio, Airtel के ये प्लान, मिलता है ढेरों इंटरनेट डेटा

Next Post

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था को देगा नया आयाम: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

UP's textile industry reached new heights due to the policies of Yogi government: Rakesh Sachan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नीतियों से यूपी का वस्त्र उद्योग नई ऊंचाइयों पर: राकेश सचान

08/09/2026
CM Yogi
Main Slider

यूपी का मतलब अल्टीमेट पोटेंशियल, टेक्सटाइल सेक्टर बनेगा नई औद्योगिक ताकत: मुख्यमंत्री योगी

08/09/2026
Light and sound show begins at Smritika.
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में शाम होते ही दिखेगा शौर्य का नया रंग, स्मृतिका में शुरू हुआ लाइट एंड साउंड शो

08/09/2026
Naimisharanya Dham
Main Slider

अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा सीतापुर का नैमिषारण्य, बनेगा भव्य वैदिक नगरी का स्वरूप

08/09/2026
Emphasis on easy transportation along with drinking water supply in rural areas.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पेयजल आपूर्ति के साथ सुगम आवागमन की सुविधा पर भी जोर

08/09/2026
Next Post
cm yogi

बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस-वे अर्थव्यवस्था को देगा नया आयाम: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Mid Day Meal

मिड डे मील के दौरान गरम दाल का भगौना गिरने से दो छात्र झुलसे

24/03/2022
Sushmita Sen

संकट के समय ट्रोलर्स को मुँह तोड़ जवाब देती नज़र आई सुष्मिता सेन 

23/04/2021
Sleep

बालों के साथ आप भी करती है ऐसा, तो हो जाये सावधान

23/06/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version