• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में आतंकी हमलों के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को हार्ट अटैक, जानें कहा है छिपा

Writer D by Writer D
26/12/2024
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Masood Azhar

Masood Azhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत के दुश्मन मसूद अजहर (Masood Azhar) को लेकर बड़ी खबर है। भारत के मोस्ट वॉन्टेड जैश सरगना मसूद अजहर को हार्ट अटैक आया है। मसूद अजहर अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत में छिपा था। यही पर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर को पड़ा दिल का दौरा पड़ा। दौरा पड़ने के फौरन बाद उसे अफगानिस्तान से पाकिस्तान ले जाया गया। मसूद अजहर को अभी कराची के संयुक्त सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी उसकी हालत कैसी है, इसे लेकर अपडेट सामने नहीं आया है।

सूत्रों का दावा है कि इस्लामाबाद से हृदय रोग विशेषज्ञ भी कराची पहुंच रहे हैं। आतंकी मौलाना मसूद अजहर (Masood Azhar) को खोस्त प्रांत के गोरबाज इलाके के रास्ते पाकिस्तान भेजा गया था। संभावना है कि उसे जल्द ही रावलपिंडी के सबसे बड़े और सबसे सुसज्जित सैन्य अस्पताल में ले जाया जाएगा। पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को न केवल खुली छूट दे रखा है, बल्कि उसकी आवभगत भी करता रहा है।

1999 में छूटा था आतंकी मसूद (Masood Azhar)

आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का फाउंडर मसूद अजहर (Masood Azhar) भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी है। सितंबर 2019 में भारत ने अजहर और एक अन्य पाकिस्तानी आतंकवादी, लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज मुहम्मद सईद को कड़े आतंकवाद विरोधी कानून यूएपीए के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया था। दिसंबर 1999 में काठमांडू से कंधार तक की फ्लाइट को हाईजैक किये जाने की घटना में यात्रियों के बदले मुक्त किये गए आतंकी मसूद अजहर ने खूंखार आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की स्थापना की थी।

कौन है आतंकी मसूद अजहर (Masood Azhar) ? 

आतंकी मसूद अजहर (Masood Azhar) का जन्म 1968 में हुआ था। उसका पूरा नाम मौलान मसूद अजहर है। उसने पाकिस्तान में बैठकर भारत में कई आतंकी वारदातों को अंजाम दिलवाया है। वह ‘जैश-ए-मोहम्मद’ नाम के आतंकी संगठन का संस्थापक है। यह आतंकी संगठन भारत ही नहीं अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा में भी अपनी आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे चुका है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक, एक महीने से आमरण अनशन जारी

संयुक्त राष्ट्र पहले ही इस संगठन को ब्लैकलिस्ट कर चुका है। लेकिन तमाम लगामों के बाद भी पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में यह आतंकी संगठन सालों से फलता-फूलता आ रहा था। मसूद अजहर अपनी भारत विरोधी गतिविधियों के चलते जाना जाता है। सालों तक पाकिस्तान ने यह मानने से इनकार किया कि मसूद अजहर उसके देश में है। लेकिन हाल ही में पाकिस्तान ने यह मान लिया था कि मसूद अजहर की तबियत खराब है और वो पाकिस्तान में ही है।

Tags: Masood Azhar
Previous Post

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक, एक महीने से आमरण अनशन जारी

Next Post

फेमस लेखक एमटी वासुदेवन नायर का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Writer D

Writer D

Related Posts

Firing during dinner at the White House
Main Slider

व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान चली गोली, बाल-बाल बचे ट्रंप

26/04/2026
Abbas Araghchi
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की जमीन से ईरान का दोटूक जवाब- अमेरिका से कोई बात नहीं होगी

25/04/2026
Kathmandu
अंतर्राष्ट्रीय

Pollution Alert! Kathmandu की हवा बिगड़ी, AQI 247; Lahore नंबर-1

23/04/2026
Earthquake
Main Slider

जापान में ‘महाभूकंप’ का अलर्ट: 7.7 की तीव्रता के बाद 8.0 के भूकंप की चेतावनी

21/04/2026
Earthquake
Main Slider

भूकंप के तेज झटके से थर्राया ये देश, 7.4 रही तीव्रता; सुनामी का अलर्ट

20/04/2026
Next Post
MT Vasudevan Nair

फेमस लेखक एमटी वासुदेवन नायर का निधन, 91 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

यह भी पढ़ें

President Kovind

राष्ट्रपति कोविंद की आज हो सकती है बाईपास सर्जरी, सीने में दर्द की हुई थी शिकायत

30/03/2021
Congress candidate Rizaul Haq died

कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक का कोरोना से निधन, अस्पताल में चल रहा था इलाज

15/04/2021
Life Skills Education

जीवन कौशल शिक्षा क्या है और यह क्यों महत्वपूर्ण है?

18/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version