• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आतंकी का अब्बाजान सपा का प्रचारक और अखिलेश हैं मौन : सीएम योगी

Writer D by Writer D
21/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, राजनीति, रायबरेली
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायबरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (cm yogi) सोमवार को रायबरेली में थे। सरेनी विधानसभा के लालगंज और हरचंदपुर के सताव में आयोजित जनसभाओं में उन्होंने सरकार के विकास कार्यों के साथ-साथ विरोधियों को भी निशाने पर लिया। सपा (SP) पर जुबानी हमला करते हुए उन्होंने (CM Yogi) कहा कि आतंकी (Terrorist) का ‘अब्बाजान’ सपा का प्रचारक (SP Campaigner) हैं और अखिलेश (Akhilesh) अभी भी मौन हैं। चार दिन हो गए और उनके पास कोई जबाब नहीं है।

अहमदाबाद बम ब्लास्ट पर आये अदालती फैसले पर उन्होंने कहा कि सजा पाए आठ आंतकियों का सम्बन्ध उत्तर प्रदेश से है और इनके लोग सपा के साथ प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा राजनीति के लिए देश की सुरक्षा और सम्मान से भी खिलवाड़ करने का दुस्साहिक कृत्य कर रही है।

सीएम योगी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बोले- प्रदेश में फिर से कमल खिलने जा रहा है

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है करती है। रामन्दिर का वादा किया गया था जो भव्य और दिव्य रूप से बन रहा है। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या सैफई के चाचा भतीजे, दिल्ली के भाई बहन और बहन जी कभी कर पाती। 2017 के पहले दंगे होते थे, सपा के समय 700 से अधिक बसपा के समय 364 दंगे हुए लेकिन 2017 के बाद दंगा करने वालो की सात पीढ़ियों की हिम्मत नहीं है। डबल इंजन की सरकार का ध्येय प्रदेश की सुरक्षा, स्वाभिमान और विकास है। और कहा कि बिजली जाति और मज़हब देखकर दी जाती थी,होली दीवाली पर नही ईद और मुहर्रम पर बिजली मिलती।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जैसे ही भाजपा की सरकार बनी 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ कर्जे तुरंत माफ किये गए, रायबरेली में ही 81,700 किसानों को इसका लाभ मिला।

जिस बुलडोजर से सड़क बनाई, वही बुलडोजर माफियाओं पर चलाया : सीएम योगी

उन्होंने कहा कि कोरोना काल और उसके बाद फ्री में वैक्सीन और उपचार हो रहा है और आज वैक्सीन कोरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई का प्रतीक बन गया है। जबकि कुछ लोग इसका दुष्प्रचार करते थे और कहते थे कि यह मोदी और बीजेपी की वैक्सीन है। यही मोदी और बीजेपी की वैक्सीन ने लोगों की जान बचाई है और तीसरी लहर कब निकल गई पता नहीं चला।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब इन्हें इसके लिए वोट की चोट करने की जरूरत है।उन्होंने कहा कि पहले राशन,आवास, बिजली का पैसा हड़प लिया जाता था और यह उनके इत्र वाले मित्र के घर पहुंच जाता था। उन्होंने गरीबों के मकान, अस्पताल, मेडिकल कॉलेज के नाम पर पैसा हड़पा लेकिन किया कुकग नहीं। आज इसी पैसे से एम्स, आईटीआई, पॉलीटेक्निक खुल रहे हैं।

योगी की बुलडोजर नीति से माफिया और बाहुबलियों ने बदला चुनावी पैंतरा

कांग्रेस को घेरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रायबरेली वीआईपी सीट मानी जाती थी, लेकिन दिल्ली वाले भाई-बहन गरीबों को मकान तक नहीं दे पाए। जबकि आज गरीबों को पैसा भी दे रहे हैं,आवास और बिजली भी। युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट दिया जा रहा है जो चुनाव बाद दो करोड़ लोगों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा,स्वाभिमान व स्वालम्बन के लिए बीजेपी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने रायबरेली की सभी सीटों से भाजपा और गठबंधन के उम्मीदवारों को जिताने की अपील की। इस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ लोगों के उत्साह को व्यक्त कर रही थी। मंच पर कई वरिष्ठ भाजपा नेता और संत उपस्थित रहे। कांग्रेस नेता रत्ना पांडे भी इस मौके पर भाजपा में शामिल हुईं।

Tags: Election 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बोल्ड लुक मे दिखी भूमि पेडनेकर, टॉप संग स्कर्ट पहन बिखेरे जलवे

Next Post

बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ किया सौतेला व्यवहार : सोनिया गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
Next Post
sonia gandhi

बीजेपी सरकार ने रायबरेली के साथ किया सौतेला व्यवहार : सोनिया गांधी

यह भी पढ़ें

Air Marshal Couple

IAF को मिला पहला एयर मार्शल कपल, जानिए कौन हैं दोनों

24/10/2023

‘एक नेशन, एक राशन कार्ड’ पर SC का बड़ा आदेश, सभी राज्य लागू करें योजना

29/06/2021

कोरोना के कहर से अमेरिका में 2.42 लाख से अधिक लोगों की मौत

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version