• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Tesla Model 3 का लो-कॉस्ट वर्ज़न लॉन्च, भारत एंट्री पर सबकी नजर

Desk by Desk
06/12/2025
in Tech/Gadgets
0
टेस्ला ने यूरोप में लॉन्च किया सस्ता Model 3 वेरिएंट, भारत में कब होगी एंट्री?
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Tesla ने शुक्रवार को अपने Model 3 का नया और कम कीमत वाला वेरिएंट यूरोप में लॉन्च कर दिया. यह लॉन्च अमेरिका में पेश किए जाने के लगभग दो महीने बाद हुआ है. कंपनी का उद्देश्य बढ़ते मुकाबले और घटती मांग के बीच अपनी बिक्री को बढ़ावा देना है. यूरोप में इस समय टेस्ला की मांग धीमी पड़ रही है. नए Model Y लाइनअप के बावजूद इस साल कंपनी की नई रजिस्ट्रेशन में भारी गिरावट आई है. कई ग्राहक अब वोल्क्सवैगन ID.3 और चीन की BYD Atto 3 जैसी प्रतिद्वंदी इलेक्ट्रिक कारों की तरफ जा रहे हैं.

नए Model 3 की खूबियां

नया Model 3 जिसे Tesla ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कम खर्च में चलने वाली कार बताया है कुछ प्रीमियम फीचर्स और फिनिशिंग हटाकर लाया गया है, लेकिन यह 300 मील (480 किमी) से ज्यादा की ड्राइविंग रेंज देता है. इसकी डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है.

सीईओ एलन मस्क लंबे समय से आम बाजार के लिए सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लाने का वादा करते रहे हैं, लेकिन पिछले साल उन्होंने नई 25,000 डॉलर वाली कार बनाने की योजना को रद्द कर दिया था. अब कंपनी मौजूदा मॉडलों के सस्ते वर्ज़न पेश कर रही है. इससे विश्लेषकों को चिंता है कि कहीं ये नए सस्ते मॉडल कंपनी की ज्यादा मुनाफे वाली कारों की बिक्री को नुकसान न पहुंचा दें.

Model Y पहले ही हो चुका है लॉन्च

इससे पहले Tesla ने अक्टूबर में कम कीमत वाला Model Y भी लॉन्च किया था. यूरोप में यूरोपीय और चीनी कंपनियां 30,000 डॉलर से कम कीमत में इलेक्ट्रिक कारें बेच रही हैं, ऐसे में टेस्ला को अपने मार्केट शेयर की रक्षा करनी पड़ रही है. नए Model 3 Standard की कीमत जर्मनी में 37,970 यूरो, नॉर्वे में 330,056 क्रोन और स्वीडन में 449,990 क्रोन रखी गई है. वहीं, जर्मन वेबसाइट पर दूसरा सबसे सस्ता Model 3 Premium वेरिएंट 45,970 यूरो में उपलब्ध है.

अमेरिका में Model 3 Standard वेरिएंट अक्टूबर में लॉन्च हुआ था, जहां इसकी कीमत 36,990 डॉलर है. हालांकि मस्क अब कंपनी को AI, रोबोटैक्सी और ह्यूमनॉयड रोबोट्स की दिशा में ले जा रहे हैं, फिर भी ये नए कम कीमत वाले कार मॉडल कंपनी की आने वाले समय की कमाई बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. टेस्ला की सस्ती कारों से आने वाले दिनों में उम्मीद की जा सकती है कि कपनी भारत में भी अपने बिकने वाली पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों के सस्ते वेरिएंट लॉन्च कर सकती है.

Tags: tesla
Previous Post

ठंड में कार देती है धोखा? ऐसे रखें उसे फिट

Next Post

Samsung को चुनौती! Xiaomi लाएगी 3-fold फोन का पहला मॉडल

Desk

Desk

Related Posts

Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Next Post
Samsung से ‘भिड़ने’ की तैयारी में Xiaomi, लॉन्च करेगी 3 बार मुड़ने वाला पहला स्मार्टफोन

Samsung को चुनौती! Xiaomi लाएगी 3-fold फोन का पहला मॉडल

यह भी पढ़ें

Earthquake

भूकंप के तेज झटके से कांपी धरती, 7.1 की रही तीव्रता

29/08/2023
PM Modi

पीएम मोदी ने भूटान नरेश के प्रति आभार जताया

23/03/2024
Indian Railway

भारतीय रेलवे 13 लाख कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना देने पर कर रहा है विचार

20/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version