• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोविड को नियंत्रित करने के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेण्ट महत्वपूर्ण : योगी

Desk by Desk
26/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या में गिरावट से उत्साहित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेण्ट पर फोकस करने से कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होने कहा कि जिन 16 जिलों में पिछले सप्ताह प्रतिदिन 100 या उससे अधिक कोविड-19 के मामले मिले हैं, वहां अपर मुख्य सचिव अथवा प्रमुख सचिव स्तर के नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। यह अधिकारी सम्बन्धित जिलों में जाकर ठोस रणनीति और व्यवस्थित कार्ययोजना बनाते हुए रविवार तक अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

इनके सहयोग के लिए विशेष सचिव स्तर के अधिकारी के अलावा चिकित्सा शिक्षा तथा स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञ भी इस टीम में मौजूद होंगे। नोडल अधिकारी सोमवार तक मुख्यालय वापस आएंगे जबकि विशेष सचिव स्तर के अधिकारी एक सप्ताह तक सम्बन्धित जिलों में कैम्प करेंगे।

‘जिंदगी आपकी है’ के 5वें एपिसोड में नैना मोरे ने डब्बू रत्नानी से पूछी सेलिब्रिटीज के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

श्री योगी शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर 16 जिलों में कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के सम्बन्ध में तैनात किए गए नोडल अधिकारियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीटमेण्ट महत्वपूर्ण हैं।

नोडल अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में टेस्टों की संख्या बढ़ाने और काॅन्टैक्स ट्रेसिंग पर फोकस किए जाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति भी कोविड संक्रमित पाए जाने पर 10 से 15 लोगों की 48 घण्टों के भीतर काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग की जाए। इससे संक्रमण की दर को नियंत्रित किया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे अभियान को सक्रियता से संचालित किया जाए। होम हाइसोलेशन में रह रहे मरीजों के साथ निरन्तर संवाद कर उनकी स्थिति की जानकारी ली जाए। उन्होंने इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर को और प्रभावी और सुदृढ़ करते हुए उसके बेहतर संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी, अलग-अलग समूहों को दी जाए और इनके कार्यों की गहन माॅनीटरिंग की जाए।

छह महीने बाद आंशिक रूप से कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों के लिए खुले स्कूल

उन्होने कहा कि कोविड-19 संक्रमण पाए जाने पर माइक्रो कण्टेनमेण्ट जोन बनाया जाए। उस जोन के तहत शत-प्रतिशत टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए। इनके अलावा, हाई रिस्क ग्रुप की फोकस टेस्टिंग करते हुए लक्षणों के आधार पर उनका आरटीपीसीआर कराया जाए। प्रतिदिन किए जाने वाले टेस्ट में से 33 प्रतिशत टेस्ट आरटीपीसीआर द्वारा हर हाल में सुनिश्चित हो। कोविड संक्रमित मरीज पाए जाने पर उसे समय पर कोविड अस्पताल में भर्ती किया जाए।

श्री योगी ने नोडल अधिकारियों से कहा कि रणनीति बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाए रिकवरी दर और बेहतर हो। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बन्ध में गौतमबुद्धनगर और गाजियाबाद में अच्छा कार्य हुआ है। इन जिलों में अपनायी गई कार्य योजना का अध्ययन करते हुए रणनीति बनायी जाए। यह कार्य योजना अन्य जिलों में भी आवश्यकतानुसार लागू की जाएगी।

यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.78 लाख से अधिक, 3.13 लाख रोगमुक्त

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर रोज सुबह नौ से 10 बजे तक जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी जिले के किसी कोविड अस्पताल में कोविड-19 के नियंत्रण के सम्बन्ध में बैठक करें तथा शाम जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्साधिकारी इण्टीग्रेटेड एण्ड कण्ट्रोल सेण्टर में इस सम्बन्ध में समीक्षा करें। लापरवाही या शिथिलता पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए।

उन्होने कहा कि सर्विलांस और एम्बुलेन्स सेवा को और बेहतर करते हुए एल-2 व एल-3 कोविड अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ायी जाए। वहां पर विशेषज्ञों व पैरामेडिक्स की व्यवस्था सुनिश्चित हो। सीनियर डाॅक्टर्स राउण्ड लें। इन सबकी माॅनीटरिंग सुनिश्चित की जाए। वेण्टीलेटर/एचएफएनसी (हाई फ्लो नेजल कैन्युला) क्रियाशील रहें। इसके साथ पीपीई किट, एन-95 मास्क, आक्सीजन, वेण्टीलेटर, दवाइयों, सैनिटाइजर आदि की पर्याप्त उपलब्धता रहे। किसी भी हाल में कालाबाजारी न होने पाए।

Tags: 24ghante online.comcm yogicorona samplingCorona testingcorona virus updates in hindiCOVID-19door to dor surveySurveillance
Previous Post

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान देखने का है सपना : मौर्य

Next Post

पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस की सक्सेज स्टोरी दुनिया के सामने लाये मीडिया : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
Next Post
सीएम योगी

पूर्वांचल में इन्सेफेलाइटिस की सक्सेज स्टोरी दुनिया के सामने लाये मीडिया : योगी

यह भी पढ़ें

साल में एक बार खुलते है 153 साल पुराने इस मंदिर के कपाट, जानिए किस की होती है पूजा

15/10/2021
ISKCON

ISKCON पर नहीं लगेगा प्रतिबंध, युनूस सरकार ने कहा- बांग्लादेश में सुरक्षित हैं हिंदू

30/11/2024
Election Commission

बिहार चुनाव से पहले ECI का बड़ा फैसला, 474 राजनीतिक पार्टियों को सूची से हटाया

19/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version