• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पं.बिरजू महाराज की अस्थियां गंगा में विसर्जित, कलाकारों ने नम आँखों से दी अंतिम विदाई

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, मनोरंजन
0
Pt. Birju Maharaj

Pt. Birju Maharaj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। पद्मविभूषण से अलंकृत कथक सम्राट पं. बिरजू महाराज की अस्थियां शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं। परिजनों, शहर के युवा कलाकारों, प्रशंसकों ने नम आंखों से कथक सम्राट को अंतिम विदाई दी।

बिरजू महाराज के बड़े पुत्र पं. जयकिशन महाराज, परिजन और शिष्या शाश्वती सेन लखनऊ से अस्थियां लेकर सड़क मार्ग से शहर में देर रात आ गये थे। अस्थि कलश सिगरा कस्तूरबा नगर कालोनी स्थित नटराज संगीत अकादमी परिसर में लोगों के दर्शनार्थ रखा गया था। पंडित बिरजू महाराज के अस्थि कलश और उनके चित्र पर शहर के कलाकारों और युवा प्रशंसकों ने नम आंखों के बीच श्रद्धासुमन अर्पित किया। पंडित जी के शिष्याओं ने नृत्यांजलि से अपने गुरू को भावपूर्ण अन्तिम श्रद्धांजलि दी।

पूर्वांह में संगीत अकादमी परिसर से बिरजू महाराज की अस्थि कलश यात्रा अस्सीघाट के लिए रवाना हुई। घाट पर अस्थि कलश का पूजन पुरोहित पंडित रवि पांडेय ने वैदिक रीति से कराया। फिर पंडित बिरजू महाराज के परिजनों ने बजड़े पर सवार होकर गंगा की मध्य धारा में अस्थियां विसर्जित कर दिया।

इस दौरान परिवार के रागिनी महाराज, यशस्विनी महाराज, पोते त्रिभुवन महाराज आदि मौजूद रहे। अस्थि कलश यात्रा में पंडित कामेश्वर नाथ मिश्र, धर्मनाथ मिश्र, पंडित रविशंकर मिश्रा, पंडित माताप्रसाद मिश्र, युवा कथक नर्तक विशाल कृष्ण, सौरव, गौरव मिश्र, पंडित सुखदेव मिश्र आदि भी शामिल रहे।

कोरोना की तीसरी लहर के बीच यूपी के सभी स्कूल 30 जनवरी तक बंद

इसके पहले दिल्ली से पंडित बिरजू महाराज की पुत्री ममता महाराज परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अस्थि कलश लेकर सड़क मार्ग से लखनऊ स्थित पैतृक आवास बिंदादीन महाराज की ड्योढ़ी में आईं। शुक्रवार को लखनऊ में पूरे दिन प्रशंसकों द्वारा अस्थि कलश पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और सूर्यास्त के बाद परिजन अस्थि कलश लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए।

Tags: Entertainment newskatthak guru Pt. Birju MaharajPt. Birju Maharajvaranasi news
Previous Post

अखिलेश ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर साधा निशाना, लिखा- यूपी में बदलाव बा

Next Post

UP Chunav 2022: BSP ने दूसरे चरण के लिए 51 उम्मीदवारों का किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi cabinet
Main Slider

योगी कैबिनेट ने शिक्षकों को दी बड़ी सौगात, मिलेगी कैशलेस इलाज सुविधा

29/01/2026
Silver
Main Slider

चांदी की कीमतों ने रचा इतिहास, सोने की चमक भी हुई तेज

29/01/2026
Economic Survey 2026
Business

वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, FY27 में मजबूत GDP ग्रोथ का अनुमान

29/01/2026
The Supreme Court has stayed the UGC's regulations.
Main Slider

इसकी भाषा में स्पष्टता नहीं… UGC के नियमों पर ‘सुप्रीम’ रोक

29/01/2026
Ajit Pawar's funeral brings tears to every eye
Main Slider

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, हर आंख हुई नम

29/01/2026
Next Post

UP Chunav 2022: BSP ने दूसरे चरण के लिए 51 उम्मीदवारों का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

airtel

भारती एयरटेल ने भी नये ‘अनलिमिटेड’ नाम से ब्रॉडबैंड प्लान किए लॉन्च

08/09/2020
cm yogi

राज्य में टेस्टिंग कार्य को पूरी तेजी से किया जाय संचालित : योगी

19/09/2020
रोहित शर्मा rohit sharma

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट, 13 को रवाना होंगे ऑस्ट्रेलिया

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version