• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Harrier EV का सरप्राइज़ अपडेट: अब सस्ते वेरिएंट में भी AWD!

Desk by Desk
05/12/2025
in Tech/Gadgets
0
हैरियर EV में मिलेगा बड़ा अपडेट, लोअर ट्रिम्स में आएगा ऑल-व्हील-ड्राइव
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टाटा मोटर्स अब अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV के लोअर और ज्यादा किफायती वेरिएंट्स में भी ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) फीचर देने की तैयारी कर रही है. अभी यह फीचर, जिसे कंपनी क्वाड व्हील ड्राइव (QWD) नाम से प्रमोट करती है, सिर्फ टॉप Empowered ट्रिम में उपलब्ध है. लेकिन बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी इसे और ज्यादा वेरिएंट्स में उतारने जा रही है.

AWD मॉडल से Harrier EV की बढ़ेगी बिक्री

टाटा मोटर्स के चीफ कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि QWD मॉडल की लोकप्रियता उम्मीद से कहीं ज्यादा है. उन्होंने कहा, हमारी कुल बिक्री का करीब 30% हिस्सा सिर्फ QWD वेरिएंट से आ रहा है. इतनी अच्छी डिमांड ने हमें इसे लोअर वेरिएंट्स में लाने के लिए प्रेरित किया है. लॉन्च के समय टाटा को अनुमान था कि AWD मॉडल कुल बिक्री का करीब 20% हिस्सा देगा, लेकिन आंकड़े इससे काफी आगे निकल गए हैं.

इस मजबूत प्रतिक्रिया ने कंपनी को अपनी अन्य SUVs में भी AWD तकनीक लाने की ओर प्रेरित किया है. अगला मॉडल होगा Sierra EV, जिसका टाटा पहले ही टीज़र जारी कर चुकी है. दिलचस्प बात यह है कि सिएरा का ICE प्लेटफॉर्म (ARGOS) भी AWD सपोर्ट करता है, जिससे कंपनी QWD ब्रांड को पेट्रोल-डीजल वर्ज़न में भी आगे बढ़ा सकती है.

Harrier EV AWD में मिलेगी दो मोटर

Harrier EV AWD की बात करें तो इसमें दो इलेक्ट्रिक मोटर दिए गए हैं एक आगे और एक पीछे. पीछे लगा 238hp का मुख्य मोटर और आगे लगा 158hp का मोटर मिलकर कुल 313hp की ताकत देते हैं. गाड़ी का टॉर्क 540Nm है, जो इसे दमदार परफॉर्मेंस देता है. AWD फीचर सिर्फ बड़े 75kWh बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है, और इसी सेटअप में Harrier EV की दावा की गई रेंज 622 किलोमीटर है.

फिलहाल टाटा हैरियर Empowered 75 QWD की एक्स-शोरूम कीमत ₹28.99 लाख है. उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही QWD फीचर को मिड-ट्रिम Fearless वेरिएंट में भी ऑफर करेगी. हालांकि यह साफ नहीं है कि यह फीचर 65kWh और 75kWh दोनों बैटरी पैक में उपलब्ध होगा या नहीं. AWD के लोअर ट्रिम्स में आने से हैरियर EV अब अधिक ग्राहकों के लिए एक दिलचस्प और प्रैक्टिकल विकल्प बन सकती है.

Tags: auto Newscar bazarcar dealershipscar dekho
Previous Post

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, इस मामले में हुई 7 साल की सजा

Next Post

Pulsar N160 का नया अवतार! लुक-परफॉर्मेंस का कॉम्बो और भी जबरदस्त

Desk

Desk

Related Posts

Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
whatsapp
Main Slider

WhatsApp पर इस देश में शिकंजा, ब्लॉकिंग की कोशिश से मचा हड़कंप

12/02/2026
Next Post
पल्सर फैंस के लिए खुशखबरी! N160 का नया वर्जन मार्केट में हुआ लॉन्च,  लुक और परफॉर्मेंस दोनों दमदार

Pulsar N160 का नया अवतार! लुक-परफॉर्मेंस का कॉम्बो और भी जबरदस्त

यह भी पढ़ें

Kolkata decided to bowl after winning the toss

आज शाम आमने-सामने होंगे पंजाब की किंग्स और कोलकाता की नाइट राइडर्स

26/04/2021
Road Accident

नौटंकी देख रहे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की मौत

20/09/2022
Umar Ahmed and Ali Ahmed

अतीक के बेटों को सताया जान का खतरा, हाईकोर्ट में बोले-कचहरी आने में लगता है डर

14/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version