• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस को छोड़ TMC में शामिल हुए प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत

Writer D by Writer D
05/07/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Abhijeet joins TMC

Abhijeet joins TMC

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अभिजीत मुखर्जी ने पार्टी छोड़ दी है। आज कोलकाता में अभिजीत मुखर्जी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। अभिजीत मुखर्जी देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी  के बेटे हैं।

आज कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में अभिजीत मुखर्जी ने टीएमसी नेता पार्था चटर्जी की मौजूदगी टीएमसी की सदस्यता ग्रहण की. पार्था चटर्जी ने कहा कि अभिजीत मुखर्जी ने टीएमसी में शामिल होने की इच्छा जताई थी। उन्होंने ये विचार अभिषेक बनर्जी के पास व्यक्त किया था और आज वह टीएमसी में शामिल हो गए हैं। पार्था चटर्जी ने कहा कि हम पार्टी में अभिजीत मुखर्जी का स्वागत करते हैं।

टीएमसी नेता ने कहा कि हमें उम्मीद है कि अपने पारिवारिक विरासत को लेकर आ रहे अभिजीत मुखर्जी देश में बीजेपी मुक्त वातावरण बनाने में मदद करेंगे। इस दौरान सुदीप बंदोपाध्याय भी मौजूद रहे। उन्होंने अभिजीत मुखर्जी को स्टॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि काफी पहले एक युवा के तौर पर वे अपने माता-पिता के साथ पार्था चटर्जी से मिले हैं। इस मौके पर अभिजीत मुखर्जी ने सीएम ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं दीदी और अभिषेक के निर्देश पर यहां आया हूं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक आज लॉंच करेंगे ‘निपुण भारत’ कार्यक्रम, पढे पूरी डिटेल

अभिजीत मुखर्जी ने कहा कि कभी मैं सरकारी नौकरी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुआ था क्योंकि तब यहां लेफ्ट के खिलाफ माहौल था और ममता उसको लीड कर रही थीं। बीजेपी पर हमला बोलते हुए अभिषेक मुखर्जी ने कहा कि ममता ने एक धार्मिक पार्टी रथ बंगाल में रोक दिया है। वो पूरे भारत में संघर्ष करेंगी और जीतेंगी।

भाई अभिजीत बनर्जी के कांग्रेस छोड़ टीएमसी में शामिल होने को बहन शर्मिष्ठा ने दुखद बताया है। अभिजीत के कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद शर्मिष्ठा ने ट्वीट कर लिखा- SAD। बता दें कि अभिजीत और शर्मिष्ठा के बीच कुछ दिनों से पिता प्रणब मुखर्जी को लेकर विवाद चल रहा है।

बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब के बेटे अभिजीत BHEL, SAIL और मारूति जैसे संस्थानों में काम कर चुके हैं। 12वीं लोकसभा के दौरान प्रणब जब देश के राष्ट्रपति बने तो पिता के खाली स्थान को भरने के लिए अभिजीत जांगीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़े। 2014 में वह फिर जांगीपुर से जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में अभिजीत मुखर्जी जांगीपुर से तीसरे नंबर पर रहे थे।

Tags: Abhijeet joins TMCBengal NewsNational news
Previous Post

केंद्रीय शिक्षा मंत्री निशंक आज लॉंच करेंगे ‘निपुण भारत’ कार्यक्रम, पढे पूरी डिटेल

Next Post

CM योगी ने सुनी फरियादियों की समस्या, समाधान का दिया भरोसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी-आबे की दोस्ती पद से नहीं, विश्वास से बनी थी: मुख्यमंत्री योगी

07/10/2026
Main Slider

भाजपा की ‘सेवा ज्योति यात्रा’ 7 अक्टूबर को, प्रदेश प्रभारी, सीएम धामी और प्रदेश अध्यक्ष करेंगे नेतृत्व

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के 25 साल के राष्ट्रसेवा सफर पर CM धामी ने काशी विश्वनाथ में की पूजा

07/10/2026
Main Slider

PM मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर CM धामी ने दी बधाई

07/10/2026
Main Slider

राज्यसभा चुनाव ने बता दिया उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणामः मुख्यमंत्री

07/10/2026
Next Post
cm yogi

CM योगी ने सुनी फरियादियों की समस्या, समाधान का दिया भरोसा

यह भी पढ़ें

shivpal yadav

कृष्ण जितने मीरा व सूर के हैं उतने ही रहीम व रसखान के : शिवपाल

24/10/2021
गुलाम नबी आजाद ​का पुतला दहन

जम्मू : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुलाम नबी आजाद ​का पुतला दहन कर किया प्रदर्शन

02/03/2021
सुशांत केस sushant case

सुशांत के गले पर सुई के निशान थे, पैर भी था टूटा, देखें अस्पताल कर्मचारी का viral video

29/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version