• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलीगढ़ पहुंचा कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, ‘जय श्रीराम’ और ‘बाबूजी अमर रहे’ के लगे नारे

Writer D by Writer D
22/08/2021
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (बाबू जी) नहीं रहे। शनिवार रात 9 बजे उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के SGPGI में आखिरी सांस ली। कल्याण सिंह 48 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व सीएम के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पहले उनके आवास, फिर विधानमंडल और अंत में BJP कार्यालय में रखा गया था।

करीब शाम 4:40 बजे पार्थिव शरीर एयर एंबुलेंस से अलीगढ़ धनीपुर हवाई पट्टी लाया गया। यहां से पार्थिव शरीर को फूलों से सजे ट्रक में रखकर 13 किलोमीटर दूर अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम शाम 5.50 बजे लाकर मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। उमड़ी भीड़ ने जय श्रीराम के नारे लगाए। कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा बाबू जी का नाम रहेगा। मुख्यमंत्री योगी ने पुष्प अर्पित किए।

Kalyan Singh Last Tribute: अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम पहुंचा  कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर, CM योगी भी मौजूद | Former uttar pradesh cm kalyan  singh death antim darshan live ...

अंतिम दर्शन के बाद अगले दिन सोमवार सुबह करीब 9 बजे सड़क मार्ग से पार्थिव शरीर अतरौली के रास्ते उनके पैतृक गांव मढ़ौली ले जाया जाएगा। जहां पर कल्याण सिंह का जन्म हुआ था। यहां पर बाबूजी का पैतृक आवास है। कुछ देर के लिए पार्थिव शरीर को गांववालों के अंतिम दर्शन के लिए घर पर रखा जाएगा। यहां से अंतिम यात्रा बुलंदशहर जिले के नरौरा कस्बा स्थित गंगा घाट के लिए रवाना होगी।

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर उत्तराखंड में एक दिन का राजकीय शोक

11 आचार्य वैदिक रीति रिवाज के साथ कराएंगे अंतिम संस्कार

बुलंदशहर के नरौरा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। आचार्यों में रणधीर शास्त्री, दीपक शास्त्री, आचार्य अविनाश शास्त्री, महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह शास्त्री, नरपत सिंह, सुभाष कुमार आर्य, मनोज कुमार शास्त्री, जनेश कुमार, सत्यप्रकाश शामिल रहेंगे।

तीन दिन का राजकीय शोक, कल सारे स्कूल-कॉलेज कार्यालय बंद रहेंगे

कल्याण सिंह के निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। सोमवार को सार्वजनिक अवकाश का भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया है। मतलब सोमवार को प्रदेश के सारे सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। भाजपा के जिला मुख्यालयों पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएंगी।

Tags: cm kalyan singhkalyan singhkalyan singh babri masjidkalyan singh castekalyan singh cm of upkalyan singh deathkalyan singh governorkalyan singh jikalyan singh latest newskalyan singh latest news todaykalyan singh newskalyan singh news hindikalyan singh news todaykalyan singh partykalyan singh photokalyan singh ram mandirkalyan singh upKalyan singh up cmLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindirip kalyan singh
Previous Post

वित्त मंत्रालय ने इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को भेजा समन

Next Post

बाहुबली मुख्तार का खास गुर्गा गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी में था वांछित

Writer D

Writer D

Related Posts

Crackdown on adulterators during festivals
Main Slider

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, आगे भी जारी रहेगी सतर्कता

19/10/2025
CM YOGI
Main Slider

सीएम योगी ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं

19/10/2025
Gen-Z
Main Slider

नेपाल में GEN-Z का बड़ा ऐलान, आम चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की उड़ी नींद

19/10/2025
Akhilesh Yadav
Main Slider

पहले विरोध, अब मंजूरी! PDA सरकार खरीदेगी करोड़ों के दीए, अखिलेश का यू-टर्न चर्चा में

19/10/2025
Pragya Thakur
राजनीति

हमारी लड़कियां बात न माने तो तोड़ दो उनकी टांग…, लव जिहाद पर प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान

19/10/2025
Next Post
Mukhtar Ansari

बाहुबली मुख्तार का खास गुर्गा गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी में था वांछित

यह भी पढ़ें

arrested

पुलिस मुठभेड़ में फरार अभियुक्त सहित छह गिरफ्तार

30/10/2022
Alia Bhatt spoke openly about marriage for the first time, said

आलिया भट्ट ने पहली बार शादी को लेकर की खुल कर बात, बोलीं

22/06/2021
PCF

पीसीएफ में मृतक आश्रितों को नहीं मिली नौकरी

15/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version