• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विवादित स्थल पर चला प्रशासन का बुलडोजर, सुन्नी वक्फ ने बोर्ड ने कार्रवाई को बताया गलत

Writer D by Writer D
19/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, बाराबंकी, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी में बाराबंकी के तहसील रामसनेहीघाट परिसर में बने विवादित स्थल को प्रशासन ने लॉकडाउन में तुड़वा कर मलबा हटवा दिया है। ज़िलाधिकारी ने बयान जारी करते हुए उक्त विवादित स्थल को अवैध परिसर बताया है, तो वही सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड और समाजवादी पार्टी ने प्रशासन की कार्यवाही को गलत बताया है।

बाराबंकी की रामसनेही घाट तहसील परिसर में मौजूद विवादित स्थल उस वक्त चर्चा में आया था, जब तहसील प्रशासन ने बीते 17 मई को विवादित स्थल को गिरा दिया और मलबे को भी हटवा दिया। बता दें कि रामसनेहीघाट के एसडीएम दिव्यांशु पटेल के सरकारी आवास के सामने बने विवादित धार्मिक स्थल में रहने वालों लोगों को नोटिस दिया गया।

इसके बाद यहां रहने वाले तीन लोग बिना आईडी के दिये फरार हो गए। इसके बाद एसडीएम ने तहसील में लगे धार्मिक स्थल के गेट को हटवा कर बाउंडरी बनाकर अपने कब्जे में ले लिया था। तहसील प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थल में रहने वालों को नोटिस मिलने के बाद पक्षकार हाई कोर्ट की शरण में भी गए थे।

स्कूटी सवार युवती को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

रिट संख्या-7948/21 में हाई कोर्ट ने मस्जिद ख्वाजा गरीब नवाज अल मंसूर के खसरा पेपर और सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड में पंजीकृत होने का प्रमाण 15 दिन के अंदर प्रशासन को देने का आदेश दिया था। इस बीच प्रशासन ने विवादित स्थल में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसी मामले में पुलिस ने 39 नामजद और 150 अज्ञात पर केस दर्ज कर कई लोगों को जेल भेजा था।

इसके साथ ही तहसील प्रशासन ने धारा 133 के तहत विवादित स्थल को अपने कब्जे में लेते हुए मलबे को गिरा कर साफ करवा दिया। इस पर बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने कहा कि पक्षकारों को सूचना के लिए नोटिस दिया गया था, नोटिस मिलते ही अवैध आवासीय परिसर में रह रहे लोग फरार हो गए थे।

भूकंप के झटके से दहला नेपाल, जानमाल के नुकसान की खबर नहीं

बाराबंकी के जिलाधिकारी आदर्श सिंह ने कहा कि तहसील की सुरक्षा को देखते हुए 18 मार्च को उसे तहसील टीम द्वारा कब्जे में ले लिया गया था। हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में दाखिल रिट संख्या 7948/21 में पक्षकारों का प्रत्यावेदन निस्तारित करने पर यह तथ्य सामने आया कि तहसील परिसर में बना आवासीय परिसर अवैध है।

 

Tags: barabanki newscrime newsup news
Previous Post

भारतीय बैंक को मिली सफलता, भगोड़े विजय माल्या से कर सकेंगे कर्ज वसूल

Next Post

इजरायल का हवाई हमला जारी, हमास ने दागे राकेट, लेबनान भी युद्ध में शामिल  

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhai Dooj
धर्म

इस दिन मनाया जाएगा भाई दूज, जानें तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त

20/10/2025
Govardhan Puja
Main Slider

गोवर्धन पूजा कब है, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा महत्व

20/10/2025
Lizard
Main Slider

दिवाली पर इस जानवर का दिखना होता है शुभ, कारोबार में मिलेगी सफलता

20/10/2025
Rangoli
फैशन/शैली

दिवाली पर नहीं मिला रंगोली बनाने का टाइम, तो इन ट्रिक्स से मिनटों में बना लेंगी

20/10/2025
Suran Sabzi
Main Slider

दिवाली के दिन जरूर बनाई जाती है ये टेस्टी सब्जी, नोट करें मजेदार रेसिपी

20/10/2025
Next Post
Israel and Palestine

इजरायल का हवाई हमला जारी, हमास ने दागे राकेट, लेबनान भी युद्ध में शामिल  

यह भी पढ़ें

cm yogi

योगी ने टीम-11 में किया बदलाव, तीन मंत्रियों को किया शामिल

01/05/2021
poisonous liquor

शराब के सेवन से पांच लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी निलंबित

28/04/2021
Dead Body

महिलाओं-बच्चों की लाशों के साथ बनाता था संबंध, 30 साल बाद हत्थे चढ़ा हैवान

05/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version