• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दबंगों ने दरोगा और पार्षद को पीट-पीट कर किया लहूलुहान, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
30/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुरादाबाद
0
beaten

दबंगों ने दरोगा और पार्षद को पीट-पीट कर किया लहूलुहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के पीतल नगरी पुलिस चौकी के गांव बलदेवपुरी में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने सोमवार देर रात एक सब इंस्पेक्टर को रोककर बुरी तरह पिटाई कर के लहूलुहान कर दिया। वहीं सब इंस्पेक्टर को बचाने आए स्थानीय पार्षद को भी दबंगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया।

देर रात होली के जश्न में तेज़ आवाज में डीजे बजा रहे लोगों को पुलिस समझाने पहुंची थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस के आने पर डीजे तो बंद कर दिया था, लेकिन इलाके के दबंग लोगों को ये शक था कि पार्षद के कॉल करने पर ही पुलिस ने आकर डीजे बंद कराया है।

भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पार्क में मिला शव

आरोप है कि दबंगों ने पार्षद को फोन पर चौकी में आग लगाने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद स्थानीय पार्षद ने घटना की जानकारी कोतवाली कटघर पुलिस को देने के साथ ही मुरादाबाद पुलिस के आला अधिकारियों को दे दी थी। इसी दौरान उधर से गुज़र रहे कोतवाली कटघर में तैनात सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह अपनी ड्यूटी पूरी करके घर जा रहे थे।

वहां शराब के नशे में खड़े दबंगों ने सब इंस्पेक्टर को रोक लिया और उनकी जमकर पिटाई करने के साथ ही सब इंस्पेक्टर की बाइक भी तोड़ दी। पार्षद ने जब दबंगों से सब इंस्पेक्टर को बचाना चाहा तो दबंगों ने उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। मार पिटाई में दोनों लोगों के गंभीर चोटें आई हैं, जिनको आनन-फानन में इलाज के लिए ज़िला अस्पताल ले जाया गया, जहां घायलों का उपचार करके उन्हें उनके घर भेज दिया गया।

चार दिन की स्थिरता के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में आज के रेट

कोतवाली कटघर पुलिस ने घटना के बाद हुड़दंग मचाने वाले चार दबंग आरोपियों की गिरफ्तारी कर बाक़ी की तलाश शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर से मारपीट की पूरी घटना लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

घटना के बारे में सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी ड्यूटी रोज की तरह समाप्त करके अपने घर जा रहे थे, इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी जिसमें उन्हें काफी चोटें आई हैं।

Tags: crime newsMuradabad newsup mews
Previous Post

चार दिन की स्थिरता के बाद सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, जानें अपने शहर में आज के रेट

Next Post

छुट्टी पर आए शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Three vehicles collided on the highway
Main Slider

हाईवे पर आपस में टकराईं तीन गाड़ियां, बाल-बाल बचे सपा के पूर्व विधायक

10/11/2025
Jawaharlal Nehru Stadium
Main Slider

तोड़ा जाएगा दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, यहां बनेगी यह खास सिटी

10/11/2025
Dismissed
Main Slider

भ्रष्टाचार पर चला सीएम योगी का चाबुक, इस विभाग के 4 अधिकारी बर्खास्त

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

जरूरतमंद को मिलेगा आवास, बिटिया की शादी में होगी मदद : सीएम योगी

10/11/2025
CM Yogi
Main Slider

राष्ट्र से बड़ा नहीं हो सकता कोई मत या मजहब : मुख्यमंत्री

10/11/2025
Next Post
Rape

छुट्टी पर आए शिक्षक ने नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Fraud

कृषि विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर चार लाख ठगे

08/08/2022
up chunav

UP Chunav 2022: यूपी में थम गया दूसरे चरण का चुनाव प्रचार

12/02/2022
PM is showering money in Azamgarh: CM Yogi

आजमगढ़ में मनी की बौछार कर रहे पीएमः सीएम योगी

10/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version