• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

टायर फटते ही बस बनी आग का गोला, 95 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Writer D by Writer D
14/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
burning bus
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पारा इलाके में बुधवार शाम आगरा एक्सप्रेस-वे पर सवारियों से भरी निजी बस का राह चलते टायर फट गया। टायर फटते ही बस में आग लग गई और धुंआ निकलने। आग ने कुछ पलों में विकराल रूप ले लिया। हालांकि बस चालक की सतर्कता से सवारियां समय रहते गाड़ी के बाहर निकल आईं। बस चालक और परिचालक मौके से भाग निकले। मौके पर कई फायर स्टेशनों की 7 गाडिय़ां पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में किसी जनहानी की सूचना नहीं है।

थाना प्रभारी पारा ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6.30 हरियाणा नंबर की डबलडेकर बस एचआर 38 एक्स 8800 यमुनानगर से बिहार सवारियां लेकर जा रही थीं। मोहान रोड पर चलती बस का टायर फट गया। टायर फटते ही बस में धुंआ उठने लगा। कुछ ही पलों बस से आग की लपटें निकलने लगीं। राहगीरों और मौके पर मौजूद लोग बस से आग उठती देख चिल्लाने लगे। इस पर चालक ने पीछे की ओर झांका तो गाड़ी का पिछला हिस्सा पूरी तरह आग की चपेट में आ गया था।

चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल बस को रोक दिया और सवारियों से गाड़ी से बाहर भागने के लिए कहा। चालक ड्राइविंग सीट से उतरकर भाग निकला। उसके पीछे परिचालक भी अपनी जान बचाते हुए निकल गया। आग की गोला बनी बस से उतरकर सवारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। तेज हवाओं के चलते आग हर पल बढ़ती जा रही थी। आगरा एक्सपे्रस-वे आग की लपटों से घिरी बस देख इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

दुकानों का निर्माण करा रहे वकील पर बदमाशों ने किया हमला, एक गिरफ्तार

घटना स्थल पर सैकड़ों लोगों का जमावड़ा लग गया। तमाशबीन बने लोगों की सूचना पर मौके पर पारा पुलिस पहुंच गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। कुछ ही देर में हजरतगंज, चौक, आलमबाग और सरोजनीनगर फायर स्टेशनों से फायर विभाग की 7 गाडिय़ां पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आकर बस बूरी तरह जल चुकी थी। थाना प्रभारी पारा ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानी की सूचना नहीं है। समय रहते सवारियां आग से घिरी बस से निकल आई थीं। जिसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। उधर दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग किन कारणों से लगी इसकी छानबीन की जा रही है।

यात्रियों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था

थाना प्रभारी ने बताया कि डबल-डेकर बस में 95 सवारियां थीं। सभी यात्री यमुनानगर से बिहारी अपने घर लौट रहे थे। बस में आग लगते ही चालक और परिचालक मौके से भाग निकले थे। आगरा एक्सप्रेस-वे पर महिला यात्री और बच्चे खुले आसमान के नीचे सर्दी से ठिठुर रहे थे। स्थानीय लोगों ने यात्रियों की मदद की। पुलिस ने यात्रियों को बिहार तक भेजने के लिए वैकल्पिक व्यस्था की। देर रात यात्रियों को बिहार के लिए रवाना किया गया।

भूसी लदे ट्रक से चार करोड़ की गांजा बरामद, चालक व परिचालक गिरफ्तार

धडल्ले से होता है डग्गामार बसों का संचालन

राजधानी में शहर सीमवर्ती इलाकों में डग्गामार बसों का संचालन रोजाना होता है। बस चालक रोजाना यात्रियों की जान जोखिम में डालते हैं। यमुनानगर से बिहार जा रही डबल-डेकर बस भी अवैध रूप से यात्रियों को ले जा रही थी। चालक और परिचालक पुलिस गिर त से बचने के लिए मौके से भाग निकले हैं। डग्गामार बसों का न तो फिटनेस टेस्ट होता है और न ही ट्रेंड चालक उन्हें चलाते हैं। चंद रुपयों की लालच में गाड़ी मालिक यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हैं। थाना प्रभारी पारा ने बताया कि बस के रजिस्ट्रेशन न बर के आधार पर बस मालिक का पता लगाया जा रहा है। यदि बस अवैध रूप से यात्रियों को ले जा रही थी, तो बस मालिक के खिलाफ स त कार्रवाई की जायेगी।

Tags: burning buscrime newsLucknow News
Previous Post

दुकानों का निर्माण करा रहे वकील पर बदमाशों ने किया हमला, एक गिरफ्तार

Next Post

लोहड़ी पर आंदोलित प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों की कॉपी जलाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyeliner
Main Slider

इन टिप्स के साथ लगाएं आईलाइनर, दिखेगी खूबसूरती

14/02/2026
Lipstick
Main Slider

डार्क स्किन के लिए चुने लिपस्टिक ये शेड्स, दिखेंगी गॉर्जियस

14/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश बन रहा इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी का हब: मुख्यमंत्री

13/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

परिणाम ही मापदंड, स्वास्थ्य सेवाओं में हुआ व्यापक सुधारः मुख्यमंत्री योगी

13/02/2026
Gramodyog Rojgar Yojana
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 16,000 लोगों को मिलेगा रोजगार

13/02/2026
Next Post
farmer protest

लोहड़ी पर आंदोलित प्रदर्शनकारियों ने कृषि कानूनों की कॉपी जलाई

यह भी पढ़ें

Bombay High Court refuses to urgently hear actress Kangana Ranaut

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक्ट्रेस कंगना रनौत की तत्काल सुनवाई करने से किया इंकार

16/06/2021
share market

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भी आई तेजी

14/03/2022
Shani Trayodashi

100 दिन बाद कुंभ राशि में मार्गी होंगे शनि देव, इन राशियों पर होगी धन की बरसात

07/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version