• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उतार-चढ़ाव के बीच हरे निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में भी आई तेजी

Writer D by Writer D
14/03/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज लगातार उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। हालांकि इस उतार-चढ़ाव के बावजूद बाजार लगातार हरे निशान में ही बना हुआ है। दिन के पहले घंटे के कारोबार से मिले संकेत के आधार पर बाजार में आज तेजी बने रहने की बात कही जा रही है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) आज मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच 64.10 अंक की मामूली मजबूती के साथ 55,614.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार ने पहले लंबी छलांग लगाई और 55,838.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया। लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज बिकवाली शुरू हो जाने के कारण ये सूचकांक 30 मिनट के कारोबार में ही गिरकर 55,556.47 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी, रिकवरी के बाद बाजार में गिरावट

बिकवाली का दबाव बनने के बाद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने मोर्चा संभाला और लिवाली शुरू कर दी। इस लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स को मजबूती मिली और सुबह 10 बजे तक इसने 55803.69 अंक का स्तर हासिल कर लिया। बाजार में बीच-बीच में बिकवाली का दबाव भी बनता रहा, लेकिन ज्यादा जोर लिवाली का ही रहा। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 268.03 अंक की मजबूती के साथ 55,818.33 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1,223 अंक चढ़ा

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने आज 3.25 अंक की सांकेतिक मजबूती के साथ 16,633.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी पहले बिकवाली का शिकार हुआ, लेकिन बाद में खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने भी तेजी का रास्ता पकड़ लिया। लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50.50 अंक की मजबूती के साथ 16,680.95 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिले जुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने फ्लैट शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 99.42 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 55,649.72 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 4.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,625.60 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

शेयर बाजार में कोहराम, सेंसेक्स 799 अंक लुढ़का

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 85.91 अंक की छलांग लगाकर 55,550.30 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 35.55 अंक की तेजी दिखाते हुए 16,630.55 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bsedomestic shareniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market update
Previous Post

टोरेंट में भीषण सड़क हादसा, पांच भारतीय छात्रों की मौके पर मौत

Next Post

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के 19 शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी, जेलेंसकी ने NATO को दी चेतावनी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी लुढ़की

10/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Next Post

Ukraine-Russia War: यूक्रेन के 19 शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी, जेलेंसकी ने NATO को दी चेतावनी

यह भी पढ़ें

Coffee

चेहरे पर निखार लाने के लिए करें इसका इस्तेमाल

10/04/2023

बबीता फोगाट ने धाकड़ स्टाइल में ‘ताऊ’ को पढ़ाया पाठ, हुमा कुरैशी ने कही ये बात

19/08/2021
Heavy Rain

यूपी इन जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम में बदलाव के आसार

09/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version