• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D by Writer D
09/03/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रूस और यूक्रेन के बीच शांति की पहल शुरू होने की खबर से आज दुनियाभर के बाजारों में उत्साह का माहौल दिख रहा है। घरेलू शेयर बाजार (Share Market) ने भी आज मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती एक घंटे के कारोबार में भी थोड़ी देर के लिए हुई मामूली बिकवाली के अलावा बाजार (share market) लगातार तेजी के रुख पर कायम है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने 369.90 अंक की तेजी के साथ 53,793.99 अंक के स्तर पर आज के कारोबार की शुरुआत की। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में तेज खरीदारी शुरू हो गई, जिसके कारण शुरुआती आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स उछलकर 53,911.65 अंक के स्तर पर पहुंच गया। इस स्तर पर एक बार मुनाफावसूली के चक्कर में तेज बिकवाली भी हुई, जिससे अगले 10 मिनट में ही सेंसेक्स गिरकर 53,645.50 अंक के स्तर पर आ गया। लेकिन इसके बाद बाजार पर खरीदारों का कब्जा हो गया और सेंसेक्स लगातार ऊपर की ओर बढ़ता गया। शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही खरीद बिक्री के बीच सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 490.61 अंक की मजबूती के साथ 53,914.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार गिरावट के चलते आज मिली राहत

सेंसेक्स की तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 64.55 अंक की बढ़त के साथ 16,078 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी बाजार में हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ऊपर चढ़ते हुए आधे घंटे में ही 16,143.45 अंक के स्तर पर पहुंच गया।

खुलते ही शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 847 अंक लुढ़का

हालांकि इस स्तर पर हुई बिकवाली के कारण इस सूचकांक में एक बार करीब 70 अंकों की गिरावट भी आई, लेकिन इसके बाद बाजार में जारी लिवाली के जोर ने निफ्टी को भी मजबूती प्रदान कर दी। खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 142.75 अंक की मजबूती के साथ 16,156.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 727 अंक लुढ़का

आज प्री ओपनिंग सेशन में भी मिलेजुले ग्लोबल संकेतों के बीच शेयर बाजार ने मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का सेंसेक्स 602.95 अंक यानी 1.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,027.04 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 161.65 अंक यानी 1.01 प्रतिशत चढ़कर 16,175.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को सेंसेक्स 581.34.06 अंक की छलांग लगाकर 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 53,424.09 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 150.30 अंक की मजबूती के साथ 16,013.45 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Bombay Share MarketGlobal Share MarketIndian share marketShare Marketshare market businessshare market classesShare Market Closeshare market close todayshare market closingshare market investmentShare Market Latest UpdatesShare Market Liveshare market market capshare market news in hindishare market news todayShare Market Update
Previous Post

UPPSC ने जारी किया मेंस एग्जाम का नया शेड्यूल, यहां चेक करें डेट शीट

Next Post

रूस के आगे नरम पड़े जेलेंस्की, समझौते के दिये संकेत

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में आई बहार! बड़ी गिरावट के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

13/07/2026
Gold
Business

सोने ने पकड़ी रफ्तार, चांदी के दाम में बड़ी गिरावट

10/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में बाजार गुलजार, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

10/07/2026
Share Market
Business

लाल निशान में खुला बाजार! सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा

08/07/2026
Share Market
Business

बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में जोरदार उछाल

06/07/2026
Next Post
Zelensky

रूस के आगे नरम पड़े जेलेंस्की, समझौते के दिये संकेत

यह भी पढ़ें

Deepotsav

राम की अयोध्या में दीपोत्सव पर होंगे ब्रज के लोकनृत्य

21/10/2022
लखीमपुर खीरी में छात्रा से दुराचार हत्या Student misbehaved in Lakhimpur Kheri

सीएम योगी ने उपद्रवियों और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश 

19/08/2020
journalist arrested

स्कूल में घुसकर नशेड़ी ने बच्चों को दी आंख फोड़ने की धमकी, पुलिस ने दबोचा

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version