• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अब ओपन स्कूल के स्टूडेंट्स भी दे सकेंगे NEET, सुप्रीम कोर्ट ने हटाई 27 साल पुरानी रोक

Writer D by Writer D
06/03/2024
in शिक्षा
0
NEET

NEET

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ओपन स्कूल से 12वीं की पढ़ाई करने वाले छात्रों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत देते हुए डॉक्टर बनने का रास्ता साफ कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) और राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता सभी ओपन स्कूल अब राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) के लिए राष्ट्री चिकित्सा परिषद (NMC) द्वारा मान्यता प्राप्त होंगे। अब मान्यता प्राप्त ओपन स्कूलों से 12वीं (10+2) पास स्टूडेंट्स भी नीट एग्जाम में बैठने के पात्र होंगे।

NEET एग्जाम दे सकेंगे ओपन स्कूल के छात्र

दरअसल, मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने ओपन स्कूल स्टूडेंट्स को नीट परीक्षा में बैठने की परमिशन देने वाले दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। लेकिन इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) में बैठने पर मुहर लगा दी है।

सु्प्रीम कोर्ट का यह फैसला उन सभी लाखों छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो आर्थिक तंगी या अन्य किसी परेशानी के चलते रेगुलर पढ़ाई नहीं कर पाते और उनका डॉक्टर बनने का सपना, सपना ही बनकर रह जाता है। अब ये छात्र भी नीट की परीक्षा देकर मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे।

27 साल पहले लगी थी रोक

मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) ने 1997 के रेगुलेशन ऑन ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन के खंड 4 (2) ए के प्रावधानों के अनुसार ऐसे उम्मीदवारों को नीट परीक्षा में बैठने से रोक दिया था। बाद में साल 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस प्रावधान को असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द कर दिया था। एमसीआई के इस प्रावधान को रद्द करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस चंद्र शेखर की बेंच ने कहा था कि मेडिकल ने इस धारणा को आगे बढ़ाया है कि जो स्टूडेंट्स आर्थिक तंगी और कठिनाइयों और सामाजिक कारणों से रेगुलर स्कूलों में नहीं जाते हैं, वे अन्य छात्रों की तुलना में हीन और कम योग्य हैं।

कोर्ट ने इस तरह की धारणा को संवैधानिक प्रावधानों और लोक धारणा के खिलाफ होने की वजह से खारिज करने का फैसला लिया था। साथ ही कहा था कि यह संविधान के अनुच्छेद 14 और पेशेवर डिग्री हासिल करने का अवसर देने के अधिकार का उल्लंघन है। बाद में एमसीआई ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी जिसमें अब फैसला आया है।

NTA ने जारी किया 2024 एग्जाम कैलेंडर, देखिए NEET, CUET, UGC NET परीक्षा की तिथियां

लाइव लॉ.इन न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस अरविंद कुमार की बेंच के सामने उक्त मामला रखा गया। जब मामला उठा तो प्रतिवादी के वकील ने डिवीजन को एनएमसी के अंडर ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन बोर्ड द्वारा संबोधित दिनांक 02-11-2023 के पत्र की जानकारी दी। इस पत्र में, ‘सीबीएसई और राज्य शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त सभी ओपन स्कूल को नीट के उद्देश्य के लिए एनएमसी द्वारा मान्यता के लिए विचार किया जाएगा’ की बात लिखी थी।

इसके अलावा उसी तारीख को बोर्ड द्वारा जारी वह सार्वजनिक नोटिस भी कोर्ट के सामने रखा गया जिसमें एनएमसी ने ग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा विनियम, 2023 तैयार किया है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी उम्मीदवार ने आवश्यक विषयों के साथ 10+2 पास किया है तो वह नीट-यूजी में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। इसे देखते हुए पहले 1997 के नियमों को संभावित रूप से निरस्त कर दिया गया। कोर्ट में रखे गए पत्र और सार्वजनिक नोटिस के आधार बेंच ने कहा कि यह साफ है कि सीबीएसई और राज्य शिक्षा बोर्ड्स द्वारा मान्यता प्राप्त ओपन स्कूलों को नीट परीक्षा देने के उद्देश्य से एनएमसी द्वारा मान्यता दी जाएगी।

Tags: NEET 2024neet examneet newsneet updatesSupreme Court
Previous Post

इस बॉलर ने फेंकी महिला क्रिकेट इत‍िहास की सबसे तेज गेंद, WPL में बना कीर्तिमान

Next Post

शिवाजी महाराज के गौरव से जुड़े शहर को मेट्रो ट्रेन की मिली सौगात: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

UPSC has released the final results for CAPF AC 2025.
Main Slider

UPSC ने CAPF AC 2025 का फाइनल रिजल्ट किया जारी, ऐसे चेक करें

08/08/2026
KVS-NVS-EMRS [details/results] will be released on this day.
शिक्षा

इस दिन जारी होगा KVS-NVS-EMRS, लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म

08/08/2026
KVS-NVS-EMRS [details/results] will be released on this day.
शिक्षा

हरियाणा टीईटी रिजल्ट जारी, BSEH ने जारी किए परीक्षा परिणाम

06/08/2026
UPPSC
Main Slider

UPPSC Exam Calendar 2026 जारी, PET से PCS तक कई परीक्षाओं का शेड्यूल जारी

05/08/2026
Kamil and Fazil degrees from UP madrasas will become invalid.
उत्तर प्रदेश

यूपी के मदरसों में कामिल-फाजिल की डिग्री हो जाएगी बेकार, जानें पूरा मामला

04/08/2026
Next Post
Agra got the gift of metro train - CM Yogi

शिवाजी महाराज के गौरव से जुड़े शहर को मेट्रो ट्रेन की मिली सौगात: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

cm yogi

बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता : योगी

11/10/2020
CM Yogi

प्रदेश में तीन गुना बढ़ी है कृषि विकास दर: सीएम योगी

07/02/2024
UP Water Sector Restructuring

यूपी वाॅटर सेक्टर रिस्ट्रक्चरिंग परियोजना द्वितीय चरण के कम्पोनेन्ट सी-2 के लिए तीन लाख अवमुक्त

18/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version