• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कृष्ण नगरी में धारा-144, हिंदू महासभा के कई नेता नजरबंद

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, मथुरा
0
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कृष्ण की नगरी मथुरा में धारा 144 लगाए जाने के बाद हिन्दू महासभा के सभी पदाधिकारियों को मथुरा पुलिस ने घर में ही नजरबंद कर दिया है। दरअसल, 16 नवंबर को हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यश्री चौधरी ने विवादित कृष्ण जन्मभूमि स्थल मथुरा में जलाभिषेक की घोषणा की थी जिसके बाद मथुरा प्रशासन ने पूरे जिले में धारा 144 लागू करने का फैसला लिया है। उस जगह अभी एक मस्जिद भी है।

हिन्दू महासभा के सभी पदाधिकारियों को नजरबंद किए जाने के बाद 6 दिसंबर को प्रस्तावित जलाभिषेक कार्यक्रम को संगठन की तरफ से रद्द कर दिया गया है। इतना ही नहीं हिंदू महासभा की तरफ से जलाभिषेक की घोषणा के बाद मथुरा प्रशासन द्वारा जन्मभूमि की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। जिले की सभी सीमाओं पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पड़पोती राज्यश्री ने अपना प्रस्तावित कार्यक्रम रद्द कर दिया।

हिन्दू महासभा द्वारा कृष्णा जन्मभूमि से ईदगाह को हटाने का विवाद भी मथुरा के स्थानीय अदालत में चल रहा है जिसकी अगली सुनवाई 15 फरवरी को है। कृष्णा जन्मभूमि वाली 13।33 एकड़ जमीन राजा मल से अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मदन मोहन मालवीय ने खरीदी थी।

बताया जाता है कि उस जमीन पर भगवान श्री कृष्ण का मंदिर बनवाया गया था, क्योंकि प्राचीन काल में कंस की जेल वाले उस चबूतरा पर मुग़ल शासक औरंगजेब ने शाही ईदगाह बनवा दी थी।

पौड़ी और अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक धरोहर : सीएम धामी

इसको लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कौशिक ने बताया कि शाही ईदगाह तो अतिक्रमण करके बनाई गई है, पहले तो वहां राजा कंस की जेल थी जहां भगवान श्री कृष्णा ने जन्म लिया था।

वहीं मथुरा में तनाव की इस स्थिति को लेकर मथुरा अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  महेश पाठक ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा मथुरा के माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आम जनमानस से शांति बनाए रखने के लिए सतर्क रहकर जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Tags: article 144hindu sabhakrishna janmbhumimathura newsup news
Previous Post

ड्रग्स माफिया तैमूर की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Next Post

घाटी में लगी भीषण आग, 14 घर जलकर खाक

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य : ए.के. शर्मा

11/09/2026
BRICS
Main Slider

21 देशों का परिवार बना BRICS, 50% आबादी और 40% GDP का प्रतिनिधित्व: मोदी

11/09/2026
Main Slider

प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर, 2026 तक सेवा संकल्प अभियान का आयोजन किया जायेगा : मुख्यमंत्री

11/09/2026
Main Slider

धामी कैबिनेट निर्णय: पदक लाओ नौकरी पाओ

11/09/2026
Main Slider

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

11/09/2026
Next Post

घाटी में लगी भीषण आग, 14 घर जलकर खाक

यह भी पढ़ें

तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक: केशव मौर्य

13/08/2026
Aditya Narayan Shweta Agarwal

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी की तैयारियां शुरू

05/11/2020
Road Accident

अलग-अलग हादसों में तेज रफ्तार ने ससुर-दामाद समेत चार की ली जान

27/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version