• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ड्रग्स माफिया तैमूर की 13.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Writer D by Writer D
01/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बरेली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक देहात राजकुमार अग्रवाल ने अब तक के सबसे बड़े तस्कर ड्रग्स की दुनिया के बादशाह तैमूर उर्फ भोला और उसके चाचा छोटे प्रधान पर भी शिकंजा कस दिया है। तैमूर और उसका चाचा प्रधान जेल में है तो उसके द्वारा स्मैक तस्करी की अवैध कमाई से बनाई करोड़ों की संपत्ति को जब्त कर दिया है। तैमूर की साढ़े तेरह करोड़ की संपत्ति और छोटे प्रधान की 50 करोड़ की संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।

ढाई लाख के इनामी तैमूर को कुछ समय पहले ही गिरफ्तार किया गया था। तैमूर उर्फ भोला ड्रग्स की दुनिया का बादशाह के नाम से प्रसिद्ध था। पुलिस को कई सालों से उसकी तलाश थी। लेकिन वो पुलिस को चकमा देकर ड्रग्स की दुनिया में तरक्की करता चला गया।

पुलिस एक के बाद एक उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज करती गई, लेकिन उसकी कोई फोटो तक पुलिस के पास नहीं थी जिस वजह से उसे पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। तैमूर पर यूपी पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस ने भी इनाम घोषित कर रखा था। उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित था, जिसके बाद पुलिस ने आखिरकार उसे धर दबोचा। लेकिन इस बार पुलिस ने एक सोची समझी रणनीति के तहत काम किया।

कृषि कानून वापसी बिल पर राष्ट्रपति ने लगाई अंतिम मुहर

एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने ऐसी प्लानिंग की जिसके बाद इन तस्करों को आर्थिक रूप से कमजोर करने की योजना बनी। पुलिस ने तैमूर के साथ सभी छोटे-बड़े तस्करों की कुंडली खंगाली तो पता चला कि फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, फतेहगंज पूर्वी, मीरगंज, सिरौली, ये वो थाना क्षेत्र है, जो स्मैक की तस्करी के लिए भारत भर में बदनाम है। लेकिन इस बदनामी के दाग को छुटाने के लिए एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने योजना बनाकर 250 से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 100 करोड़ की स्मैक, चरस, अफीम, हेरोइन और गांजा बरामद किया। इसके अलावा करीब 30 करोड़ की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चलाया गया। इसके अलावा अब तैमूर की साढ़े तरह करोड़ की संपत्ति को जब्त लर लिया गया है। तैमूर के गांव में पुलिस ने उसके घर पर नोटिस भी चस्पा कर दिया है।

इससे पहले पुलिस पढ़ेरा गांव के प्रधान छोटे उर्फ शाहिद की 50 करोड़ की संपत्ति को भी जब्त किया है। पुलिस ने मंगलवार को प्रधान की दोनों पत्नियों उसके भाई के नाम से करीब 50 करोड़ की संपत्ति को जब्त किया है। जबकि प्रधान और उसकी पत्नी जेल में है। पुलिस ने कुछ दिनों पहले प्रधान के भाई जॉकी को भी 20 किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने प्रधान और उसके पूरे परिवार को सलाखों के पीछे भेज दिया है तो वही अब इन तस्करों की अवैध कमाई पर पुलिस ने कब्जा कर लिया है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पुलिस की इस तरह की सख्ती से तस्कर बर्बाद हो जायेंगे और अब जब वो लोग जेल से रिहा होंगे तो तस्करी के काम को नहीं करेंगे।

Tags: barelliy newscrime newsup news
Previous Post

पौड़ी और अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक धरोहर : सीएम धामी

Next Post

कृष्ण नगरी में धारा-144, हिंदू महासभा के कई नेता नजरबंद

Writer D

Writer D

Related Posts

Deepak
Main Slider

पूजा के लिए मिट्टी का दीपक खरीदने का कौन सा दिन शुभ?

09/09/2026
aaj ka rashifal
Main Slider

Aaj Ka Rashifal: इन जातकों को मिलेगा धन कमाने का मौका, जानें अपनी राशि का हाल

09/09/2026
Panchang
Main Slider

आज का पंचांग : इस दिशा में न करें यात्रा, बनता काम बिगड़ जाएगा

09/09/2026
Door
Main Slider

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

09/09/2026
fashion tips for short height girls
Main Slider

ये लड़कियां भी दिखेंगी Stylish, अपनाएं ये फैशन टिप्स

09/09/2026
Next Post
Sri Krishna Janmabhoomi-Shahi Eidgah

कृष्ण नगरी में धारा-144, हिंदू महासभा के कई नेता नजरबंद

यह भी पढ़ें

iit madras

IIT मद्रास में फटा कोरोना बम, 100 से ज्यादा लोग संक्रमित

14/12/2020
Swatantradev

पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए यह देश ही परिवार है : स्वतंत्रदेव

12/03/2021
सबसे सस्ते iPhone 17e की लॉन्चिंग करीब! परफॉर्मेंस में होगा सबका ‘बाप’

iPhone 17e की एंट्री जल्द, परफॉर्मेंस में बनेगा गेमचेंजर

14/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version