• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांव-गांव बनेंगे समृद्ध, क्लस्टर मॉडल से बदलेगी किसानों की तकदीर

Writer D by Writer D
01/06/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Farmers

Farmers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : योगी सरकार किसानों (Farmers) की आय बढ़ाने और उनके जीवन को समृद्ध बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। अब प्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग को व्यापक स्तर पर लागू किया जाएगा। इसके तहत एक ग्राम पंचायत एक क्लस्टर अभियान चलाया जाएगा, जिससे किसानों की आमदनी ही नहीं, बल्कि उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में भी बड़ा परिवर्तन आएगा।

खेती की लागत घटेगी और उत्पादकता में होगी वृद्धि

हर क्लस्टर 50 हेक्टेयर भूमि में फैला होगा, जिसमें कम से कम 125 किसानों (Farmers) को शामिल किया जाएगा। पहले साल 7.16 लाख रुपए और दूसरे साल 6.83 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा, जो प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में मददगार होगा। किसान फार्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन (एफपीओ) से भी जुड़ेंगे, जिससे उन्हें फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेंटर, वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज और मार्केटिंग की अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

प्रदेश सरकार की योजना है कि वर्ष 2025-26 तक बड़ी संख्या में क्लस्टर विकसित कर लाखों किसानों को इससे जोड़ दिया जाए। जिससे न केवल खेती की लागत घटेगी, बल्कि उत्पादकता और आय दोनों में वृद्धि होगी।

क्लस्टर आधारित नेचुरल फार्मिंग से ग्राम पंचायतें कृषि नवाचार का केंद्र बनेंगी

प्राकृतिक खेती से जुड़कर किसान (Farmers) न केवल जैविक उत्पाद उगाएंगे, बल्कि उन्हें बाजार में अच्छे दाम भी मिलेंगे। इससे ग्राम पंचायतें आर्थिक रूप से सक्षम होंगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार का यह अभियान किसानों के लिए वरदान साबित होगा। क्लस्टर आधारित नेचुरल फार्मिंग मॉडल से जहां खेती लाभकारी बनेगी, वहीं ग्राम पंचायतें कृषि नवाचार का केंद्र बनेंगी। यह योजना न केवल खेतों की सेहत सुधारेगी, बल्कि किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान लाएगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

विकसित कृषि के बिना विकसित भारत की कल्पना नहीं की जा सकती: शिवराज

Next Post

बालों को कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi heard the problems in Janta Darshan
Main Slider

जनता की समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं अधिकारी : मुख्यमंत्री

06/06/2025
Lucknow Encounter
Main Slider

तीन साल की मासूम से रेप का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, एक लाख का था इनामी

06/06/2025
cm dhami
Main Slider

जन्मदिन और विवाह की सालगिरह पर लगाएं पौधे: सीएम धामी

05/06/2025
Farmers
उत्तर प्रदेश

‘लैब से लैंड’ तक पहुंच वैज्ञानिकों ने 9.60 लाख किसानों से साधा संवाद

05/06/2025
Tharali Bailey Bridge
राष्ट्रीय

सीएम धामी का थराली बैली ब्रिज मामले में एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड

05/06/2025
Next Post
Hair Color

बालों को कलर करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएंगे खराब

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लिफ्ट एस्कलेटर की सुरक्षा-संरक्षा सुनिश्चित करने लागू होगा कानून: सीएम योगी

25/12/2023
CM Yogi

‘बीमारू’ से ‘ब्रेक-थ्रू’ प्रदेश बना यूपी, 45 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों ने किया कायाकल्प

20/03/2025
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा Cbse board exam

निशंक ने कहा – यूजीसी और सीबीएसई को समन्वय बैठक करने के निर्देश

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version