• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता की मां और एकलौते बेटे की कुदल से काटकर निर्मम हत्या, पत्नी-बेटी गंभीर

Writer D by Writer D
28/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Gorakhpur double murder

Gorakhpur double murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर के हरपुर बुदहट इलाके के तेनुआ गांव में मंगलवार की रात भाजपा नेता की मां और उनके एकलौते बेटे की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है।

भाजपा नेता परशुराम शुक्ला की मां विमला शुक्ला (70) और उनके तीन साल के एकलौते बेटे रौनक शुक्ला की बेरहमी से कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। बचाव में गई रौनक की मां सुषमा और उनकी बेटी भी कुदाल के प्रहार से जख्मी हो गई। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात के बाद आरोपी सीताराम शुक्ला परिवार के साथ घर छोड़कर फरार है। छत से गिरने वाले पानी और पेड़ को लेकर दोनों परिवारों के बीच में विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। एहतियातन गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, हरपुर बुदहट थाना इलाके के तेनुवा गांव निवासी परशुराम शुक्ला भाजपा किसान मोर्चा की जिला कार्यकारिणी सदस्य है। उनका पट्टीदार सीताराम शुक्ला से छत से पानी गिरने और एक पेड़ को लेकर विवाद चल रहा था। सीताराम के छत से परशुराम के दरवाजे पर पानी गिरता था जिसका परशुराम विरोध करते थे।

भाजपा नेता की मां और दो साल के मासूम बेटे की कुदाल से काटकर बेरहमी से  हत्या, पत्नी और बेटी घायल; पट्टीदारों से चल रहा था विवाद, पुलिस से की थी ...

आरोप है कि सीताराम ने अब परशुराम के दरवाजे पर पक्की नाली बनवानी शुरू कर दी थी। इसे लेकर उन्होंने पुलिस में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस से कोई मदद नहीं मिली थी। पुलिसवालों ने कहा था कि यह राजस्व का मामला है, इसलिए वे लोग कुछ नहीं कर पाएंगे।

उसके बाद परशुराम शुक्ला ने आईजीआरएस में शिकायत डाली थी। आरोप है कि मंगलवार की शाम हरपुरबुदहट थाने से पुलिसकर्मी जांच के लिए उनके घर गए थे। घर पर परशुराम शुक्ला नहीं थे। वह किसी काम से पंजाब गए हुए हैं। पुलिसवालों ने मौके का मुआयना किए और पट्टीदार सीताराम शुक्ला के घर मौजूद लोगों से भी बात की फिर लौट आए।

आरोप है कि पुलिसवालों के लौटने के करीब दो घंटे बाद सीताराम और उनके घरवाले आक्रामक हो गए। पुलिस में शिकायत करने से नाराज सीताराम और उनके घर के लोगों ने परशुराम शुक्ला के घर पर हमला कर दिया। घर पर सिर्फ उनकी बूढ़ी मां विमला देवी, पत्नी और दो बच्चे थे।

पट्टीदारों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और कुदाल के हमले से 75 वर्षीय बुजुर्ग मां और दो साल के मासूम बेटे की मौत हो गई। वहीं पत्नी और छह साल की बेटी घायल हैं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, किसी काम से पंजाब गए परशुराम शुक्ला मां और बेटे की मौत की सूचना के बाद वहां से घर के लिए रवाना हो गए हैं।

आपसी विवाद में बुजुर्ग महिला और छोटे बच्चे की मारपीट में मौत हो गई है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगा दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। गांव में एहतियातन फोर्स लगाई गई है।

दिनेश कुमार प्रभु, एसएसपी

Tags: gorakhpur crime newsGorakhpur Hindi SamacharGorakhpur murdergorakhpur newsGorakhpur News in Hindigorakhpur policeLatest Gorakhpur News in Hindimurder in gorakhpur
Previous Post

महिला तस्कर माया मैडम समेत दो गिरफ्तार स्मैक व डोडा बरामद

Next Post

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

India-Israel Water Project
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का जल प्रबंधन मॉडल बदलेगा बुंदेलखंड की कृषि व्यवस्था, खेतों तक पहुंचेगी इजराइली तकनीक

10/09/2026
Yogi government is taking digital education to every home
Main Slider

डिजिटल शिक्षा को घर-घर पहुंचा रही योगी सरकार, पीएम ई-विद्या पर एक मंच में मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

10/09/2026
Dinesh Pratap SIngh
उत्तर प्रदेश

‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी पवित्र योजना पर राहुल गांधी का सवाल उठाना मातृशक्ति का अपमान : दिनेश प्रताप सिंह

10/09/2026
Shahjahanpur once again tops in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर शाहजहांपुर अव्वल, रामपुर को मिला दूसरा स्थान

10/09/2026
Integral University showcases youth talent
उत्तर प्रदेश

युवाओं के नवाचार को योगी सरकार का प्रोत्साहन, यूपी राइज से हुनर को मिल रहा मंच

10/09/2026
Next Post
arrested

मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी भी घायल

यह भी पढ़ें

Pramod Yadav

बीजेपी नेता प्रमोद यादव हत्याकांड में शामिल शूटर्स का एनकाउंटर

12/03/2024
yogi

योगी सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान, कृमि मुक्त होगा उत्तर प्रदेश

02/02/2024
Akhilesh Yadav

तेलंगाना में बोले अखिलेश- सब मिलकर भाजपा को यूपी से हटाएंगे

18/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version