Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सड़कों पर रात में बोतल लिए घूमती दिखीं देसी गर्ल, बोलीं- अगर आप…..

ग्लोबल स्टार बन चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों स्पेन में वैकेशन इंजॉय कर रही हैं। इस दौरान वो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव बनी हुई हैं। वहीं, हाल ही में उन्होंने अपनी एक दिलचस्प फोटो शेयर की है, जो इंटरनेट पर जबरदस्त चर्चाओं में आ गई है।

इस फोटो में प्रियंका स्पेन की सड़कों पर रात में बोलत थामे घूमती नजर आईं। इस फोटो में सुनसान सड़क भी दिखाई दे रही है। वहीं, प्रियंका की ये फोटो सोशल मीडिया भी जमकर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वैकेशन की लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें वो ब्लू आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने शॉर्ट्स पहने हुए हैं और बिना मेकअप के दिखाई दे रही हैं। फोटो में प्रियंका हाथ में बोतल लिए हुए दीवार से टिकी हुई पोज दे रही हैं। उनके पीछे दीवार पर बनी ग्रफीटी दिख रही है। इसके अलावा पीछे सुनसान सड़क भी नजर आ रही है।

आर्यन की जमानत याचिका खारिज, 20 अक्टूबर को होगी सुनवाई

इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिए कैप्शन में लिखा- ‘अगर आप आगे नहीं बढ़ रहे हैं… आप पीछे गिर जाएंगे #musings’। प्रियंका के फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। कई सेलेब्रिटीज ने कमेंट करते हुए प्रियंका की जमकर तारीफें की हैं।

वहीं, इससे पहले प्रियंका ने अपनी मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। जिसमें वो उनके संग वैकेशन इंजॉय करती नजर आ रही थीं। इस वैकेशन पर प्रियंका के संग उनके दोस्त भी गए हैं।

Exit mobile version