• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर खुल रहे हैं मां वैष्णोदेवी मंदिर के कपाट

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, धर्म, फैशन/शैली, राष्ट्रीय
0
वैष्णोदेवी

वैष्णोदेवी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

धर्म डेस्क। वैष्णोदेवी एक पवित्र हिन्दू मंदिर है। ये पूरे विश्व में प्रचलित है। यह देवी शक्ति को समर्पित है। वैष्णोदेवी मंदिर भारत के जम्मू और कश्मीर में पहाड़ी पर स्थित है। कोरोनावायरस के चलते वैष्णोदेवी को भी बंद कर दिया गया था। लेकिन अब फिर से 16 अगस्त से वैष्णोदेवी के कपाट खोले जा रहे हैं। हर कोई वैष्णोदेवी के दर्शन करने को आतुर है। लेकिन क्या आप वैष्णोदेवी मंदिर की महिमा और कहानी जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपके लिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा लाए हैं जिसका वर्णन हम यहां कर रहे हैं।

माना जाता है कि पंडित श्रीधर ने करीबन 700 साल पहले मां वैष्णोदेवी मंदिर का निर्माण किया था। ये एक ब्राह्मण पुजारी थे। वे गरीब थे लेकिन उन्हें मां के प्रति सच्ची श्रद्धा भक्ति थी। श्रीधर का एक सपना था कि वो एक दिन वैष्णोदेवी को समर्पित कर भंडारा करें। इसके लिए उन्होंने एक दिन भी तय किया और सभी को प्रसाद ग्रहण करने के लिए न्यौता भेज दिया। जिस दिन भंडारा था इस दिन श्रीधर बारी-बारी सभी के घर गए। वो चाहते थे कि उन्हें खाना बनाने की सामग्री मिले। इससे वो खाना बनाते और लोगों को खिला सकते। लेकिन मेहमान ज्यादा होने के कारण जितनी सामाग्री उनके पास थी वो काफी नहीं थी।

जैसे-जैसे भंडारे का दिन पास आ रहा था उसकी परेशानी बढ़ती जा रही थी। उसे यह बात बहुत परेशान कर रही थी कि वो लोगों को खाना कैसे खिलाएगा। कम जगह और कम सामाग्री की सोच के चलते वो सो भी नहीं पा रहा था। अब बस उसे देवी मां की ही आस थी। वह अपनी झोपड़ी के बाहर आया और पूजा के लिए बैठ गया। फिर दोपहर से मेहमान आना शुरू हो गए। जिसे जहां जगह दिखी वो वहां बैठ गया। अब भी काफी जगह बची थी।

श्रीधर इस असमंजस में था कि वो सभी को भोजन कैसे कराएगा। इसी क्षण उसने एक छोटी लड़की को अपनी झोपड़ी से बाहर आते देखा। इस बच्ची का नाम वैष्णवी था। वह बच्ची सभी को बड़े ही प्यार से भोजन करा रही थी। भगवान की कृपा से भंडारा अच्छे से संपन्न हो गया। जैसे ही भंडारा खत्म हुआ वो उस बच्ची से मिलने के लिए बेहद आतुर था। लेकिन अचानक ही वो बच्ची गायब हो गई। फिर कुछ दिनों बाद श्रीधर के सपने में वही बच्ची आई। तब उसे समझ आया कि वह मां वैष्णोदेवी थी। माता रानी के रूप में श्रीधर के सपने में आई लड़की ने उसे एक गुफा के बारे में बताया। इसे चार बेटों का वरदान भी दिया और आशीर्वाद दिया।

श्रीधर बेहद खुश हुआ और मां की गुफा की तलाश में चल दिया। जब उसे वह गुफा मिली तब उसने निर्णय किया कि वो अपना सारा जीवन मां की सेवा करेगा। बहुत ही कम समय में यह पवित्र गुफा प्रसिद्ध हो गई। पूरे वर्ष यहां भक्तों का तांता लगा रहता है।

Tags: Lifestyle and Relationshipmukhye dharmik sthalSpiritualityVaishno Devi GloryVaishno Devi MandirVaishno Devi reopen from 16th AugustVaishno Devi Storyवैष्णोदेवी
Previous Post

09 अगस्त राशिफल : जानिए कैसा बीतेगा आपका आज का दिन

Next Post

जीतू पटवारी के विवादित ट्वीट पर भाजपा आक्रामक, FIR दर्ज करने की मांग

Desk

Desk

Related Posts

Korean Chili Potato Balls
खाना-खजाना

घर पर बनाएं ये कोरियन डिश, बनाने में आसान और स्वाद में जबरदस्त

01/02/2026
Paneer Pulao
Main Slider

डिनर में सामने आएगी यह स्वादिष्ट डिश तो लगेगा कि हो गई इच्छा पूरी

01/02/2026
Paneer Bread Roll
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं टेस्टी डिश, खाते ही बन जाएगा मूड

01/02/2026
Chicken Angara
खाना-खजाना

नॉनवेज लवर्स के लिए बनाएं ये टेस्टी डिश, घर पर मिलेगा रेस्त्रां जैसा स्वाद

01/02/2026
excess oil
फैशन/शैली

सब्जी में अधिक हो गया है तेल, तो इन टिप्स से दूर करें समस्या

01/02/2026
Next Post
जीतू पटवारी

जीतू पटवारी के विवादित ट्वीट पर भाजपा आक्रामक, FIR दर्ज करने की मांग

यह भी पढ़ें

CM Dhami

विपक्षी दलों ने छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक मुद्दा बना प्रदेश का माहौल बिगाड़ा: धामी

27/02/2023
Amit Shah

अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, आस-पास घूम रहा आंध्र प्रदेश सांसद का PA

08/09/2022
Road Accident

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरायी, दंपत्ति की मौत

26/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version