• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यह मेरा आखिरी कॉल…’, दुबई की जेल में बंद शहजादी ने फोन पर कहा, परिवार में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
16/02/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Shahzadi Khan

Shahzadi Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। जिले की रहने वाली शहजादी ( Shahzadi) को एक बच्चे की मौत के जुर्म में दुबई की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई है। शहजादी ने फोन करके अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद उसके माता-पिता के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। माता-पिता अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मामले में हस्तक्षेप कर भारत की बेटी की जान बचाए जाने की गुहार लगा रहे हैं।

दुबई की जेल में बंद कैदी शहजादी ( Shahzadi)  ने फोन कॉल पर पिता को बताया, ”अब्बू यह मेरी आखिरी कॉल है। मुझे अब दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है। हो सकता है कि अब मैं आपको दोबारा फोन न कर सकूं।” शहजादी के फोन के बाद बुजुर्ग माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। उन्होंने शहजादी से बातचीत का ऑडियो भी शेयर किया है।’

बता दें कि बांदा के मटौंध थाना इलाके के गोयरा मुगली गांव की रहने वाली शहजादी को फेसबुक के जरिए आगरा के रहने वाले एक उजैर नाम के युवक ने बहला फुसलाकर प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद उसे 2021 में चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी कराने की बात कहकर दुबई अपने रिश्तेदारों के पास भेज दिया।

शहजादी ( Shahzadi) जिस घर में रुकी थी, अचानक एक दिन उनके बच्चे की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। इसके करीब दो महीने होने के बाद मृतक बच्चे के माता-पिता ने शहजादी को अपने बच्चे की मौत का दोषी ठहराया और हत्या के आरोप में लगाया। जांच के बाद दुबई की अदालत ने युवती शहजादी फांसी की सजा सुनाई थी। जिसके बाद शहजादी अब अल्बतवा जेल में कैद है। इधर उसके बुजुर्ग माता-पिता बेटी की जान बचाने की गुहार लगा रहे है। बीते दिन ही शहजादी के फोन कॉल ने उनकी नींद उड़ा दी है।

104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ठेल दिया जेल में, वजह हैरान कर देगी

शहजादी के पिता सब्बीर ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 12 बजे शहजादी का फोन आया। उसने बताया कि अब्बू मेरा आखिरी समय है। मुझे अलग कमरे में रख दिया गया है। वहां कैद लोगों ने कहा कि शहजादी घर में कॉल कर लो, वरना ये लोग अब आगे नहीं करने देंगे।

पिता ने कहा, ”मैं भारत सरकार गुजारिश करता हूं कि बेटी को बचाया जाए। हमे उसके फोन के बाद से कोई सूचना नहीं है। शहजादी को आज शाम तक या सुबह फांसी हो गई होगी। मेरी करीब 10 मिनट बात हुई है। पहली बार उसने इतनी बात की। वरना 7 मिनट से ज्यादा कभी बात नहीं हुई। पहले बात हो जाती थी। मामला शांत हो गया था। अचानक उसको फांसी की सजा दी जा रही है। मेरी लड़की बेकसूर है। उसे जबरन फंसाया जा रहा है। पिछले दो साल से दुबई की जेल में बंद है। मैंने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेश मंत्रालय हर जगह जा जाकर बेटी को बचाने की गुहार लगाई है। जिनके घर में हमारी बेटी शहजादी रहती थी, उनका नाम नाजिया और फैज है।”

Tags: banda newscrime news
Previous Post

104 साल की बुजुर्ग महिला को पुलिस ने ठेल दिया जेल में, वजह हैरान कर देगी

Next Post

प्रलय की प्रतीक्षा न करें, धरती को अभी से हराभरा बनाएंः सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट, तीन जिलों से फोर्स दिल्ली रवाना

09/10/2026
Main Slider

राष्ट्र की प्रगति को नई गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे नवनिर्वाचित सदस्य: मुख्यमंत्री

09/10/2026
Main Slider

जनशिकायतों का 24 घंटे में मिले संतोषजनक जवाब, निर्विवाद राजस्व मामलों का 15 दिन में हो निस्तारण: मुख्यमंत्री

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी में ब्याज और अर्थदंड माफी योजना-2026 लागू, पुराने बकायेदारों को राहत

09/10/2026
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 31 दिसंबर तक होगी मक्का, बाजरा व ज्वार की खरीद

09/10/2026
Next Post
CM Yogi

प्रलय की प्रतीक्षा न करें, धरती को अभी से हराभरा बनाएंः सीएम योगी

यह भी पढ़ें

टीकाकवर से छूटे लोगों की होगी पहचान, होम आइसोलेशन के मरीजों का लेंगी हालचाल

19/01/2022
Life Imprisonment

दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

09/08/2023
Suicide

ऐसा क्या हो गया की किशोरी ने कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

01/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version