• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हर-हर महादेव के उद्घोष के साथ खुले केदारनाथ धाम के कपाट, सीएम धामी भी रहे मौजूद

Writer D by Writer D
10/05/2024
in धर्म, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Kedarnath Dham
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केदारनाथ धाम। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत में स्थित विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट जय बाबा केदारनाथ के उदघोष तथा सेना के ग्रेनेडियर रेजीमेंट की बैंड की भक्तिमय धुनों के बीच इस यात्रा वर्ष के लिए शुक्रवार को प्रात: 7 बजे अक्षय तृतीया पर विधि- विधान से खुल गये। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित लगभग दस हजार से अधिक श्रद्धालु कपाट खुलने के गवाह बने।

श्री धामी (CM Dhami) ने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी और देश‌ एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है।

मंदिर ( Kedarnath Dham) को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया था। कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर आकाश से हैलीकाप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई। श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये थे। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारें आयोजित किये।

आज केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास तथा दूर बर्फ होने से सर्द बयारें चलती रही।

फुल हुई केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा, चारधाम को अब तक 11 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

आज प्रातः चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय रावल भीमांशंकर लिंग, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह पुजारी, धर्माचार्य वेदपाठी तथा केदार सभा के पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार प्रशासन के अधिकारी पूरब द्वार से मंदिर पहुंच गये। उसके पश्चात, रावल, धर्माचार्य तथा पुजारी गणों ने द्वार पूजा शुरू की

भगवान भैरवनाथ तथा भगवान शिव का आव्हान कर ठीक सुबह सात बजे बजे मंदिर के कपट खोल दिये गये। कपाट खुलने के बाद भगवान केदारनाथ के स्वयंभू शिवलिंग को समाधि रूप से श्रृंगार रूप दिया गया। उसके पश्चात श्रद्धालुओं ने दर्शन शुरू किये।

Tags: chardhaam yatracm dhamiKedarnath dhamNational newsUttarakhand News
Previous Post

टाटा स्टील के अधिकारी का हत्यारोपी मुठभेड़ में ढेर, सब इंस्पेक्टर भी घायल

Next Post

रामगोपाल के राम मंदिर बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- वह न ‘राम’ के हैं, न ‘गोपाल’ के

Writer D

Writer D

Related Posts

curry leaves
फैशन/शैली

यहां लगाएं करी पत्ते का पौधा, घर में आएगी सुख-समृद्धि

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : धामी

16/05/2026
A delegation of the OBC Welfare Parliamentary Committee met CM Dhami.
राजनीति

प्रदेश में लगभग 90 जाति / उपजाति समुदाय ओबीसी की सूची में हैं: मुख्यमंत्री

16/05/2026
Robert Vadra
राजनीति

रॉबर्ट वाड्रा को बड़ी राहत, इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दी जमानत

16/05/2026
CM Dhami
Main Slider

सीबीएसई 12 वीं में राज्य टॉपर अरीना रघुवंशी को मुख्यमंत्री ने दी बधाई

16/05/2026
Next Post
AK Sharma

रामगोपाल के राम मंदिर बयान पर एके शर्मा का पलटवार, बोले- वह न 'राम' के हैं, न 'गोपाल' के

यह भी पढ़ें

Mosque

अराजक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने का किया प्रयास, मस्जिद पर लिखा जय श्री राम

03/11/2023
Trash Skimmer

महाकुंभ में हर दिन गंगा-यमुना से ट्रैश स्कीमर निकाल रही 10-15 टन कचरा

11/02/2025
Allu Arjun

जेल के एक घंटे बाद मिल गई ‘पुष्पा’ को बेल

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version