• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चारों दिशाओं में सुनाई देगी योगी सरकार के छठे साल के जश्न की गूंज

Writer D by Writer D
21/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Yogi Sarkar

Yogi Sarkar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) के छठे साल के जश्न की गूंज चारों दिशाओं में सुनाई देगी। इसको लेकर शासन स्तर पर अनूठी तैयारी की गई है। सरकार का यह समारोह महिला सशक्तिकरण का संदेश देगा। इसके लिए महिला पुलिसकर्मी बाइक रैली निकालेंगी जो राज्य के 26 जनपदों से होकर गुजरेगी। इस सम्बंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक उच्च स्तरीय बैठक में निर्देश दिया है।

योगी सरकार (Yogi Government) के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर निकाली जाने वाली इस रैली का उद्देश्य महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रदेश के बदले हुए माहौल के बारे में बताना है। रैली की शुरुआत चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) के प्रथम दिन यानी 22 मार्च को होगी। वहीं समापन अष्टमी यानी 29 मार्च को होगा। महिला पुलिसकर्मियों की यह रैली दो रूटों से निकलेगी। पहला रूट पूर्व से पश्चिम (विंध्याचल धाम से गौतमबुद्ध नगर) होगा। वहीं दूसरा रूट उत्तर से दक्षिण (देवी पाटन धाम से ललितपुर) रहेगा।

रैली का स्वरूप रिले रेस जैसा होगा, जिसमें 15-20 बाइक पर सवार महिला पुलिसकर्मी लोगों को सुरक्षित और उत्तम प्रदेश का संदेश देंगी। यह रैली प्रतिदिन औसतन 80-120 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राजपत्रित अधिकारी को रैली का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं इसकी ब्रांडिंग के लिए चार पहिया वाहन भी शामिल रहेंगे, जिसमें महिला निरीक्षक के साथ महिला ड्राइवर रहेंगी। सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए एक एंबुलेंस भी रैली के साथ चलेगी।

इन जनपदों से होकर गुजरेगी रैली

रैली का पहला रूट मां विंध्यवासनी के धाम विध्यांचल से शुरू होगा जो प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर, इटावा, आगरा, अलीगढ़ होते हुए गौतमबुद्धनगर में समाप्त होगा। वहीं दूसरे रूट की शुरुआत शक्तिपीठ देवीपाटन से होगी जो अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, हमीरपुर, उरई, झांसी होते हुए ललितपुर पहुंचेगा।

Tags: Lucknow Newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

ODF++ की ओर बढ़ रहे हैं प्रदेश के नगरीय निकाय: नेहा शर्मा

Next Post

PIB ने ग्रामीण मीडिया के लिये कार्यशाला का किया आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेस-वे से यूपी को मिला नया ‘टूरिज्म बूस्ट’, महाभारत और जैन सर्किट के साथ संभल में पर्यटन विकास को मिलेगा बढ़ावा

29/04/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

गंगा एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां ही नहीं, दौड़ेंगे सपने और अवसर

29/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पीएम मोदी ने देखा यूपी का ‘ग्रोथ मैप’ : सीएम योगी ने स्वयं यूपी के एक्सप्रेसवे नेटवर्क की दी जानकारी, पीएम ने व्यापक प्लानिंग को सराहा

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

शिलान्यास से लेकर उद्घाटन तक का संकल्प, तेज गति है योगी सरकार की पहचान

29/04/2026
CM Yogi
Main Slider

चहुंमुखी विकास का आधार बने एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

29/04/2026
Next Post
PIB organizes workshop for rural media

PIB ने ग्रामीण मीडिया के लिये कार्यशाला का किया आयोजन

यह भी पढ़ें

Chamoli Accident

Chamoli Accident: सीएम धामी ने एम्स पहुंचकर जाना घायलों का हाल

19/07/2023
corona virus speeds up

अमेरिका में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, ट्रम्प का बेटा भी संक्रमित

21/11/2020
fake currency

74 हजार से अधिक के जाली नोट बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

27/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version