• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका में कोरोना ने पकड़ी रफ़्तार, ट्रम्प का बेटा भी संक्रमित

Desk by Desk
21/11/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
corona virus speeds up

corona virus speeds up

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुनियाभर में अब तक 5.78 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4.03 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13.76 लाख लोगों की जान जा चुकी है। अब 1.64 करोड़ मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है, यानी एक्टिव केस। अमेरिका में हालात किस कदर बिगड़ रहे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 24 घंटे में यहां 2 हजार 15 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए भी अच्छी खबर नहीं है। उनका बड़ा बेटा भी पॉजिटिव हो गया है।

और खराब होंगे हालात

अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा बेहद तेजी से बढ़ रहा है। इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह है कि संक्रमण से मरने वालों की संख्या में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। 24 घंटे के दौरान यहां 2 हजार 15 मरीजों ने दम तोड़ दिया। मई के बाद एक दिन में हुई मौतों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी डेटा में यह जानकारी दी गई है। इस बीच अमेरिका के ही कुछ जानकारों ने आशंका जताई है कि अगर अब भी आजादी के नाम पर सख्त उपायों को टाला जाता रहा तो अस्पतालों में जगह नहीं बचेगी।

Corona Update: अहमदाबाद में कर्फ्यू के फैसले से खौफ, बाजारों में उमड़ी भीड़

24 घंटे के दौरान अमेरिका में संक्रमितों का आंकड़ा एक लाख 87 हजार और बढ़ गया। अब कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 22 लाख से ज्यादा हो चुकी है। 2 लाख 60 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में जनवरी में पहला मामला सामने आया था। दो हफ्ते में हर रोज यह फिगर औसतन 1.5 लाख की रफ्तार से बढ़ रहा है।

ट्रम्प का बेटा भी संक्रमित

राष्ट्रपति चुनाव हार चुके लेकिन कुर्सी न छोड़ने की जिद पर अड़े डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया के बाद बेटा ट्रम्प जूनियर भी पॉजिटिव पाया गया है। द गार्डियन ने यह खबर दी है। ट्रम्प के स्पोक्समैन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा- राष्ट्रपति के बेटे ने इस हफ्ते की शुरुआत में टेस्ट कराया था। उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। हमारे लिए यह चिंता की बात है। हालांकि, उनमें किसी तरह के लक्षण फिलहाल दिखाई नहीं दिए हैं। पिछले महीने राष्ट्रपति और उनकी पत्नी के साथ ही सबसे छोटा बेटा पॉजिटिव पाए गए थे। तब इलेक्शन कैम्पेन का आखिरी दौर चल रहा था। ट्रम्प तीन दिन में रैलियां करने लगे थे।

CoronaVirus : क्या काढ़ा पीने से खराब होता है लिवर?

सीडीसी की अपील

अमेरिका में सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन यानी सीडीसी ने देश के नागरिकों से अपील में कहा है कि वे थैंक्सगिविंग डे पर यात्रा करने से बचें। सीडीसी के डायरेक्टर डॉक्टर हेनरी वेक ने कहा- हम जितना ज्यादा सफर करेंगे, महमारी का खतरा उतनी ही तेजी से फैलता जाएगा और यह सबके लिए खतरनाक है। फिर भी अगर आप यात्रा करना ही चाहते हैं तो हर उस गाइडलाइन का पालन करें जो हमने जारी की हैं। हम जानते हैं कि छुटि्टयों का हर कोई लुत्फ उठाना चाहता है, लेकिन कुछ खतरों को किसी भी हाल में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। माना जा रहा है कि आज देर रात सीडीसी कुछ नई गाइडलाइन्स जारी कर सकता है।

Tags: 24 ghante online24ghante24ghante online24ghante online.com24ghanteonline24ghanteonline.comcoronacorona pandemiccorona updatescorona virusCorona Virus PandemicCoronaviruscoronavirus newsCOVID-19covid19hindi newsIndiaIndia News in Hindilatest corona virus updateslatest newslockdownNational newsNEWSnews in hindipandemic updatesकोरोना वायरसताजा समाचारपीएम मोदीहिंदी समाचार
Previous Post

IAS एकेडमी मसूरी में 33 ट्रेनी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, 48 घंटे के लिए बंद

Next Post

अखिलेश का योगी पर हमला, कहा- टीवी पर प्रचार की जगह, यूपी में अपराध पर विचार करे

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav
Main Slider

अखिलेश यादव की रायबरेली से राहुल गांधी को सीधी चुनौती

26/09/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश का योगी पर हमला, कहा- टीवी पर प्रचार की जगह, यूपी में अपराध पर विचार करे

यह भी पढ़ें

मोदी सरकार हठधर्मिता का त्याग कर, किसानों की मांगों पर करे विचार : रालोद

07/01/2021
Mi 11 Lite 5G will no longer be available in India, know the reason given by the company

भारत में अब नहीं होगा Mi 11 Lite 5G लॉन्च, जानिए वजह

11/06/2021

उत्तराखंड में महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना होगी : धामी

27/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version