• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा सरकारों के एजेंडे में किसान मजदूर कभी था ही नहीं : प्रियंका

Writer D by Writer D
27/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Priyanka Gandhi

Priyanka Gandhi

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरूवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान विरोधी है।

श्रीमती वाड्रा ने ट्वीट कर कहा “ किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है। किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं।”

किसानों से समर्थन मूल्य छीनने वाले कानून के विरोध में किसान की आवाज सुनने की बजाय भाजपा सरकार उन पर भारी ठंड में पानी की बौछार मारती है।

किसानों से सबकुछ छीना जा रहा है और पूंजीपतियों को थाल में सजा कर बैंक, कर्जमाफी, एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन बांटे जा रहे हैं। #FarmersProtest pic.twitter.com/al8dG8ZZhi

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 26, 2020

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि अन्नदाताओं के खिलाफ लाठी गोली चलाने वाली भाजपा सरकार मेहनतकश समुदाय का दर्द क्या जाने। कोरोना काल मे जहाँ अडानी अम्बानी की आय 150 गुना बढ़ी तो वहीं योगी सरकार में गन्ने के मूल्यों में कोई भी बढ़ोतरी नही हुई है जबकि उनकी उत्पादन लागत बिजली, उर्वरक, कीटनाशक, डीजल आदि की वजह से बढ़ी है। किसानों को गन्ने का पिछला भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। इससे स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकारों के एजेंडे में किसान मजदूर कभी था ही नहीं।

मुरादाबाद से सपा सांसद बोले- मुस्लिम युवा सभी हिंदू लड़कियों को बहन समझें

उन्होने कहा कि नये कृषि कानून किसानो के हितों पर कुठाराघात है जिसके चलते किसान आन्दोलन करने के लिए विवश हुए हैं। भाजपा सरकार जब सत्ता में आयी थी तो उसने ऐलान किया था कि गन्ना किसानों का भुगतान 14 दिनों में कर देंगे।

योगी सरकार की होम स्टे योजना बनेगी रोजगार का जरिया

भुगतान में देरी होने पर उन्हें ब्याज सहित भुगतान किया जायेगा लेकिन आज साढ़े तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी योगी सरकार ने गन्ना किसानों का पूरा भुगतान नहीं किया है। आज जब गन्ना किसानों का लागत राशि पहले के मुकाबले दुगुना बढ़ गयी है उसका पिछला बकाये का भुगतान नहीं हुआ है। किसान कर्ज लेकर खेती करने के लिए विवश है और कर्ज के मकड़जाल में फंसता जा रहा है।

Tags: Priyanka Gandhi's attack on UP governmentPriyanka Gandhi's attack on Yogi governmentPriyanka Gandhi's tweetप्रियंका गांधी का ट्वीटप्रियंका गांधी का यूपी सरकार पर हमलाप्रियंका गांधी का योगी सरकार पर हमला
Previous Post

एमवीए सरकार का एक ही एजेंडा है भाजपा की योजनाओं को बंद करना : पंकजा

Next Post

लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, यह बात भुलाई नहीं जा सकती : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

15/04/2026
Gorakhpur's name entered in the Guinness Book for AI awareness
Main Slider

बड़ी खबर! एआई जागरूकता पर गिनीज बुक में दर्ज हुआ गोरखपुर का नाम

15/04/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में स्थापित हुआ यूपी: मुख्यमंत्री योगी

15/04/2026
CM Dhami
राजनीति

देहरादून में नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आगाज, सीएम धामी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

15/04/2026
Anand Bardhan
राजनीति

हर स्कूल में बजेगी वॉटर बेल, हीटवेव से बचाव को सरकार अलर्ट

15/04/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

लोकतंत्र लोकलाज से चलता है, यह बात भुलाई नहीं जा सकती : अखिलेश

यह भी पढ़ें

सीएम योगी CM Yogi

सीएम योगी बोले- हाथरस में विपक्ष रच रहा था एक बड़ी साजिश

07/10/2020
MDH-Everest Spices

MDH और एवरेस्ट में नहीं मिला ‘खतरनाक’ केमिकल, FSSAI ने जारी की रिपोर्ट

22/05/2024
PM Modi

आयुर्वेद है भारत की विरासत, इसमें मानवता की भलाई है समाई : पीएम मोदी

13/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version