• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ठंड से बचने के लिए जलायी अंगीठी ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, मुजफ्फरनगर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुजफ्फरनगर। जिले में आज हृदयविदारक घटना हो गई है। सोमवार रात को भाई-बहन ने ठंड से बचने को अंगीठी जलाकर चारपाई के नीचे रख दी। इसके बाद रजाई ओढ़कर सो गए। फिर सुबह दोनों के शव मिले।

काफी देर तक दरवाजा न खोलने पर परिजनों ने खिड़की से झांककर देखा तो दोनों अचेत हालत में पड़े थे। दरवाजा तोड़कर गए तो दोनों की सांसें थम चुकी थीं। बताया जा रहा है कि कमरे बंद होने की वजह से धुंआ बाहर नहीं निकल पाया और सोते समय दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। ये घटना चरथावल क्षेत्र के दधेडू कलां गांव की है।

यहां पर कमरे में जलाई गई कोयले की अंगीठी काल बनकर भाई-बहन पर टूट पड़ी। गांव निवासी राजेंद्र प्रजापति के 2 बच्चे 15 साल की लड़की नेहा और 13 साल का लड़का अंश, रात अच्छे-भले खाना खाकर अपने कमरे में सोए थे। कड़कड़ाती ठंड से निजात पाने के लिए दोनों बच्चों ने अपने कमरे में कोयले की अंगीठी जला ली। उसे अपनी चारपाई के नीचे रखकर सो गए।

कमरे में खिड़की और दरवाजे बंद होने के कारण अंगीठी से निकला जहरीला धुआं चारों और फैल गया। धुएं से दोनों भाई-बहन की रजाई में सोते-सोते ही दम घुटने से मौत हो गई। मंगलवार सुबह जब दोनों बच्चे देर तक नहीं उठे तो परिजनों ने उनके कमरे में पहुंच कर देखा। दोनों बच्चों के शव लिहाफ में दबे मिले। दो बच्चों की एक साथ मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि राजेंद्र प्रजापति के केवल दो ही संतान थी और दोनों एक साथ जहरीले धुएं के चलते काल का ग्रास बन गईं।

तीसरी लहर के बीच इस जिले में फिर मिला ब्लैक फंगस, मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती

हृदयविदारक घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। राजेंद्र और उसकी पत्नी का विलाप देखकर लोगों के आंसू नहीं रुक रहे। एक साथ के दो बच्चों की मौत की खबर जिसने भी सुनी भावुक हो गया। मां-बाप के करुण कुंदन सुन क्षेत्र के लोग भी सिहर उठे।

Tags: crime newsmujaffarnagar newsup news
Previous Post

तीसरी लहर के बीच इस जिले में फिर मिला ब्लैक फंगस, मरीज हैलट अस्पताल में भर्ती

Next Post

अमेरिका से कानपुर में अपने घर में बचा ली डकैती, मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Worship
धर्म

पूजा घर के आसपास न रखें ये सामान, हो जाएगा बड़ा नुकसान

23/10/2025
Bitter Gourd
Main Slider

करेले के साथ ना करें इन चीजों का सेवन, होता है नुकसानदायक

23/10/2025
Kitchen
Main Slider

रसोई में कभी भी न रखें ये चीजें, चली जाएगी बरकत

23/10/2025
fire
Main Slider

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

22/10/2025
Uma Bharti
Main Slider

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

22/10/2025
Next Post

अमेरिका से कानपुर में अपने घर में बचा ली डकैती, मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Burnt

दोस्त की मौत से आहत युवक जलती चिता में कूदा, मच गई चीख पुकार

27/05/2023
CM Yogi in Siddharth Nagar

40 वर्ष में जो कार्य नहीं हो पाया, उसे पांच साल में हमारी सरकार ने करके दिखाया: सीएम योगी

04/05/2023

बिहार चुनाव: संजय निरुपम बने स्टार प्रचारक, महाराष्ट्र कांग्रेस को आलाकमान का कड़ा संदेश

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version