• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अमेरिका से कानपुर में अपने घर में बचा ली डकैती, मुठभेड़ में शातिर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कानपुर। बंद घर में चोरी की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पहुंची पुलिस पर बदमाश ने फायर कर दिया। फायरिंग के बाद पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।

इस बीच जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दो अन्य बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी गई है। सूचना पर पूर्वी जोन के थानों की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मकान को घेर लिया। इस बीच दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चलीं। डीसीपी पूर्वी समेत अन्य आला अफसर भी घटनास्थल पहुँचे।

जनपद के पूर्वी जोन में स्थित चकेरी थाना क्षेत्र स्थित श्याम नगर के पास हरिओम अवस्थी का गंगा त्रिवेणी वाटिका के नाम से मकान है। हरिओम अवस्थी के दो इंजीनियर बेटे विजय और आशुतोष हैं और दोनों ही अमेरिका के न्यू जर्सी में रहते हैं। हरिओम दोनों के बेटों के साथ अमेरिका में ही इन दिनों रहते हैं। उन्होंने मकान में एक परिवार को किराए पर देखरेख के लिए रख रखा है। किराएदार का परिवार भी अपने गांव चला गया था। घर में ताला बंद था। मकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। जो हरिओम के बेटों के मोबाइल से लिंक रखते हैं।

सोमवार की देर रात बंद मकान में बदमाश चोरी की वारदात करने पहुंचे। मकान में घुसने ही सिक्योरिटी अलार्म का अमेरिका में मोबाइल से कनेक्टिविटी के चलते अलर्ट आया, तो हरिओम ने पड़ोसी को फोन करके घटना की जानकारी दी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

ठंड से बचने के लिए जलायी अंगीठी ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी

बंद घर में बदमाशों की सूचना मिलते ही एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एसीपी मृगांक शेखर पाठक, चकेरी के साथ 10 थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस को देख बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग से पानी की टंकी के पास छिपे एक बदमाश गोली जा लगी और वह घायल हो गया।

जिसे पुलिस ने दबोच लिया जबकि उसके दो साथी भाग निकले। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हुए भागे बदमाशों की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने मकान की चारों ओर से घेराबंदी की और लगभग 3 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अन्य बदमाशों का कुछ भी पता नहीं चल पाया

Tags: crime newskanpur newsrobberyup news
Previous Post

ठंड से बचने के लिए जलायी अंगीठी ने छीन ली भाई-बहन की ज़िंदगी

Next Post

सपा का ‘नाम लिखाओ, 300 यूनिट बिजली मुफ्त पाओ’ अभियान कल से होगा शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

‘टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल जनहित में हो’, CM योगी ने साइबर सुरक्षा और फॉरेंसिक पर दिया जोर

24/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Main Slider

ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
Next Post

सपा का 'नाम लिखाओ, 300 यूनिट बिजली मुफ्त पाओ' अभियान कल से होगा शुरू

यह भी पढ़ें

Famous singer 'V Kapoor' who is going to knock soon with new songs

नए गाने के साथ जल्द दस्तक देने वाले हैं मशहूर गायक ‘वी कपूर’

09/05/2021
Supreme Court - stray dogs

बिल्लियों को बढ़ावा देना चाहिए, क्योंकि वे…. आवारा कुत्तों के मामले में सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

08/01/2026
tanker explosion

तेल टैंकर फटने से 50 लोग जिंदा जले, कई गंभीर

15/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version