• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस जिले में फूंका गया था भारत की आजादी का प्रथम बिगुल

Writer D by Writer D
12/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मेरठ, शिक्षा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मेरठ कैंट इलाके स्थित काली पलटन मंदिर में आज भी वो कुआं मौजूद है जहां बाबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को पानी पिलाया करते थे। 10 मई, 1857 को मेरठ से आजादी के पहले आंदोलन की शुरुआत हुई थी, जो बाद में पूरे देश में फैल गई थी।

पिच्चासी सैनिकों के विद्रोह से जो चिंगारी निकली वो धीरे-धीरे ज्वाला बन गई। क्रांति की तैयारी बरसों से की जा रही थी। नाना साहब, अजीमुल्ला, झांसी की रानी, तांत्या टोपे, कुंवर जगजीत सिंह, मौलवी अहमद उल्ला शाह और बहादुर शाह जफर जैसे नेता क्रांति की भूमिका तैयार करने में अपने-अपने स्तर से लगे हुए थे। गाय और सुअर के मांस के चर्बी लगे कारतूस को चलाने से मना करने पर 85 सैनिकों ने विद्रोह कर दिया था। जिसके लिए उन पर कोर्ट मार्शल चलाया गया था। इसके बाद क्रांतिकारियों ने उग्र रूप अख्तियार किया था।

चर्बी से बने कारतूस चलाने से मना करने पर 85 सैनिकों के कोर्ट मार्शल की घटना ने क्रांति की तात्कालिक भूमिका तैयार कर दी थी। हिंदू और मुसलमान सैनिकों ने बगावत कर दी थी। कोर्ट मार्शल के साथ उनको 10 साल की सजा सुनाई गई थी। 10 मई को रविवार के दिन अंग्रेज अधिकारियों ने सुबह की जगह शाम को चर्च जाने का फैसला किया। इसका कारण गर्मी थी। कैंट एरिया से अंग्रेज अपने घरों से निकलकर सेंट जोंस चर्च पहुंचे। रविवार होने की वजह से अंग्रेजी सिपाही छुट्टी पर थे। कुछ सदर के इलाके में बाजार गए थे। शाम के लगभग साढ़े पांच बजे क्रांतिकारियों और भारतीय सैनिकों ने ब्रितानी सैनिकों और अधिकारियों पर हमला बोल दिया. सैनिक विद्रोह की शुरुआत के साथ सदर, लालकुर्ती, रजबन आदि क्षेत्र में 50 से अधिक अंग्रेजों की मौत हुई थी। मेरठ से शुरू हुई क्रांति पंजाब, राजस्थान, बिहार, असम, तमिलनाडु और केरल में फैलती चली गई। मेरठ में क्रांति स्थल पहुंचने पर लोग आदर के साथ इस जगह को प्रणाम करते हैं।

इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

इतिहासकार बताते हैं कि 10 मई की शाम साढ़े छह बजे सिपाहियों ने 85 सैनिकों को विक्टोरिया पार्क जेल से मुक्त करा लिया। देखते ही देखते फिरंगियों के खिलाफ विद्रोह के सुर तेजी से मुखर हुए। तीनों रेजीमेंटों के सिपाही विभिन्न टोलियों में बंटकर दिल्ली कूच कर गए। अगले दिन 11 मई को मेरठ की देसी पलटनें साज-सज्जा और जोश के साथ यमुना पुल पार करती देखी गईं थी।

क्रांति के उदगम स्थल पर आज भी दूर-दूर से आए लोगों का तांता लगता है। स्वतंत्रता सेनानियों की आंखों में आज भी वो क्रांतिकारी यादें जीवंत हैं।

Tags: 75th Independence Dayfirst revolution of independenceIndependence DayIndependence Day 2021
Previous Post

इन जिलों में जारी रहेगी बारिश, बढ़ सकता है नदियों का जलस्तर

Next Post

‘गनी भाई’ ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो, लिखा- डेविल इज बैक…

Writer D

Writer D

Related Posts

summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

महराजगंज में मुख्यमंत्री ने बांटे स्वीकृति पत्र, चेक और टूलकिट

15/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में पिछड़ा वर्ग के लोगों को शीघ्र मिल रहा न्याय, आयोग ने 87% से अधिक शिकायतों का निस्तारण किया

15/05/2026
Next Post

'गनी भाई' ने हॉस्पिटल से शेयर की फोटो, लिखा- डेविल इज बैक...

यह भी पढ़ें

Mahesh Babu

महेश बाबू को ED ने भेजा समन, इस मामले में किया तलब

22/04/2025

EPFO ने PF पर ब्याज को दो किस्तों में देने का किया फैसला

10/09/2020
CM Dhami

महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी सरकार – मुख्यमंत्री

04/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version