• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बहन-बेटियां लव जेहादियों के झांसे में न आए : महंत नरेंद्र गिरि

Desk by Desk
01/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लव जेहाद के खिलाफ कानून बनाने को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ के बयान का साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने भी समर्थन किया है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि  ने कहा है कि अब समय आ गया है जब लव जेहादियों का ‘राम नाम सत्य’ हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लव जेहादियों को ऐसा दंड मिले कि उनकी आने वाली पीढ़ियां भी उसे याद रखें।

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि लव जेहाद के विषय को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह अपराध की श्रेणी में आता है। लव जेहाद के तहत कुछ मुस्लिम युवक तिलक लगाकर, हाथ में कलावा पहनकर और रुद्राक्ष की माला पहन कर हिंदू बहन-बेटियों को प्रेम के जाल में फंसाते हैं और फिर उनसे शादी कर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव डालते हैं, जिससे हिंदू बहन बेटियों का पूरा जीवन बर्बाद हो जाता है। कई हिंदू बहन-बेटियों की हत्या हो जाती है या फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है। यह एक दंडनीय अपराध भी है।

बिहार चुनाव : पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ चार रैलियां, छपरा से करेंगे आगाज

महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि लव‌ जेहादियों को बीच चौराहे पर जनता के बीच फांसी पर लटका देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है केवल शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है और यह दंडनीय अपराध की श्रेणी में आएगा। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा कि लव जेहाद की बढ़ रही घटनाओं के पीछे कहीं न कहीं एक संगठित गिरोह काम कर रहा है। इसमें मुस्लिम धर्मगुरु और मौलाना भी शामिल होते हैं।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने हिंदू बहन-बेटियों से अपील की है कि वे लव जिहादियों के झांसे में कतई न आएं। उन्होंने लड़कियों से कहा है कि वह अपने माता-पिता द्वारा चुने हुए जीवन साथी से ही विवाह करें। यदि उनका किसी से प्रेम है उसके बारे में भी पूरी जानकारी कर लें और परिवार से विचार-विमर्श के बाद ही शादी जैसा महत्वपूर्ण निर्णय लें। महंत नरेंद्र गिरी ने कहा है कि यह भी सही है कि संविधान किसी के व्यक्तिगत जीवन में दखल की इजाजत नहीं देता है, लेकिन लव जेहादियों द्वारा हिंदू बहन-बेटियों की जिंदगी बर्बाद करने की बढ़ती घटनाओं को रोका जाना भी बेहद जरूरी है।

हाथरस : पीड़ित परिवार की सुरक्षा की कमान CRPF ने संभाली, 80 जवान होंगे तैनात

उन्होंने कहा कि लव जेहादियों का संगठित गिरोह है और निश्चित तौर पर इन्हें फंडिंग भी की जाती है। इसलिए लव जेहादियों पर रोक लगाने के लिए पहले इनकी फंडिंग को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक षड्यंत्र के तहत हिंदू समाज को बदनाम करने की साजिश चल रही है। पिछले 15-20 सालों में सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिससे लव जेहादियों का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा है कि संत समाज के साथ ही साथ पूरा हिंदू समाज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करता है कि लव जेहाद रोकने के लिए जल्द कठोर कानून बने और हिंदू बहन बेटियों का जीवन बर्बाद होने से बचाया जा सके।

Tags: # लव जेहादcm yogilatest UP newsLove Jihadmahant narendra giriStrict Law on Love Jihadमहंत नरेंद्र गिरिलव जेहाद पर सख्त कानूनसीएम योगी
Previous Post

रोहतास में सड़क हादसा : मजदूरों से भरी बस पलटी, एक की मौत, 6 घायल

Next Post

सपा कार्यालय में मनाई गई वाल्मीकि जयंती, आजम खान की रिहाई के लिए की प्रार्थना

Desk

Desk

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
वाल्मीकि जयंती

सपा कार्यालय में मनाई गई वाल्मीकि जयंती, आजम खान की रिहाई के लिए की प्रार्थना

यह भी पढ़ें

Share Market

मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स ने लगाई 230 अंकों की छलांग

10/08/2021
national health mission

NHM मध्यप्रदेश में 3800 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू

19/09/2020
तमिलनाडु के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाशPublic holiday in 13 districts of Tamil Nadu

तमिलनाडु तट से टकराएगा चक्रवात ‘निवार’, चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलभराव

25/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version