• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ, सीएम और राज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी

Writer D by Writer D
22/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, धर्म, राष्ट्रीय
0
The first group going for Shri Hemkund Sahib Yatra was sent off

The first group going for Shri Hemkund Sahib Yatra was sent off

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में हेमकुंड साहिब (Shri Hemkund Sahib) यात्रा के लिए जाने वाले प्रथम जत्थे को रवाना किया। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रा के लिए जाने वाले संगतों के प्रथम जत्थे को बधाई देते हुए उनके सुगम व सुरक्षित यात्रा की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि हेमकुंड साहिब (Shri Hemkund Sahib) की यह यात्रा आस्था, भक्ति और विश्वास की प्रतीक है। 15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह तीर्थ स्थल तक की लगभग 18 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा हर श्रद्धालु की धैर्य, साहस और आस्था की परीक्षा है। राज्यपाल ने सिख गुरुओं के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ‘‘स्वाभिमान, साहस, बलिदान, परिश्रम और सेवा’’ सिख परंपरा के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह जी की वाणी ‘‘निश्चय कर अपनी जीत करौं’’ को आत्मसात करते हुए श्रद्धालुओं से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार हेमकुंड साहिब (Shri Hemkund Sahib) यात्रा को अधिक सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा यात्रा मार्गों पर की गई तैयारियों की सराहना की। राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्लास्टिक मुक्त यात्रा को अपनाएं और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देकर ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को बढ़ावा दें।

राज्यपाल ने यात्रा आयोजन से जुड़े गुरुद्वारा प्रबंधन समिति, सेवादारों, प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षा बलों को उनके सतत प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि हेमकुंड साहिब (Shri Hemkund Sahib) की यात्रा हमारे राज्य की धार्मिक, आध्यात्मिक, संस्कृति का अनुपम संगम है। हेमकुंड साहिब सिख समाज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यह भूमि आज भी दिव्य ऊर्जा का केंद्र है। प्रत्येक श्रद्धालु में हेमकुंड साहिब जाकर आत्मिक शांति का अनुभव और नई चेतना का संचार होता है। उन्होंने कहा दुर्गम क्षेत्र, मौसम की कठिनाई के बावजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रत्येक वर्ष इस यात्रा में शामिल होते हैं। अब तक 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने हेमकुंड साहिब के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। चार धाम यात्रा के लिए अब 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करवाया है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार हेमकुंड साहिब यात्रा को सरल और सुगम बना रही है। आने वाले दिनों में यह यात्रा बहुत कम समय में पूरी हो सकेगी। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने सुगम यात्रा के लिए गोविंदघाट में वैली ब्रिज का निर्माण करवाया गया है, जल्द ही स्थाई ब्रिज का निर्माण भी कराया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए यात्रा मार्ग में रेलिंग, साइन बोर्ड, मेडिकल कैंप, पेयजल, गर्म पानी की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने यात्रा में जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान एआई-संचालित चैटबॉट ‘‘इटरनल गुरु’’ के अपग्रेडेड वर्जन का भी प्रदर्शन किया गया। यह चैटबॉट गुरबाणी पर आधारित है, जो गुरु ग्रन्थ साहिब के आध्यात्मिक मार्गदर्शन तथा शिक्षाओं को तकनीक के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम है। इस चैटबॉट को उत्तराखण्ड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के सहयोग से तैयार किया गया है।

इस अवसर पर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने यात्रा तैयारियों और उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करते हुए संगतों की सफल यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डुड़ी ‘‘भूषण’’, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचन्द्र अग्रवाल, विधायक रेनू बिष्ट, परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती, निर्मल आश्रम के अध्यक्ष जोत सिंह, निर्मल अखाड़ा प्रमुख मंत ज्ञान देव महाराज, कुलपति तकनीकी विश्वविद्यालय प्रो. ओंकार सिंह, कुलपति संस्कृत विश्वविद्यालय हरिद्वार प्रो0 दिनेश चंद्र शास्त्री सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: cm dhamiShri Hemkund SahibUttarakhand News
Previous Post

सत्यपाल मलिक की बिगड़ी तबीयत, कुछ देर पहले CBI ने दाखिल की चार्जशीट

Next Post

सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnu Dev Sai, JP Nadda
Main Slider

भाजपा की ताकत संगठन है और संगठन की ताकत कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि: सीएम साय

07/07/2025
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

‘लाल आतंक’ के खात्मे के लिए नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जारी: सीएम साय

07/07/2025
CM Bhajanlal Sharma
Main Slider

हमारा लक्ष्य राजस्थान को खनन में अग्रणी केंद्र के रूप में स्थापित करना: सीएम भजनलाल

07/07/2025
CM Yogi
Main Slider

कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : मुख्यमंत्री

07/07/2025
Murder
क्राइम

एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या, गांव में पसरा मातम

07/07/2025
Next Post
CM Dhami gave appointment letters to the newly appointed transport constables

सरकारी नौकरी मात्र नौकरी नहीं बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Aadhaar card

Aadhaar पर सरकार का यू टर्न! एडवाइजरी वापस ले कर कहा- अपनी समझ से करें शेयर

29/05/2022
murder

दंपत्ति को सरेराह गोलियों से भूना, पति की मौत, पत्नी गंभीर

25/06/2021
murder

तिहाड़ जेल में धारदार हथियार से कैदी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

15/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version