• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Elon Musk को झटका! X से आगे निकला ये नया ऐप

Writer D by Writer D
20/01/2026
in Tech/Gadgets
0
X vs Threads

X vs Threads

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Elon Musk का X डेली एक्टिव मोबाइल यूजर्स की रेस में Meta के Threads App से पिछड़ गया है। हाल ही में सामने आए नए डेटा से इस बात का खुलासा हुआ है, मार्केट इंटेलिजेंस फर्म Similarweb के डेटा से इस बात का पता चला है कि X के पास अब भी वेब पर ज्यादा ऑडियंस है इसका मतलब कि वेब के मामले में एक्स का दबदबा अब भी कायम है। टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, महीनों की लगातार ग्रोथ के बाद अब थ्रेड्स iOS और Android पर आगे निकल गया है।

किसके कितने डेली यूजर्स?

7 जनवरी 2026 तक, थ्रेड्स के iOS और Android पर 141.5 मिलियन (लगभग 14.15 करोड़) डेली एक्टिव यूज़र्स तो वहीं X के मोबाइल डिवाइस पर लगभग 125 मिलियन (लगभग 12.5 करोड़) डेली एक्टिव यूजर्स थे। यह बदलाव X से जुड़े हाल ही में उठे विवादों से अचानक आई बढ़ोतरी के बजाय लंबे समय के यूसेज ट्रेंड को दिखाता है।

इन विवादों में X के इंटीग्रेटेड AI मॉडल, Grok का गलत इस्तेमाल कर महिलाओं की बिना सहमति के अश्लील तस्वीरें बनाना शामिल है। इस मामले पर कैलिफ़ोर्निया के अटॉर्नी जनरल ने जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद UK, EU, भारत और ब्राज़ील जैसे देशों में भी इसकी जांच शुरू हो गई है। इस विवाद का फायदा दूसरे प्लेटफॉर्म को भी हुआ है जैसे कि सोशल नेटवर्किंग ऐप Bluesky के इंस्टॉल में बढ़ोतरी देखने को मिली है।

X के विवाद से पहले ही शुरू हो गई थी ग्रोथ

हालांकि, सिमिलरवेब के डेटा से इस बात का पता चला है कि थ्रेड्स की मोबाइल ग्रोथ इन घटनाओं से पहले ही शुरू हो गई थी। ये ग्रोथ शायद मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम पर क्रॉस-प्रमोशन की वजह से हो रही है। प्लेटफॉर्म का क्रिएटर्स पर बढ़ता फोकस और नए फीचर्स को तेजी से रोलआउट करने ने भी अहम भूमिका निभाई है।

पिछले एक साल में, थ्रेड्स ने बेहतर कंटेंट फिल्टर, इंटरेस्ट-बेस्ड कम्युनिटीज़, डायरेक्ट मैसेज, गायब होने वाला कंटेंट और लंबे पोस्ट के लिए सपोर्ट जैसे कमाल के फीचर्स को पेश किया है। रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी अपडेट मिलकर मोबाइल पर ज्यादा रेगुलर और हेबिट बेस्ड इस्तेमाल को बढ़ावा देते दिख रहे हैं।

Tags: elon musk
Previous Post

स्ट्रीमिंग यूजर्स को झटका, Jio Hotstar ने बढ़ाई कीमत

Next Post

नितिन नवीन मेरे बॉस… नए भाजपा अध्यक्ष की ताज पोशी पर बोले पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
PM Modi-Nitin Nabin

नितिन नवीन मेरे बॉस... नए भाजपा अध्यक्ष की ताज पोशी पर बोले पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

Vishwakarma Puja

धनतेरस पर ही नहीं इस दिन खरीदें नया वाहन, मिलेगी भगवान की कृपा

20/08/2025
Ajay Banga

भारत दौरे पर आए अजय बंगा कोरोना पॉजिटिव

24/03/2023
kidnapped

पीलीभीत में 11 साल के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने बार्डर सील कर शुरू की चेकिंग

21/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version