• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

48 लेयर की बन रही नींव का काम खत्म, 2023 तक होने लगेंगे रामलला के दर्शन

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, धर्म
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भक्तों का सपना धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। मंदिर की नींव के निर्माण अब जल्द ही पमरा होने वाला है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि नींव की अब तक 46 लेयर पड़ चुकी हैं। 48 लेयर डाली जानी है। इसके बाद राफ्ट का निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2023 तक मंदिर में रामलला का दर्शन भक्तों को  होने लगेंगे।

उन्होंने कहा कि मंदिर तीन मंजिला होगा गर्भ गृह में रामलला तो दूसरे तल पर राम दरबार विराजित होगा। मंदिर का परकोटा साढ़े 6 एकड़ में बनाया जाएगा। दरअसल, गुरुवार को मीडिया को बुलाकर मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी दी गई और उन्हें निर्माण स्थल के दृश्य उपलब्ध करवाए गए।

राम जन्मभूमि परिक्षेत्र की फोटो खींचना बैन है। इसलिए वही फोटो सामने आ पाती हैं, जिन्हें ट्रस्ट जारी करता है।

दोपहर में मीडिया कर्मियों को राम जन्मभूमि परिसर में राम मंदिर निर्माण कार्य देखने के लिए आमंत्रित किया गया था। भारी बारिश के बीच पहुंचे पत्रकारों ने राम मंदिर निर्माण की प्रगति का लाइव प्रसारण किया तो घर बैठे लोग राम मंदिर निर्माण कार्य को देखकर आह्लादित हो उठे।

शुरुआत के 75 दिन तक चले इस काम में 12 मीटर गहराई पर सरयू की तह वाली बालू मिली थी। इस स्थल के ऊपर से 10 इंच मोटी परत बिछाने का काम अप्रैल से चल रहा है।

गौरतलब  है  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन किया था,  जिसके बाद से ही निर्माण कार्य चल रहा है। समय-समय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या आते हैं और निर्माण टीम के सदस्यों से चर्चा करते हैं।

ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण में तेजी के लिए लेयर की संख्या बढ़ाकर 44 से 48 कर दी है। 47 लेयर बन चुके हैं। इसके ऊपर पत्थरों की लेयर बनेगी। फिर चबूतरे का निर्माण होगा।

बताया जा रहा है कि बनने वाला राम मंदिर करीब पांच सौ वर्षों तक सुरक्षित रहेगा। राममंदिर का परिसर इको फ्रेंडली होगा। यहां त्रेतायुग के मनमोहक दृश्यों के साथ भक्तों के लिए आधुनिक सुख-सुविधाओं पर पूरा फोकस रहेगा।

इस बीच ट्रस्ट ने फैसला किया कि दुनिया भर के करोड़ों राम भक्त देख सकें कि राम मंदिर निर्माण का कार्य किस तरह चल रहा है।

संपूर्ण परिसर 2025 खत्म होने से पहले विकसित हो जाएगा। पानी का प्रवाह, पानी से रक्षा, बालू के रिसाव को रोकने के लिए तीन दिशा में रिटेनिंग वॉल बनेगी। जिसे जमीन के अंदर 12 मीटर गहराई तक ले जाया जाएगा। मंदिर में जितनी चौखट लगेंगी वो मकराना के उच्च गुणवत्तर के सफेद संगमरमर से बनेगी। खिड़कियों में वंशी पहाड़पुर का सैंडस्टोन का इस्तेमाल होगा।

राम मंदिर निर्माण में 12 लाख घनफीट पत्‍थर लगेंगे। तीन स्तर पर लगने वाले इन पत्‍थरों में पिलिंथ तक ऊंचाई में 4 लाख घनफीट, परकोटा के निर्माण में 4 लाख घनफीट व मुख्‍य मंदिर के निर्माण मे 4 लाख घनफीट से कुछ ज्‍यादा पत्‍थर लगेंगे।

राममंदिर के गर्भगृह को आकार देने के लिए एक मजबूत चट्टान तैयार की जा रही है। इसके लिए  400 फीट लंबा, 300 फीट चौड़ा, 45 से 50 फीट गहरा क्षेत्र तैयार किया गया है। राम भक्त दिसंबर 2023 से अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे।

Tags: ayodhya newsRam mandir constructionram mandir nirmanup news
Previous Post

तेज बारिश के चलते नगर मंत्री ने सभी महापौरों से की वार्ता, अधिकारियों को दिये निर्देश

Next Post

एक करोड़ के गांजे के साथ दो मादक तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
BJP
Main Slider

भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, यहां देखें पदाधिकारियों की सूची

26/02/2026
Farmers
उत्तर प्रदेश

होली पर किसानों के जीवन में खुशहाली का रंग भरेगी योगी सरकार

26/02/2026
Rajya Karmchari Sanyukt Parishad
उत्तर प्रदेश

होली पूर्व बिना शर्त वेतन दें, पोर्टल के नाम पर रोक गलत: परिषद

26/02/2026
Next Post

एक करोड़ के गांजे के साथ दो मादक तस्करों को एसटीएफ़ ने किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

sainik school

सैनिक स्कूल में एडमिशन के लिए परीक्षा की तारीख बदली

04/12/2020

ला मार्टिनियर में कोरोना की एंट्री, दो दिन के लिए स्कूल बंद

25/04/2022
eyebrows

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

05/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version