• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में घुसकर युवती से रेप, पीड़िता ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर

Desk by Desk
11/10/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय
0
Love jihad victim raped

Love jihad victim raped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्य प्रदेश के रीवा में हैवानियत की हदें पार करते हुए किशोरी के साथ एक लड़के ने दरिंदगी की। इससे आहत किशोरी ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।

रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना रीवा जिले के अतरैला थाना क्षेत्र की है। 14 वर्षीय किशोरी के साथ 7 अक्टूबर को यह घटना हुई। घटना के समय परिजन रिश्तेदारी में गए थे और बड़ी बहन बकरियां चराने गई थी। शाम करीब 4 बजे गांव का ही एक 15 वर्षीय नाबालिग घर में घुस आया और पीड़िता को अकेला पाकर उसके साथ दरिंदगी की।

फ्रांस : आसमान में हुई दो विमानों की भीषण टक्कर, पांच की मौत

इससे आहत किशोरी ने लड़के के सामने ही अपने ऊपर केरोसिन डाला और आग लगा ली। उसका पूरा शरीर आग से धू-धू कर जलने लगा। यह देखकर लड़के के होश उड़ गए। उसने घर में ही मौजूद गद्दे से किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसका पूरा शरीर झुलस चुका था।

यह देखकर लड़का मौके से फरार हो गया और पीड़िता जली अवस्था में घर के अंदर ही पड़ी रह। शाम को जब परिजन वापस आए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। वे तत्काल पीड़िता को उपचार के लिए जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।

गोंडा : राम जानकी मंदिर के पुजारी को मारी गोली, लखनऊ रेफर

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार के समक्ष बयान दर्ज कराया और आरोपी को पकड़ लिया गया है। घटना के संबंध में बारीकी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस इस पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रही है। साथ ही दुष्कर्म की पुष्टि के लिए मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

त्योंथर, रीवा के एसडीओपी आर के सिंह ने बताया कि पीड़िता का इलाज संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। महज 15 वर्ष के लड़के की इस घिनौनी हरकत से किशोरी जिंदगी और मौत से जूझ रही है। लड़के को  अभिरक्षा में सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया है।

Tags: crime news in hindi24ghante online.comgangrapeGirl rapedrapevictim set fireयुवती से दुष्कर्म
Previous Post

फ्रांस : आसमान में हुई दो विमानों की भीषण टक्कर, पांच की मौत

Next Post

बिहार : भाकपा माओवादी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Desk

Desk

Related Posts

Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं जरूर पढ़ें ये कथा, मिलेगा व्रत का फल

08/10/2025
Karwa Chauth
Main Slider

करवा चौथ कब है? जानें पूजा करने का शुभ मुहूर्त

08/10/2025
Broccoli fried rice
Main Slider

डिनर के लिए बेस्ट ऑप्शन ये डिश, आज ट्राई ज़रूर करें

08/10/2025
Corn Toast
Main Slider

बच्चों के लिए बनाएं कॉर्न टोस्ट, चेहरे पर आएगी मुस्कान

08/10/2025
Furniture
Main Slider

दूसरों के घर से न लाएं ये चीजें, बिगड़ सकते हैं आर्थिक हालात

08/10/2025
Next Post
माओवादी के दो उग्रवादी गिरफ्तार

बिहार : भाकपा माओवादी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

Radhaswami Satsangi

अवैध कब्जा हटवाने आयी पुलिस के साथ राधास्वामी सत्संगियों की हिंसक झड़प

24/09/2023
Sawan

जानें कैसे मिला भगवान को शंकर को तीसरा नेत्र

18/04/2022
CM Vishnu Dev Sai

स्कूली बच्चों ने मुख्यमंत्री से पूछे विधानसभा संचालन को लेकर प्रश्न

23/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version