• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वाराणसी की भव्यता से देश व प्रदेश की बदलेगी छवि: एके शर्मा

Writer D by Writer D
10/06/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, वाराणसी
0
bio energy projects

AK Sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि 11 जून, 2023 से वाराणसी में G-20 से सम्बंधित बैठकों का दौर शुरू हो जायेगा। इस दौरान एक बार फिर से प्रदेश की संस्कृति व ऐतिहासिक धरोहर एवं हमारे शहरों के व्यवस्थापन, सुन्दरता को निहारने के लिए विदेशी मेहमान आएंगे। उन्होंने कहा कि इसके पहले आगरा एवं लखनऊ में हुए G-20 की बैठकों तथा लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान आये विदेशी मेहमानों ने शहरों की सुन्दरता, भव्यता और बेहतर व्यवस्था की प्रशंसा की। इससे हमारे देश व प्रदेश की वैश्विक छवि बदली।

नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले G-20 की बैठकों से प्रदेश की छवि और निखरेगी, जिसका लाभ आगामी वर्षों में देखने को मिलेगा। कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों के बाद भोलेनाथ की काशी और भव्य व दिव्य दिखने लगी है। G-20 के सम्मेलनों की दृष्टि से मुख्यमंत्री के निर्देश पर विदेशी मेहमानों के स्वागत-सत्कार में कहीं कमी न रह जाये इसके लिए वाराणसी शहर की साफ-सफाई, सुशोभन, सुन्दरीकरण, बेहतर व्यवस्थापन, सजावट व लाइटिंग पर विशेष जोर दिया गया है। शहर की गलियों, चौराहों, फुटपाथों की साफ-सफाई के साथ शहर की हरियाली बढ़ाने के लिए गमले रखना और गार्डेन बनाने के निर्देश दिये गये हैं।

मेहमानों के स्वागत के लिए नये स्वरूप में दिखेगी वाराणसी: एके शर्मा

एके शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि वाराणसी शहर के बेहतर व्यवस्थापन, साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, मार्ग प्रकाश आदि कार्यों की व्यवस्था को बेहतरीन ढंग से संचालित करने के लिए अन्य निकायों से कार्मिकों एवं उपकरणों को उपलब्ध कराने के लिए नगर आयुक्तों एवं अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिये गये थे। इसमें नगर निगम लखनऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर तथा नगरपालिका परिषदों में गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर व पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) शामिल हैं, जिसमें से कुल 385 कार्मिक एवं जरूरी उपकरण उपलब्ध कराये गये।

इसमें नगर निगमों से 02 अधिशासी अभियंता (सिविल), 25 अवर अभियंता (सिविल), 03 जोनल स्वच्छता अधिकारी, 05 अवर अभियंता/सहायक अभियंता, 13 वर्क सुपरवाइजर, 20 लाइनमैन, 29 हेल्पर, जलकल से 04 अधिशासी अभियंता, 09 सहायक अभियंता, 17 अवर अभियंता हैं। प्रयागराज नगर निगम से 05 बड़ी एलईडी स्क्रीन, 02 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपिंग मशीन, 03 हजार बड़े गमले भेजे गये हैं। 27 छोटी-बड़ी लैडर/स्काई लिफ्ट भी उपलब्ध करायी गयी हैं।

इसी प्रकार उक्त नगरपालिका परिषदों से 04 अवर अभियंता (सिविल), 200 सफाईकर्मी, 20 सफाई सुपरवाइजर, 04 सफाई एवं खाद्य निरीक्षक भेजे गये हैं। 08 छोटी-बड़ी लैडर/ स्काई लिफ्ट, 07 डम्फर, 07 टैªक्टर, 07 जेसीबी, 09 स्प्रीन्कलर, 04 टैंकर मय टैªक्टर एवं स्प्रीन्कलर भेजे गये हैं।

Tags: ak sharmaG-20varanasi news
Previous Post

मेहमानों के स्वागत के लिए नये स्वरूप में दिखेगी वाराणसी: एके शर्मा

Next Post

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Anganwadi Centers
उत्तर प्रदेश

रेसिपी आधारित पुष्टाहार व्यवस्था लागू करने वाला पहला राज्य बनेगा उत्तर प्रदेश

11/03/2026
StartUp
उत्तर प्रदेश

स्टार्टअप हब बनता उत्तर प्रदेश, नवाचार को मिल रहा संस्थागत समर्थन

11/03/2026
CM Yogi
Main Slider

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचने की अपील

11/03/2026
Next Post
CM Dhami

ब्लॉक प्रमुखों के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

weight loss

वजन घटाने के लिए इन चीज़ों का रोजाना करें सेवन

12/06/2021
cow

गायें रोजाना देंगी 6-7 लीटर दूध, खिलाएं ये चारा

13/02/2022

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट

26/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version