• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कुवैत के शासक शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबा का निधन, लंबे समय से थे बीमार

Writer D by Writer D
16/12/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Sheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah

Sheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुबई। कुवैत के शासक अमीर शेख नवाफ अल अहमद अल सबा ( Sheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah)  का 86 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया है। यह जानकारी देश के सरकारी टेलीविजन ने दी है। कुवैत टीवी (Kuwait TV) ने अमीर के निधन की घोषणा की और कुरान की आयतों का पाठ किया। नवंबर के आखिर में शेख नवाफ को किसी अज्ञात बीमारी को लेकर अस्पताल भर्ती कराया गया था। तब से तेल समृद्ध यह छोटा देश उनके स्वास्थ्य के बारे में खबर का इंतजार कर रहा था।

सरकारी टेलीविजन ने बताया था कि मार्च, 2021 में किसी अज्ञात स्वास्थ्य जांच के लिए वह अमेरिका गये थे। कुवैत के नेताओं का स्वास्थ्य इस पश्चिम एशियाई देश में संवदेनशील मामला बना रहता है। इस देश की सीमा इराक और सऊदी अरब से सटी हुई है। शेख नवाफ (Sheikh Nawaf) को उनके पूर्ववर्ती शेख सबा अल अहमद अल सबा के निधन के बाद 2020 में अमीर की राजगद्दी मिली थी।

शेख सबा ( Sheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah) अपनी कूटनीति और शांतिप्रयासों के लिए जाने जाते थे और उनके निधन को लेकर पूरे क्षेत्र में संवेदना महसूस की गयी थी। शेख नवाफ ने कुवैत के गृह मंत्री एवं रक्षा मंत्री के तौर अपनी सेवा दी थी लेकिन मंत्री के रूप में इन अल्पकालिक कार्यकाल के अलावा वह सरकार में खास सक्रिय नहीं देखे गये। वह अमीर के लिए काफी हद तक गैर विवादास्पद पंसद थे लेकिन बढ़ती उम्र के चलते यह संकेत मिल गया था कि उनका कार्यकाल छोटा होगा।

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, दिए ये निर्देश

अल मिशाल अल अहमद अल जाबिर (83) दुनिया के सबसे अधिक उम्र के राजवंशीय राजकुमार समझे जाते हैं। वही कुवैत के अगले शासक बनने की कतार में हैं।

Tags: # world newsinternational NewsKuwait newsSheikh Nawaf Al-Ahmad Al-Sabah
Previous Post

सीएम धामी ने शीतलहर से बचाव के लिए 1.35 करोड़ रुपये की धनराशि जारी, दिए ये निर्देश

Next Post

गर्मियों में प्रदेशवासियों को न करना पड़े बिजली संकट का सामना, अभी से पूरे करें जरूरी कार्य: एके शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Road named after Trump in Hyderabad
अंतर्राष्ट्रीय

हैदराबाद में ट्रंप के नाम पर सड़क, US राष्ट्रपति ने कहा- Thank You

27/06/2026
Shoaib Akhtar
Main Slider

फिर सामने आया पाक का टेरर लव! शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में शामिल हुआ लश्कर आतंकी

27/06/2026
Plane crashes into Beijing's tallest building
अंतर्राष्ट्रीय

बीजिंग की सबसे ऊंची इमारत से टकराया विमान, मची अफरा-तफरी

26/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Next Post
AK Sharma

गर्मियों में प्रदेशवासियों को न करना पड़े बिजली संकट का सामना, अभी से पूरे करें जरूरी कार्य: एके शर्मा

यह भी पढ़ें

मायावती

सुप्रीमो मायावती ने बदला प्रदेश अध्यक्ष, राजभर को सौंपी कमान

15/11/2020
anurag-tapsi

‘अगर वह दोषी पाए गए तो तोड़ दूंगी सारे संबंध’ : तापसी पन्नू

23/09/2020
shrikant sharma

उपभोक्ताओं को सस्ती निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिये सरकार कटिबद्ध : श्रीकांत

20/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version