Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

30 नवंबर को लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

लाइफ़स्टाइल डेस्क। साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर महीने के आखिरी में यानी कि 30 नवंबर को लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण महज उपच्छाया मात्र होगा। सौरमंडल में मीलों दूर घटने वाली इस खगोलीय घटना का जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। साल 2020 में पड़ने वाला ये चौथा चंद्र ग्रहण है। जानें चंद्र ग्रहण का सूतक काल, धार्मिक मान्यता, कहां दिखेगा और इसका प्रभाव।

चंद्र ग्रहण तिथि और समय

30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है और सोमवार का दिन है।

चंद्र ग्रहण का असर

ज्योतिषियों के अनुसार साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में पड़ेगा। इसके साथ ही इस ग्रहण का असर थोड़ा बहुत सभी राशियों पर पड़ेगा।

सूतक काल

इस बार का चंद्र ग्रहण मात्र उपच्छाया मात्र है। इसी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

30 नवंबर को साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ये चंद्र ग्रहण पूर्ण नहीं होगा यानी कि उपच्छाया मात्र होगा। ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिसे  उपच्छाया कहते हैं। इसके बाद पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है तब वास्तविक चंद्र ग्रहण होता है लेकिन कई बार वास्तविक छाया की बजाय उपच्छाया से ही बाहर निकल आता है तब उसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में कोई फर्क नहीं आता है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया मात्र नजर आती है।

साल 2020 में कब-कब पड़े चंद्र ग्रहण

Exit mobile version