• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

30 नवंबर को लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Desk by Desk
24/11/2020
in Main Slider, फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लाइफ़स्टाइल डेस्क। साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण नवंबर महीने के आखिरी में यानी कि 30 नवंबर को लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण महज उपच्छाया मात्र होगा। सौरमंडल में मीलों दूर घटने वाली इस खगोलीय घटना का जीवन पर प्रभाव पड़ेगा। साल 2020 में पड़ने वाला ये चौथा चंद्र ग्रहण है। जानें चंद्र ग्रहण का सूतक काल, धार्मिक मान्यता, कहां दिखेगा और इसका प्रभाव।

चंद्र ग्रहण तिथि और समय

30 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा। इसी दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है और सोमवार का दिन है।

  • ग्रहण प्रारंभ – 30 नवंबर दोपहर 1 बजकर 4 मिनट
  • ग्रहण मध्यकाल – 30 नवंबर दोपहर 3 बजकर 13 मिनट
  • ग्रहण समाप्त –  30 नवंबर शाम 5 बजकर 22 मिनट

चंद्र ग्रहण का असर

ज्योतिषियों के अनुसार साल का ये अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि और रोहिणी नक्षत्र में पड़ेगा। इसके साथ ही इस ग्रहण का असर थोड़ा बहुत सभी राशियों पर पड़ेगा।

सूतक काल

इस बार का चंद्र ग्रहण मात्र उपच्छाया मात्र है। इसी वजह से इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

30 नवंबर को साल 2020 का आखिरी चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। ये चंद्र ग्रहण पूर्ण नहीं होगा यानी कि उपच्छाया मात्र होगा। ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिसे  उपच्छाया कहते हैं। इसके बाद पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है तब वास्तविक चंद्र ग्रहण होता है लेकिन कई बार वास्तविक छाया की बजाय उपच्छाया से ही बाहर निकल आता है तब उसे उपच्छाया चंद्र ग्रहण कहते हैं। इस चंद्र ग्रहण में चंद्रमा के आकार में कोई फर्क नहीं आता है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया मात्र नजर आती है।

साल 2020 में कब-कब पड़े चंद्र ग्रहण

  • पहला चंद्र ग्रहण- 10 जनवरी
  • दूसरा चंद्र ग्रहण-  5 जून
  • तीसरा चंद्र ग्रहण- 5 जुलाई
  • चौथा चंद्र ग्रहण- 30 नवंबर को पड़ रहा है
  • गर्भवती महिलाओं को इस दौरान अपना खास ख्याल रखना चाहिए। उन्हें किसी भी तरह का काम नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाएं अपने लंबाई के बराबर एक कुश लें। यदि कुश न हो तो कोई सीधा डंडा लेकर उसे कोने में खड़ा कर दें। इससे यदि वह ग्रहण में बैठना या लेटना चाहें तो लेट सकेंगी।
  • गर्भवती महिलाओं के साथ अन्य लोगों को भी सुई में धागा नहीं डालना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ग्रहण की पड़ने वाली रोशनी बच्चे के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
  • ग्रहण के समय कुछ काटना, छीलना, छौंकना या बघारना नहीं चाहिए।
  • ग्रहण के दौरान चारों तरफ बहुत अधिक निगेटिविटी फैल जाती है इसलिए घर में सभी पानी के बर्तन में, दूध में और दही में कुश या तुलसी की पत्ती या दूब धोकर डालनी चाहिए और ग्रहण समाप्त होने के बाद दूब को निकालकर फेंक देना चाहिए ।
Tags: chandra grahan 2020 dateChandra grahan 2020 timingChandra Grahan 2020:Chandra grahan date NovemberChandra grahan in NovemberChandra grahan November timingchandra grahan sutak timeLunar eclipse
Previous Post

आंगनवाड़ियों में बच्चों को अब गाय का दूध दिया जाएगा : शिवराज

Next Post

राज्य में नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाविकों को दिया जाए प्रशिक्षण : योगी

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
divyangjan
Main Slider

बढ़ेगी दिव्यांगजन की जीवन सुगमता, सीएम योगी करेंगे उपकरण वितरण

29/09/2026
Main Slider

UPITS 2026: यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड, आधुनिक तकनीक बनी आकर्षण

29/09/2026
Main Slider

सनातन के बगैर भारत की कल्पना नहीं: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Main Slider

आपदा की घड़ी में हर पीड़ित के साथ भाजपा सरकार: मुख्यमंत्री योगी

29/09/2026
Next Post
सीएम योगी CM Yogi

राज्य में नाव दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नाविकों को दिया जाए प्रशिक्षण : योगी

यह भी पढ़ें

इंडिगो ने शुरू की कानपुर से छह नई उड़ानें

01/11/2021
पूर्व सांसद धनंजय सिंह

बाहुबली धनंजय सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज, सफारी सीज

01/11/2020
scholarship scam

विकलांग प्रमाण-पत्र बनाकर स्कॉलरशिप हड़पने वाले गिरोह के मास्टर माइंड समेत तीन गिरफ्तार

16/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version