• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आंगनवाड़ियों में बच्चों को अब गाय का दूध दिया जाएगा : शिवराज

Writer D by Writer D
24/11/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
शिवराज सिंह चौहान shivraj singh chauhan

शिवराज सिंह चौहान

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में गौ-वंश संरक्षण के लिए गौ-अधिनियम बनाया जाएगा। आंगनवाड़ियों में बच्चों को अण्डे की जगह गाय का दूध दिया जाएगा और प्रदेश में गौ वंश से निर्मित उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कल जिले के सालरिया गौ-अभ्यारण्य में गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश में गायों के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए गौ-केबिनेट गठित की गई है जो कि देश-विदेश में गौ-प्रबंधन का अध्ययन कर प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ गौ-प्रबंधन लागू करेगी, जिससे यहां गायों की अच्छी से अच्छी देखभाल हो तथा गौ-उत्पादों का व्यापक स्तर पर उत्पादन एवं विक्रय हो सके।

इस कार्यक्रम में श्री चौहान ने कहा कि हमारी संस्कृति में गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास माना जाता है। गाय की पूजा से ही सबकी पूजा हो जाती है। प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी मनाई जाती है। गोपाष्टमी पर गौपूजा का विशेष महत्व है। आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण एवं बलराम पहली बार गाय चराने जंगल गए थे।

मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को तीसरी बार भेजा समन, क्या आज देंगी हाजिरी?

उन्होंने कहा कि हम अपने गौवंश को इधर-उधर नहीं भटकने देंगे। सरकार द्वारा प्रदेश में लगभग दो हजार गौशालाएं खोली जा रही हैं, जिनके संचालन के लिए सरकार के साथ समाज की भी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, जिससे गौ-वंश की पूरी देखभाल हो सके। गौ-वंश के उपचार के लिए प्रदेश में गौवंश संजीवनी योजना फिर से शुरू की जाएगी। पूर्ववर्तीय सरकार द्वारा बंद किये गए गौ-सदन फिर से प्रारंभ किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि गौ-वंश को अधिक से अधिक चारा उपलब्ध कराने के लिए वन विभाग आदि की खाली पड़ी भूमि पर चारागाह विकसित किए जाएंगे। इसके लिए पृथक नीति भी बनाई जाएगी। गोशालाओं के निर्माण के लिए शासकीय भूमि के आवंटन के नियम बनाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में गौ-वंश के प्रबंधन के लिए राज्य वित्त आयोग की राशि का उपयोग किया जाएगा। गौशालाओं में बिजली, पानी की व्यवस्था के लिए पंच-परमेश्वर की राशि इस्तेमाल की जा सकेगी। गौशालाओं के प्रबंधन के लिए जनपदवार नोडल अधिकारी नामांकित किए जा रहे हैं, जो गौशालाओं के समुचित प्रबंधन के लिए जिम्मेवार रहेंगे।

Tags: Latest Madhya Pradesh News in Hindimp newsNational newsshivraj singh chauhanशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

कोरोना के प्रसार को रोकने में काॅन्टैक्ट ट्रेसिंग महत्वपूर्ण कड़ी : योगी

Next Post

30 नवंबर को लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने 306 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

23/09/2026
उत्तराखंड

बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान

23/09/2026
उत्तराखंड

ज्योलिकोट दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों के साथ बैठक

23/09/2026
उत्तराखंड

रंग लाई उत्तराखंड की नई फिल्म नीति, पांच साल में फिल्म शूटिंग पर 1,759 करोड़ रुपये खर्च

23/09/2026
उत्तराखंड

15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू

23/09/2026
Next Post

30 नवंबर को लग रहा है साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

यह भी पढ़ें

skin care tips

आप भी चाहती है निखरी त्वचा, तो अपनाएं ये 7 हर्बल नुस्खे

21/07/2021
Lisa Hayden shares her photos while flaunting baby bump

बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए लीजा हेडन ने शेयर की अपनी तसवीरें

12/04/2021
Ram

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

02/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version