Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लुटेरी दुल्हन ने 10 साल में 8 बुजुर्गों को किया क्लीन बोल्ड, जानें कैसे बनाती थी शिकार?

लुटेरी दुल्हन luteri dulhan

लुटेरी दुल्हन

गाजियाबाद। यूपी पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज किया है। जो बुर्जुगों से शादी करके उनका पैसा लेकर भाग जाती थी। ताजा मामला गाजियाबाद का बताया है। यहां इस महिला ने 66 साल के कंस्ट्रक्शन कॉन्ट्रेक्टर को अपना शिकार बनाया और उसके 15 लाख रुपए लेकर भाग गई। बता दें कि इस महिला की यह 8 वीं शादी थी। इससे पहले यह सात शादी और कर चुकी थी। जिनके साथ भी यह धोखाधड़ी करके भागी है।

एजेंसी वालों ने इन्हें अच्छा रिश्ता ढूढ़ देने का आश्वासन दिया

बता दें जुगल किशोर नाम के इस शख्स की पत्नी का देहांत पिछले वर्ष हो गया था। जिसके बाद यह काफी अकेलापन महसूस कर रहे थे। इनका बेटा भी इनसे अलग रहने लगा था तो यह दिल्ली में ही एक मेट्रोमोनियल एजेंसी खन्ना विवाह केंद्र में गए। वहां जाकर उन्होंने शादी की इच्छा जताई। एजेंसी वालों ने इन्हें अच्छा रिश्ता ढूढ़ देने का आश्वासन दिया।

समीरा रेड्डी ने बताया- फिल्म में किसिंग सीन करने से किया मना, तो डायरेक्टर ने कही ये बात

घटना के बाद जब जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल एजेंसी से बात की तो उन्होंने भी उन्हें धमकाया

उसके बाद उन्होंने मोनिका मलिक नाम की महिला से जुगल किशोर को मिलाया। मोनिका खुद को तलाक शुदा बताते हुए जुगल किशोर से शादी कर ली। दोनों एक साथ रहने लग गए। करीब दो महीने एक साथ रहने के बाद एक दिन अचानक से जुगल किशोर की पत्नी उनका ज्वैलरी और कैश लेकर भाग गई ,जिसकी कीमत 15 लाख बताई जा रही है। इस घटना के बाद जब जुगल किशोर ने मेट्रोमोनियल एजेंसी से बात की तो उन्होंने भी उन्हें धमकाया।

बिपाशा बसु बोलीं- मेरा वजन बढ़ता है तो लोग मुझे प्रेग्नेंट बता देते हैं

मेट्रोमोनियल एजेंसी व लुटेरी दुल्हन मिलकर बनाती थी बेवकूफ

इसके बाद किशोर ने जब इस मामले की शिकायत पुलिस को कराई। तो उसने पाया कि यह इस महिला की 8 वीं शादी है। इससे पहले यह ऐसे ही 7 लोगों को और चूना लगा चुकी है। जिसमें इसके साथ मेट्रोमोनियल एजेंसी ने दिया था। पुलिस ने फिलहाल शिकायत दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।

Exit mobile version