• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर की नौकरानी ने आठ महीने के मासूम को बेरहमी से पीटा, हुआ ब्रेन हैमरेज

Writer D by Writer D
05/02/2022
in Main Slider, क्राइम, गुजरात, राष्ट्रीय
0
twins daughters

twins daughters

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात। सूरत शहर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक घर की नौकरानी ने आठ महीने के बच्चे को इतनी बेदर्दी से मारा कि उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। नौकरानी की यह हरकत घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि महिला ने बच्चे की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की थी। महिला को बच्चे की हत्या के प्रयास के आरोप में हिरासत में लिया गया है। रांदेर पुलिस थाने के निरीक्षक पी एल चौधरी ने बताया कि बच्चे को ब्रेन हैमरेज हो गया है और उसका फिलहाल इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सूरत शहर में एक दंपति के जुड़वा बच्चे हैं। दोनों पति पति नौकरी के कारण काम पर जाते हैं। इसलिए उन्होंने बच्चों की देखभाल के लिए इस महिला को काम पर रखा था। एसीपी (जी-डिवीजन) जेड आर देसाई ने बताया, ”हमें जब बच्चे के साथ हुई मारपीट की बात पता चली तो। हमने घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। उसमें देखा गया कि महिला बच्चे को गोद में बैठाकर उसे मार रही थी। तो कभी उसे बेड पर पटक रही थी। ऐसा महिला ने डेढ़ घंटे तक किया। फिलहाल महिला को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।”

एसीपी ने बताया कि सितंबर 2021 से यह महिला दंपति के लिए काम कर रही थी। बच्चे के पिता मितेश पटेल ने बताया उन्होंने घर पर दो दिन पहले ही सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। क्योंकि उनके पड़ोसियों ने बताया था कि जब वे घर पर नहीं होते तो उनके घर से बच्चों के रोने की आवाजें आती हैं।

‘बाल’ को दुलार ‘गोपाल’ का किया सीएम योगी ने दर्शन

एसीपी (जी-डिवीजन) जेड आर देसाई ने आगे बताया कि जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखा तो उन्हें महसूस हुआ कि महिला किसी बात को लेकर परेशान थी, जिसका गुस्सा वह बच्चे पर निकाल रही थी। आरोपी महिला पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल उसे हिरासत में लिया गया है। लेकिन जैसे ही महिला की Covid-19 परीक्षण रिपोर्ट आती है, उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags: crime newsgujrat newsNational newssurat news
Previous Post

‘बाल’ को दुलार ‘गोपाल’ का किया सीएम योगी ने दर्शन

Next Post

इंस्टाग्राम से गायब हुआ नोरा फतेही का अकाउंट, फैंस हुए परेशान

Writer D

Writer D

Related Posts

diwali rangoli
Main Slider

दिवाली घर पर बनाएं ये खूबसूरत ट्रेंडी रंगोली

18/10/2025
Cupboard
Main Slider

अलमारी में आने लगती है बदबू, इन नुस्खों से बनाए इसे खुशबूदार

18/10/2025
Work
Main Slider

इन टिप्स से समय पर होगा हर काम, झंझटों से मिलेगा छुटकारा

18/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

आज का दिन केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक: सीएम साय

17/10/2025
CM Dhami
Main Slider

आरजेडी और कांग्रेस बिहार में फिर से जंगल राज लाना चाहते…. विपक्ष पर भड़के सीएम धामी

17/10/2025
Next Post

इंस्टाग्राम से गायब हुआ नोरा फतेही का अकाउंट, फैंस हुए परेशान

यह भी पढ़ें

Amitabh-Navvya

बिग बी ने नातिन नव्या को Navya Project के लिए दी बधाई, अभिषेक ने लिखी ये बात

17/02/2021
कोरोना को लेकर घर में घिरे शी जिनपिंग Xi Jinping surrounded the house on Corona

कोरोना को लेकर घर में घिरे शी जिनपिंग, तो चीनी अरबपति को 18 साल के लिए भेजा जेल

22/09/2020
cm yogi

देश के शहीदों के सम्मान को ऊंचा करेगा यह महोत्सव : योगी

04/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version