• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शख्स ने निगला पूरा कांच का ग्लास, और फिर….

Writer D by Writer D
21/02/2022
in राष्ट्रीय, बिहार
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कब्ज और गंभीर पेट दर्द से पीड़ित 55 वर्षीय एक व्यक्ति का रविवार को डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन किया। ये जानकर कोई भी हैरान रह जाएगा कि शख्स के पेट से कांच का गिलास (Glass) निकाला गया।

कस्बे के मादीपुर इलाके के अस्पताल, चिकित्सा विशेषज्ञ और आम लोग ये सब देखकर बुरी तरह हैरान रह गए कि ये ग्लास शख्स के पेट के अंदर तक पहुंचा कैसे? सर्जनों की टीम को लीड करने वाले डॉ. मखदुलुल हक के अनुसार, मरीज वैशाली जिले के महुआ का रहने वाला है और उसकी अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे रिपोर्ट से पता चला था कि उसकी आंतों में कुछ गंभीर गड़बड़ी है।

चाय पीते समय निगल लिया ग्लास?

ऑपरेशन से पहले ली गई सर्जरी और एक्स-रे की वीडियो फुटेज मीडिया के साथ साझा करते हुए हक ने कहा, “कांच का ग्लास (glass) अंदर कैसे पहुंचा, यह फिलहाल एक रहस्य है। उन्होंने बताया कि “जब हमने पूछताछ की, तो रोगी ने कहा कि उसने चाय पीते समय ग्लास निगल लिया था। हालांकि, यह बात कुछ समझ नहीं आई क्योंकि इंसान की भोजन नली इतनी बड़ी चीज के लिए बहुत ही संकरी है”।

कैदी ने निगला साढ़े छह इंच लंबा मोबाइल फोन, डॉक्टरों ने बिना ऑपरेशन के निकाला

डॉक्टर ने कहा कि शुरू में एक एंडोस्कोपिक प्रक्रिया के माध्यम से मलाशय से कांच को बाहर निकालने का प्रयास किया गया था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ। इसलिए हमें उसका ऑपरेशन करना पड़ा और उसकी आंतों की दीवार में चीरा लगाकर गिलास निकालना पड़ा।”

हक ने बताया कि रोगी स्थिर है, हालांकि उसके ठीक होने में समय लगने की संभावना है क्योंकि सर्जरी के बाद कोलन को ठीक कर दिया गया है और एक फिस्टुलर ओपनिंग बनाई गई है जिसके माध्यम से वह मल पास कर सकता है। उन्होंने कहा, “कुछ महीनों में उनके पेट के ठीक होने की उम्मीद है, जिसके बाद हम फिस्टुला को बंद कर देंगे और उनकी आंतें सामान्य रूप से काम करेंगी”। ऑपरेशन के बाद मरीज को होश आ गया था, लेकिन न तो वह और न ही उसके परिवार के सदस्य मीडिया से बात करने को तैयार थे।

‘ग्लास में पेट में जाने का एक ही रास्ता’

हक ने कहा “मानव शरीर रचना के बारे में हमारी समझ कहती है कि केवल एक ही रास्ता है जिससे कांच का गिलास वहां पहुंचा हो सकता है। इसे गुदा द्वार के माध्यम से उसके शरीर में धकेल दिया गया हो। लेकिन ऐसा लग रहा है कि मरीज हमसे शर्म की वजह से कुछ छुपा रहा है। हम, डॉक्टरों के रूप में, उनकी प्राइवेसी की रक्षा करने के लिए कर्तव्यबद्ध हैं”

Tags: bihar newscrime news
Previous Post

बरेली के पूर्व IG से एक करोड़ की ठगी, FIR दर्ज

Next Post

ABG Shipyard Scam: ऋषि अग्रवाल पहुंचे CBI हेडक्वार्टर

Writer D

Writer D

Related Posts

Savin Bansal
राजनीति

बुजुर्ग माता-पिता को शराबी बेटे करते हैं प्रताड़ित, डीएम ने गुंडा एक्ट में दर्ज कराया वाद

10/11/2025
CM Dhami appreciated the contribution of LIC
राजनीति

LIC ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु 1 करोड़ रुपये का चेक भेंट किया, सीएम ने की सराहना

10/11/2025
explosion near Red Fort Metro station
राजनीति

लाल किले के पास कार में तेज धमाका, 10 लोगों की मौत

10/11/2025
CM Bhajanlal
राजनीति

सीएम ने बाढ़ से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत के लिए दी स्वीकृति

10/11/2025
Suicide
क्राइम

जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन स्थल शख्स ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप

10/11/2025
Next Post
rishi agarwal

ABG Shipyard Scam: ऋषि अग्रवाल पहुंचे CBI हेडक्वार्टर

यह भी पढ़ें

Maa Shailputri

इस विधि से करें मां शैलपुत्री की उपासना, दूर हो जाएंगे दांपत्य जीवन की परेशानी

25/09/2022
Tiranga Idli

आज ब्रेकफास्ट में बनाएं तिरंगा इडली, तो फटाफट देखें रेसिपी

14/08/2023
Suhana Khan Chitrangada Singh

चित्रांगदा सिंह ने ‘स्किन कलर’ पर कहा- मैं ब्राउन हूं और खुश हूं

02/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version